न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान की 5वी. 200 करोड़ी साबित होगी अगली ईद

आगामी ईद अर्थात् 2018 में सलमान खान की एक्शन थ्रिलर 'रेस-3' का प्रदर्शन होने जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 26 Nov 2017 3:26:26

सलमान की 5वी. 200 करोड़ी साबित होगी अगली ईद

आगामी ईद अर्थात् 2018 में सलमान खान की एक्शन थ्रिलर 'रेस-3' का प्रदर्शन होने जा रहा है। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों मुम्बई के मेहबूब स्टूडियो में चल रही है जिसमें सलमान खान के दृश्यों का फिल्मांकन किया जा रहा है। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि यह फिल्म सलमान खान की असफल फिल्मों में शुमार होगी। पूर्वानुमान के आधार पर बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस कभी नहीं चलता है। ऐसे में यह कहना कि सलमान खान की ईद 2017 पर प्रदर्शित ट्यूबलाइट असफल रही, उनकी आगामी ईद असफल होगी, यह आंकलन पूरी तरह से गलत साबित होगा इसमें कोई शक नहीं है।

रमेश तौरानी निर्मित 'रेस' एक सफल ब्रांड बन चुका है। इसकी पिछली दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई थी। अब इस फिल्म की तीसरी कडी से इसे बड़ा और भव्य बनाया जा रहा है। रेस-3 के लिए रमेश तौरानी ने सलमान खान का सात साल लंबा इंतजार किया है ऐसे में वे इसके निर्माण में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। रही निर्देशक बदलने की बात तो अब्बास मस्तान अब बूढ़े, थके और चुके हुए निर्देशकों में शुमार हो चुके हैं। उनकी पिछली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपनी जमानत तक नहीं बचा सकीं (मशीन)। इन परिस्थितियों में सलमान खान की फिल्म को उनके द्वारा निर्देशित करवाना अपने आप में बड़ा जोखिम होता।

रेमो की पिछली दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 180 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। रेस-3 रेमो को दिलवाने में सलमान खान की अहम् भूमिका रही है। सलमान खान रेमो के साथ 'डांसिंग डैड' की तैयारी कर चुके थे लेकिन उन्हें बाद भी इस बात का अहसास हुआ कि जिस तरह की फिल्म रेमो बनाना चाहते हैं, उसके लिए वे उपयुक्त नहीं हैं। ऐसे में उन्होंने रेमो को डांसिंग डैड के लिए मना किया और उन्हें डांस के साथ एक्शन थ्रिलर बनाने का मौका दिया। अब यह रेमो पर निर्भर करता है कि वे किस तरह से सलमान खान को पेश करते हुए दर्शकों को रोमांचित करते हैं।

race 3,Salman Khan,remo dsouza,jacqueline fernandez,bollywood,bollywood gossips

सलमान खान अपने 30 वर्षीय करियर में पहली बार नकारात्मक शेड वाली भूमिका निभाने जा रहे हैं। दर्शक अब तक सलमान खान को दबंग नायक के रूप में ही पसन्द करता आया है, लेकिन रेस-3 में वो सलमान खान को नकारात्मक भूमिका में देखने को उत्सुक है। गत सप्ताह सलमान खान ने अपने शो बिग बॉस में रेस-3 का लुक दर्शकों के सामने पेश किया था। इस लुक में वे बेहद आकर्षक, चुस्त और बॉडी से फिट नजर आ रहे थे। उनका यह लुक आने वाले दिनों में दर्शकों की पहली पसन्द बनेगा। रेस-3 के लिए सलमान खान ने अपना वजन कम किया है इसका कारण है फिल्म में एक्शन दृश्यों की भरमार, जिसे फिल्माते वक्त सलमान फिट लग सके। फिल्म में सलमान खान के अतिरिक्त जैकलीन फर्नांडिस, डेजी शाह, बॉबी देओल और सलीम साकिब मुख्य किरदारों में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब