न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

थलाइवा की 167 वीं फिल्म ‘दरबार’, असफलता के बाद भी मिल रहा काम

असफलता के इस दौर में रजनीकांत इन दिनों लगातार फिल्मों को साइन कर रहे हैं और उन्हें तीन से चार माह में पूरा करते हुए प्रदर्शित करवा रहे हैं। हाल ही में समाचार आए थे कि उन्होंने 2.0 की असफलता को देखते हुए अपनी अगली फिल्म के लिए फीस में भारी कटौती की है।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 09 Apr 2019 6:46:36

थलाइवा की 167 वीं फिल्म ‘दरबार’, असफलता के बाद भी मिल रहा काम

रजनीकांत की पिछली प्रदर्शित 5 में से चार फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर उनके स्टारडम के अनुरूप सफलता प्राप्त नहीं हो रही है। असफलता के इस दौर में रजनीकांत इन दिनों लगातार फिल्मों को साइन कर रहे हैं और उन्हें तीन से चार माह में पूरा करते हुए प्रदर्शित करवा रहे हैं। हाल ही में समाचार आए थे कि उन्होंने 2.0 की असफलता को देखते हुए अपनी अगली फिल्म के लिए फीस में भारी कटौती की है। आज सुबह रजनीकांत की अगली फिल्म ‘दरबार’ का पहला लुक जारी किया गया। फिल्म के पोस्टर को देखकर ऐसा महसूस हो रहा रजनीकांत इसमें पुलिस अधिकारी के किरदार में होंगे। दरबार का निर्देशन ए.आर. मुरुगादास कर रहे हैं। उनकी यह रजनीकांत के साथ पहली फिल्म है।

पोस्टर में आकर्षक पंचलाइन है, जिसमें लिखा है, ‘आप फैसला करो कि आप मुझे अच्छा-बुरा चाहते हो या खराब।’ पोस्टर में आईपीएस की कंधे पर लगने वाली पिन, हथकड़ी, बंदूकें और पुलिस का एक कुत्ता भी है। इसके अलावा पोस्टर में रजनीकांत चश्मा लगाए और दाढ़ी में खुलकर हंसते हुए नजर आ रहे हैं। रजनीकांत की तस्वीर के ठीक ऊपर मुंबई का गेटवे ऑफ इंडिया दिख रहा है, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि मुरुगादास हॉलीडे के बाद एक फिर से मुम्बई अपराध जगत पर कोई फिल्म बना रहे हैं।

इससे पहले मुरुगादास की एक्शन फिल्म ‘थुप्पक्की’ भी मुंबई पर आधारित थी। रजनीकांत और मुरुगादास पहली बार साथ में काम कर रहे हैं। ‘दरबार’ पोंगल के मौके पर जनवरी 2020 को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्माण लाइका प्रोडक्शन कर रहा है जिसकी पिछली फिल्म 2.0 में रजनीकांत और अक्षय कुमार ने काम किया था। 2.0 वर्ष 2010 में आई रोबोट का सीक्वल थी, जिसका निर्देशन एस. शंकर ने किया था। इस फिल्म को लेकर उम्मीदें बहुत ज्यादा थीं। महंगे बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 800 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। अकेले हिन्दी बेल्ट में इसने 188 करोड़ का कारोबार किया था। हालांकि लागत के अनुरूप फिल्म का प्रदर्शन फीका था। इसी को देखते हुए रजनीकांत ने लाइका प्रोडक्शन से अगली फिल्म में कम मेहनताने में काम करना स्वीकार किया था। ए.आर. मुरुगादास के निर्देशन में बनने वाली ‘दरबार’ रजनीकांत के कहने पर ही बनाई जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन
बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम