न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑस्कर उम्मीद की किरण बना ‘पैडमैन’, पुरस्कारों से बाहर हुई ‘विलेज रॉकस्टार

आगामी वर्ष 24 फरवरी को लांस एंजिलिस के डॉल्बी थियेटर में आयोजित होने वाले सिनेमा के क्षेत्र में विश्व के सर्वाधिक प्रतिष्ठित पुरस्कार ऑस्कर अवॉड्र्स में एक बार फिर से भारत को मात खानी पड़ी है

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 19 Dec 2018 1:18:36

ऑस्कर उम्मीद की किरण बना ‘पैडमैन’, पुरस्कारों से बाहर हुई ‘विलेज रॉकस्टार

आगामी वर्ष 24 फरवरी को लांस एंजिलिस के डॉल्बी थियेटर में आयोजित होने वाले सिनेमा के क्षेत्र में विश्व के सर्वाधिक प्रतिष्ठित पुरस्कार ऑस्कर अवॉड्र्स में एक बार फिर से भारत को मात खानी पड़ी है। भारत की ओर इन पुरस्कारों के लिए आधिकारिक तौर पर भेजी गई असम की पृष्ठभूमि पर आधारित निर्देशिका रीमा दास की फिल्म ‘विलेज रॉक स्टार (Village Rockstar)’ बेस्ट फॉरेन फिल्म कैटेगरी की दौड़ से बाहर हो गई है। अब भारत की उम्मीद डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस (Period End of Sentence)’ पर टिकी हैं जो अभी ‘डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट कैटेगरी’ में नॉमिनेटेड है। गौरतलब है कि इस फिल्म में रियल पैडमैन अरुणाचलम मुरुगनाथम के सस्ते पैड बनाने की मशीन बनाने की खोज के बारे में भी बताया गया है।

इस वर्ष भारतीय सिनेमा में अरुणाचलम मुरुगनाथम की जिन्दगी को अक्षय कुमार ने ‘पैडमैन’ के रूप में इनकी जिन्दगी को परदे पर उतारा था। लीक से हटकर बनी इस फिल्म को दर्शकों ने काफी सराहा था। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 80 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी।

period end of sentence,oscar,oscar nominate,village rockstar

अवॉर्ड विनर फिल्म मेकर रायका जेहताबची के निर्देशन में बनी इस शॉर्ट फिल्म को गुनीत मोंगा के ‘सिखिया एंटरटेनमेंट’ ने निर्मित किया है। हाल ही में मीडिया को दिए अपने एक बयान में मोंगा ने कहा कि वह फिल्म को मिल रही शौहरत से खुश हैं और वह चाहती हैं कि फिल्म कम से कम टॉप-5 में जगह बनाए।

91वें अकादमी पुरस्कारों में इस कैटेगरी में चुनी गई 87 फिल्मों में से नौ फिल्में ही आगे बढ़ पाईं। डायरेक्टर रीमा दास की असम की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म ‘विलेज रॉक स्टार’ गांव के बच्चों के एक ग्रुप के इर्दगिर्द घूमती है जो एक रॉकबैंड बनाना चाहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम

'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी

क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं

E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की

आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ

'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन

'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म

'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा

ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके

फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज

सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम