न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दर्शकों को पसंद नहीं आया सैक्रेड गेम्स का सीजन 2, क्या ये रही वजह

नेटफ्ल्क्सि (Netflix) की च​र्चित सैफ अली खान, पंकज त्रिपाठी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर वेब सीरीज सैक्रेड गेम्स 2 (Sacred Games 2) रिलीज हो चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 19 Aug 2019 2:51:28

दर्शकों को पसंद नहीं आया सैक्रेड गेम्स का सीजन 2, क्या ये रही वजह

नेटफ्ल्क्सि (Netflix) की च​र्चित सैफ अली खान, पंकज त्रिपाठी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर वेब सीरीज सैक्रेड गेम्स 2 (Sacred Games 2) रिलीज हो चुकी है। पहले सीजन की तरह इसके दूसरे सीजन को भी लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। सीरीज का हर एक कैरेक्टर बहुत अलग और खास है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है जिन्हें ये सीरीज बिल्कुल बर्बाद लगी। उन लोगों का कहना है कि जो बात पहली सीरिज में थी वह इसमें नहीं है। तो चलिए एक नजर डालते है उन बातों पर जिनकी वजह से लोगों को सैक्रेड गेम्स 2 कम पसंद आई

प्रेडिक्टेबल है शो

सैक्रेड गेम्स 2 (Sacred Games 2) गणेश गायतोंडे और सरताज सिंह की कहानी को आगे बढ़ा रही है। जहां पहला सीजन शानदार था वहीं लोगों को नए सीजन में कई चीजों की कमी लगी। दरहसल, पहले सीजन में यह अंदाजा लगाना मुश्किल था कि आगे क्या होने वाला है जिसकी वजह से दर्शकों को आगे क्या होगा ये जानने की उत्सुकता रहती थी लेकिन लेकिन इस सीजन में ऐसा नहीं है। इस सीजन के सरप्राइज एलिमेंट्स प्रेडिक्टेबल है। आगे क्या होने वाला है ये आप आसानी से अंदाजा लगा सकते है।

नए किरदार

पुराने किरदार जिन्हें हमने पहले सीजन में देखा था जैसे गणेश गायतोंडे (Ganesh Gaitonde), बंटी, पारुलकर, मैलकम और सरताज सिंह, ये किरदार अपनी अलग पहचान और जगह बना चुके है यानी इन्हें बस आगे बढ़ाना था। लेकिन नए किरदार जैसे कल्कि कोचलिन। हालाकि कल्कि कोचलिन की एक्टिंग अच्छी है लेकिन इस सीजन में उनके द्वारा निभाया गया बात्या अबेलमैन का किरदार लोगों को खास पसंद नहीं आया।

राजनीतिक विवाद

इस बार मेकर्स ने राजनीतिक और न्यूडिटी पर कुछ खास बात नहीं की है। सैक्रेड गेम्स 1 में हम सभी ने कई बड़े-बड़े मुद्दों जैसे बाबरी मस्जिद मामला, राजीव गांधी और शाह बानो केस, जातिवाद से जुड़े दंगों आदि के बारे में बात की थी। इन सभी सीक्वेंसेस पर काफी राजनीतिक विवाद हुआ था। शायद यही कारण है कि सैक्रेड गेम्स 2 में मेकर्स ने पोलिटिकल इश्यूज को सिर्फ छुआ है। तो क्या दूसरे सीजन में इन चीजों को दिखाने से डर गए थे मेकर्स? इससे शो थोड़ा कम मजेदार लगा। बहुत सी ऐसी बातें थीं, जिनपर अगर शो पर बात होती तो वो और दिलचस्प हो जाता।

एपिसोड काफी लम्बे, एडिटिंग थोड़ी ढीली

इस शो के सभी एपिसोड काफी लम्बे हैं। शो की एडिटिंग थोड़ी ढीली है, जिसके चलते ये थोड़ा कम एंगेजिंग हो जाता है। पहले सीजन में हम सभी को एपिसोड के एंड में एक मिस्ट्री पर लाकर छोड़ दिया जा रहा था, जिससे देखने वाले के मन में ये सवाल बार-बार मंडरा रहा था कि आगे क्या होगा। एपिसोड को एक हुक पाए छोड़ने पर दर्शकों को आगे की कहानी जानने में दिलचस्पी थी। सैक्रेंड गेम्स सीजन 2 के कुछ हद तक प्रेडिक्टेबल होने और एपिसोड के अंत में इंगेजमेंट की कमी होने पर शो आपको उतना इम्प्रेस नहीं करता।

फिल्मी है सीन्स

सैक्रेड गेम्स 2 के सीन्स पर आपने ध्यान दिया हो तो कुछ सीन्स कॉपी किए हुए लगते हैं। इसमें गायतोंडे का पहले एपिसोड में बोट से भागने के लिए ऊपर आना और अपने आप को समंदर के बीच पाना शामिल है। ये सीन सलमान खान की फिल्म वॉन्टेड में भी था। इसके अलावा भी कुछ सीन्स थे, जिन्हें देखकर आपको फिल्मों की याद आएगी।

सैक्रेड गेम्स 2 एक बढ़िया शो है। सभी एक्टर्स ने इसमें बढ़िया परफॉरमेंस दी है, जो तारीफ के लायक है। लेकिन इस सीजन में पकज त्रिपाठी का एक अलग अंदाज देखने को मिला है। हालही में नेटफ्लिक्स द्वारा एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें यह बताया गया है कि पंकज त्रिपाठी को गुरुजी के रोल के लिए कैसे सलेक्ट किया गया। दरअसल, यूट्यूब पर नेटफ्ल‍िक्स का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पंकज त्रिपाठी सैक्रेड गेम्स के कैरेक्टर्स के लिए ऑडिशन देते दिखे। पहले उन्होंने नवाजुद्दीन के कैरेक्टर गणेश गायतोंडे के डायलॉग्स बोले। फिर बंटी के डायलॉग बोले। लेकिन उसमें अश्लील शब्द होने की वजह से पंकज त्रिपाठी ने ये रोल करने से मना कर दिया। बाद में जब उन्हें गुरुजी के डायलॉग की स्क्रिप्ट दी गई तो उन्होंने अंग्रेजी में उसके डायलॉग्स पढ़े और कैरेक्टर के लिए हामी भर दी। इस प्रकार उन्होंने गुरूजी का ऑडिशन पास कर लिया। पंकज के ऑडिशन वाले वीडियो को "लीक्ड ऑडिशन टेप्स" के नाम से रिलीज किया गया है। इस वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। वेबसीरीज की बात करें तो सैक्रेड गेम्स सीजन 2 में पंकज त्रिपाठी ने गुरुजी का रोल निभाया है। बताया जा रहा है कि यह रोल काफी मजेदार है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'मैं सोच रहा कि आतंकी ईरान राज्य के बचे-खुचे हिस्से को खत्म कर दूं', युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
'मैं सोच रहा कि आतंकी ईरान राज्य के बचे-खुचे हिस्से को खत्म कर दूं', युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
असम में NDA का फॉर्मूला फाइनल, बीजेपी, AGP और BPF के बीच सीटें तय
असम में NDA का फॉर्मूला फाइनल, बीजेपी, AGP और BPF के बीच सीटें तय
दिल्ली में चांदी ₹6,000 सस्ती, सोने में भी गिरावट, जानें 10 ग्राम का भाव
दिल्ली में चांदी ₹6,000 सस्ती, सोने में भी गिरावट, जानें 10 ग्राम का भाव
युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, ईरान को भेजी मेडिकल सहायता, तेहरान ने जताया आभार
युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, ईरान को भेजी मेडिकल सहायता, तेहरान ने जताया आभार
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
जमुई में नीतीश का इशारा, क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?
जमुई में नीतीश का इशारा, क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?
‘धुरंधर 2’ को बड़ा झटका, रिलीज से 2 घंटे पहले कई प्रीमियर शो रद्द, वजह का खुलासा
‘धुरंधर 2’ को बड़ा झटका, रिलीज से 2 घंटे पहले कई प्रीमियर शो रद्द, वजह का खुलासा
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
इजराइली पीएम के वीडियो पर उठे सवाल, AI वेरिफिकेशन को लेकर छिड़ी नई बहस
इजराइली पीएम के वीडियो पर उठे सवाल, AI वेरिफिकेशन को लेकर छिड़ी नई बहस
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
I-PAC केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, छापेमारी के दौरान CM की दखल पर ममता बनर्जी को लगाई फटकार
I-PAC केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, छापेमारी के दौरान CM की दखल पर ममता बनर्जी को लगाई फटकार
‘बीड़ी जलइले’ पर ब्राज़ीलियन गर्ल्स का धमाकेदार डांस, यूजर्स हैरान, बोले—ये गाना वहां कैसे पहुंचा?
‘बीड़ी जलइले’ पर ब्राज़ीलियन गर्ल्स का धमाकेदार डांस, यूजर्स हैरान, बोले—ये गाना वहां कैसे पहुंचा?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन