न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

10 भारतीय भाषाओं में होगा राजामौली की ‘आरआरआर’ का प्रदर्शन, दिखेगी स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी

भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे कामयाब फिल्म ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ देने वाले निर्देशक एस.एस. राजामौली इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘आरआरआर’ को लेकर खासी चर्चाओं में हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Sun, 31 Mar 2019 10:55:33

10 भारतीय भाषाओं में होगा राजामौली की ‘आरआरआर’ का प्रदर्शन, दिखेगी स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी

भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे कामयाब फिल्म ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ देने वाले निर्देशक एस.एस. राजामौली इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘आरआरआर’ को लेकर खासी चर्चाओं में हैं। इस फिल्म में पहली बार वे हिन्दी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्रियों में शुमार हो चुकी आलिया भट्ट को रामचरण तेजा के साथ पेश करने जा रहे हैं। राजामौली दमदार किरदारों के साथ भव्य फिल्मों के निर्माण के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों वे दो महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों- अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की कहानी को पर्दे पर लाने के लिए तैयार हैं।

फिल्मकार राजामौली का मानना है कि स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में भारतीय फिल्मों ने आज तक उनके जीवन का संघर्ष दिखाया है, जबकि वे दासता के खिलाफ लड़े। एक नई दिशा के साथ राजामौली अपनी इस फिल्म में विद्रोह और संघर्ष के दौर के खिलाफ जाकर नायकों को एक अलग तरीके से पेश करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, मैं पूरे कैनवास को एक नए ब्रश के साथ पूरी तरह से चित्रित करना चाहता हूं, ताकि मैं जो ब्रह्मांड बनाऊं, उसमें वीरता, ऊर्जा और धैर्य हो। वर्ष 1920 के दशक में वास्तविक जीवन के स्वतंत्रता सेनानियों- अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के जीवन को पर्दे पर लाने के लिए राजामौली फिल्म के शूटिंग की शुरुआत कर चुके हैं। उन्होंने पात्रों और उनकी सेटिंग तैयार करने के लिए एक कठिन शोध किया है। जूनियर एनटीआर और राम चरण की प्रमुख भूमिकाओं के साथ ‘आरआरआर’ में राम चरण और आलिया की नई केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। अजय देवगन भी इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, जबकि युवा ब्रिटिश अभिनेत्री डेजी एडगर जोंस इस फिल्म के साथ भारतीय फिल्म में अपना डेब्यू कर रही हैं और वह फिल्म में जूनियर एनटीआर के ऑपोजिट नजर आएंगी।

लगभग 300 करोड़ रुपये की लागत से बन रही, ‘आरआरआर’ में भी बाहुबली की तरह भव्य और विस्तृत सेटअप देखने मिलेगा। डीवीवी दानय्या द्वारा डीवीवी एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित यह फिल्म 30 जुलाई, 2020 को एक साथ 10 भारतीय भाषाओं में रिलीज होगी। कहा जा रहा है कि इसके हिन्दी वर्जन को करण जौहर पेश करेंगे जो राजामौली की पिछली दोनों फिल्मों बाहुबली और बाहुबली-2 को पेश कर चुके हैं। बॉलीवुड के गलियारों में इस बात की काफी चर्चा है कि आलिया भट्ट को इस फिल्म के साथ जोडऩे में करण जौहर ने अहम् भूमिका निभाई है। राजामौली ने जब आलिया को इस का प्रस्ताव दिया था तब उन्होंने इंकार कर दिया था, लेकिन बाद में उन्होंने इस फिल्म को साइन कर लिया। यह पहला मौका होगा जब आलिया किसी दक्षिण भारतीय फिल्मकार की फिल्म में काम करती नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन
बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम