न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राखी सावंत ने भगवान वाल्मिकी को लेकर की अपनी टिप्पणी पर शुक्रवार को मांगी माफी

बालीवुड अभिनेत्री राखी सावंत ने एक निजी टेलीविजन चैनल पर पिछले साल भगवान वाल्मिकी के खिलाफ की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को माफी मांग ली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 28 Apr 2018 7:57:04

राखी सावंत ने भगवान वाल्मिकी को लेकर की अपनी टिप्पणी पर शुक्रवार को मांगी माफी

बालीवुड अभिनेत्री राखी सावंत ने एक निजी टेलीविजन चैनल पर पिछले साल भगवान वाल्मिकी के खिलाफ की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को माफी मांग ली है। उन्होंने यहां वाल्मिकी समुदाय के कई लोगों की उपस्थिति में अपनी गलती स्वीकार की और माफी मांगी। राखी ने वाल्मिकी समुदाय के लोगों से कहा कि भगवान वाल्मिकी के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है।

बता दे, पिछले साल राखी के खिलाफ अदालत में शिकायत दर्ज कराने वाले अधिवक्ता नरेंदर आदिया भी इस मौके पर मौजूद थे। नरेंदर ने दावा किया कि राखी ने अदालत में एक लिखित माफी मांगी है जिसकी सुनवाई की अगली तारीख 18 मई है। बता दें कि महर्षि वाल्मीकि के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में लुधियाना की एक अदालत ने राखी सावंत के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया था।

राखी पर आरोप है कि उन्होंने एक निजी टीवी चैनल पर कार्यक्रम के दौरान महर्षि वाल्मीकि के खिलाफ टिप्पणी कर वाल्मीकि समुदाय की भावनाओं को आहत किया है। हालांकि राखी सावंत इस मामले में कई बार माफी मांग चुकी हैं। इस मामले में राखी सावंत ने मुकदमा करने वाले एडवोकेट नरेंद्र आदिया के साथ समझौता कर लिया। उन्होंने शुक्रवार को समझौते पर दस्तखत किए और मीडिया को इस बारे में सुचित किया।

एडवोकेट आदिया ने कहा कि उन्होंने जुलाई 2017 में राखी सावंत के खिलाफ शिकायत दी थी, जिसमें राखी को समन जारी किया गा था। राखी ने तब अपने वकील आरएस मंड के जरिए जमानत करवा ली थी। राखी ने कहा, ‘मेरे बयान को गलत ढंग से प्रस्तुत किया गया है। मैं भगवान वाल्मीकि का सत्कार करती हूं और मेरे दिल में उनके लिए बहुत सम्मान है’।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज

न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'

क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा

अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग

8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात

टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव

'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा

ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके

फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज

सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक