न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

36 साल: 29 फिल्में—2 सुपरहिट, 1 हिट, 26 सफल-असफल, ये हैं रजनीकांत

आगामी 12 दिसम्बर को रजनीकांत (Rajinikanth Birthday) अपना 68वां जन्मदिन मनाने की तैयारी में हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 08 Dec 2018 1:08:17

36 साल: 29 फिल्में—2 सुपरहिट, 1 हिट, 26 सफल-असफल, ये हैं रजनीकांत

आगामी 12 दिसम्बर को रजनीकांत (Rajinikanth Birthday) अपना 68वां जन्मदिन मनाने की तैयारी में हैं। तमिलनाडु में उनके प्रशंसक इस दिन बड़ा जश्न मानते हैं। तमिलनाडु में रजनीकांत (Rajinikanth) को भगवान की तरह पूजा जाता है। अभिनय क्षेत्र में अपने समकक्ष सितारे कमल हासन से कम रहने के बावजूद लोकप्रियता में वे उनसे कहीं आगे हैं। कभी बस कंडक्टर का काम करने वाले इस अभिनेता ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि वह भारतीय सिनेमा में एक मिथक के रूप में ख्यात होगा। पिछले 43 वर्षों से सिनेमा जगत में सक्रिय इस 68 वर्षीय अभिनेता ने अपने करियर में 164 फिल्मों में काम किया है और उनकी आगामी ‘पेट्टा’ नामक फिल्म उनके करियर की 165वीं फिल्म है। इस फिल्म में उनके साथ दक्षिण के नायक विजय सतपुथी और हिन्दी सिनेमा के बेहतरीन अदाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आने वाले हैं।

वर्ष 1975 में तमिल फिल्म से अपना करियर शुरू करने वाले रजनीकांत ने हिन्दी सिनेमा में वर्ष 1983 में निर्माता ए.पूर्णचन्द्र राव की फिल्म ‘अंधा कानून’ के जरिए प्रवेश किया। इस फिल्म में उनके साथ मुख्य भूमिकाओं में हेमामालिनी और रीना रॉय थे। उनके सामने निर्देशक टी.रामाराव ने उस जमाने के ख्यात खलनायकों प्राण, प्रेम चोपड़ा, अमरीशपुरी, मदनपुरी और डैनी को रखा था। टी. रामाराव इस फिल्म की सफलता को लेकर कुछ शंकित थे। उन्हें इस बात का विश्वास नहीं था कि हिन्दी भाषी सिनेमाई दर्शक दक्षिण भारत के इस साधारण नाक नक्श वाले अभिनेता को स्वीकार कर पाएंगे।

rajinikanth birthday special,rajinikanth birthday,rajinikanth bday,birthday special,rajinikanth,shivaji rao gaekwad

अपनी शंका को निराकरण करने के लिए उन्होंने इस फिल्म में अमिताभ बच्चन को मेहमान भूमिका में लिया लेकिन कथा-पटकथाकार शोभा चंद्रशेखर ने उनकी भूमिका को मेहमान की जगह विशेष में बदला और जब फिल्म का प्रदर्शन हुआ तब वे इस फिल्म में बराबरी के दूसरे नायक के रूप में नजर आए। हिन्दी दर्शकों को जहाँ रजनीकांत ने अपने एक्शन से सिगरेट स्टाइल से प्रभावित किया वहीं अमिताभ बच्चन ने अपने अभिनय से उन्हें अपने साथ जोडऩे में सफलता की। ‘अंधा कानून’ वर्ष 1983 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म साबित हुई।

rajinikanth birthday special,rajinikanth birthday,rajinikanth bday,birthday special,rajinikanth,shivaji rao gaekwad

अप्रैल 1983 को प्रदर्शित हुई ‘अंधा कानून’ के बाद रजनीकांत ने 28 अन्य हिन्दी फिल्मों में बतौर नायक, चरित्र अभिनेता व मेहमान कलाकार के तौर नजर आए थे। वर्ष 2000 में निर्देशक टी.रामाराव की फिल्म ‘बुलंदी’ उनकी अन्तिम प्रदर्शित हिन्दी फिल्म थी, जिसमें अनिल कपूर के साथ उन्होंने स्क्रीन शेयर की थी। इसके बाद उनकी हिन्दी में कोई फिल्म नहीं आई। वर्ष 2010 में उनकी हिन्दी में डब फिल्म ‘रोबोट’ आई थी, जिसका सीक्वल इस वर्ष गत 29 नवम्बर को ‘2.0’ के नाम से प्रदर्शित हुआ है।

‘रोबोट’ के बाद उनकी हिन्दी में डब ‘लिंगा’, ‘कबाली’, ‘काला कारिकरण’ फिल्मों का प्रदर्शन हुआ था। दक्षिण भारत में जहाँ इन फिल्मों ने सफलता प्राप्त की, वहीं हिन्दी वर्जन को दर्शकों ने पूरी तरह से नकार दिया। हालांकि टीवी पर प्रदर्शित हिन्दी वर्जन को दर्शकों ने सफलता प्रदान की।

rajinikanth birthday special,rajinikanth birthday,rajinikanth bday,birthday special,rajinikanth,shivaji rao gaekwad

रजनीकांत के हिन्दी सिनेमा के करियर को देखा जाए तो 1983 से लेकर 2018 तक के 36 फिल्मों में काम किया है, जिसमें सिर्फ 2 फिल्में—अंधा कानून और हम—सुपर हिट रही, जबकि ‘जॉन जानी जर्नादन’ हिट रही और शेष 26 फिल्मों में कुछ सफल और कुछ असफल रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक