न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पेपर लीक मामला : राहुल का प्रधानमंत्री मोदी पर तंज, कहा- जल्द आएगी एग्जाम वॉरियर्स-2

सीबीएसई पेपर लीक मामले में कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार पर लगातार हमला बोल रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 30 Mar 2018 3:49:45

पेपर लीक मामला : राहुल का प्रधानमंत्री मोदी पर तंज, कहा- जल्द आएगी एग्जाम वॉरियर्स-2

10वीं के गणित और 12वीं के अर्थशास्त्र का पेपर लीक होने के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) पर सवाल उठ रहे हैं। सीबीएसई पेपर लीक मामले में अब एक और चौकाने वाला खुलासा सामने आया है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि 35000 हजार रुपए में पेपर खरीदने के बाद उन्होंने उसे बेचने की सोची और व्हाट्सएप के जरिए कई लोगों तक इसे पहुंचा दिया। इस दौरान ये पेपर किसी को 5000 रुपए में दिया गया तो किसी से 10 हज़ार तक भी वसूले गए। ऐसा करके पेपर की रकम को वसूल लिया गया।

सीबीएसई पेपर लीक मामले में कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार पर लगातार हमला बोल रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को फिर से इसी मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज किया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से छात्रों के लिए लिखी गई किताब एग्जाम वॉरियर्स के बहाने पीएम पर निशाना साधा है।

राहुल गांधी ने कहा कि इस किताब में उन्हें पेपर लीक हो जाने के बाद उत्पन्न तनाव से बचने के तरीके बताने चाहिए। राहुल ने कहा कि पेपर लीक हो जाने से छात्रों का जीवन बर्बाद हो जाता है। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि परीक्षा के दौरान छात्रों को तनाव मुक्त रखने के लिए पीएम ने 'एग्जाम वॉरियर्स' लिखी है और अब उन्हें 'एग्जाम वॉरियर्स 2' लिखने की जरूरत है।

कांग्रेस नेता ने कहा, 'आज दिल्ली में पेपर लीक हो रहा है और कोई इसकी जिम्मेदारी नहीं ले रहा। टेंशन और घबराहट में आकर बच्चे आत्महत्या कर लेते हैं। अब बच्चे दोबारा परीक्षा में बैठेंगे, अभिभावकों की परेशानी बढ़ेगी। सरकार की तरफ से अभी तक ऐसा कोई कदम नहीं उठाया है जिससे यह संदेश जाए कि सरकार पेपर लीक कराने वाले माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने जा रही है। लगता है कि सरकार के लोग ही माफियाओं को बचा रहे हैं।'

सीबीएसई ने बुधवार को 10वीं के मैथ्स और 12वीं के इकोनॉमिक्स के परीक्षा दोबारा लेने की घोषण की है। बोर्ड ने यह फैसला इन दोनों विषयों के प्रश्नपत्र लीक होने के बाद लिया। हालांकि बोर्ड की तरफ से अभी तारीखों का एलान नहीं किया गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की अध्यक्ष अनीता करवाल ने गुरुवार को कहा कि प्रश्नपत्र लीक मामले में परीक्षाओं का दोबारा से आयोजन करने का फैसला छात्रों के पक्ष में है। उन्होंने कहा, 'हमने छात्रों के पक्ष में फैसला लिया है। जो उचित है, उसी के पक्ष में यह फैसला है। हम जल्द ही उन्हें परीक्षा की तारीख बताएंगे। चिंता मत कीजिए।'

क्या है एग्जाम वॉरियर्स

बोर्ड एग्जाम के दौरान छात्रों को तनाव से दूर रखने के मकसद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों के लिए एक किताब लिखी है। किताब का नाम 'एग्जाम वॉरियर्स' है, जिसका अर्थ है 'परीक्षा के योद्धा'। यह किताब बोर्ड एग्जाम की तैयारियों पर आधारित है और इसमें एग्जाम की टेंशन से निपटने के लिए सारे टिप्स बताएं गए हैं। साथ ही कैसे एग्जाम में स्टूडेंट्स अच्छे नंबर ला सकते हैं, यह भी विस्तार से बताया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन