न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हॉरर फिल्मों के निर्देशक तुलसी रामसे का निधन, एक युग का अन्त

भारतीय सिनेमा के हिन्दी सिनेमा में हॉरर श्रेणी की फिल्मों में सबसे लम्बे समय तक रामसे ब्रदर्स का दबदबा था।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 14 Dec 2018 4:10:05

हॉरर फिल्मों के निर्देशक तुलसी रामसे का निधन, एक युग का अन्त

हिन्दी सिनेमा में श्वेत श्याम समय से ही हॉरर फिल्मों अर्थात् डरावनी फिल्मों को बनाने का प्रचलन रहा है। साठ के दशक में महल, बीस साल बाद, कोहरा इत्यादि ऐसी हॉरर फिल्में रहीं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर सफलता प्राप्त की। जब रंगीन सिनेमा के दौर शुरू हुआ तब यदा-कदा हॉरर फिल्म का निर्माण होता था। लेकिन सत्तर के दशक में हिन्दी सिनेमा में निर्माता एफ.यू.रामसे ने हॉरर फिल्मों को बनाने की शुरूआत की। उस दौर में वे एक मात्र ऐसे निर्माता रहे जिन्होंने अपने बैनर रामसे ब्रदर्स के तले सिर्फ और सिर्फ हॉरर फिल्मों का निर्माण किया।

एफ.यू.रामसे के सात पुत्र थे जो फिल्म निर्माण के विभिन्न विभागों में कार्यरत थे। इन्हीं में से एक थे तुलसी रामसे, जो बतौर निर्देशक अपने बैनर की फिल्मों को बनाते थे। उन्होंने ‘दो गज जमीं के नीचे’, ‘बंद दरवाजा’, ‘वीराना’, ‘पुराना मंदिर’, ‘होटल’ इत्यादि फिल्मों को निर्देशक किया था। 14 दिसम्बर शुक्रवार आधी रात को उनका मुम्बई के कोकिलाबेन हॉस्पीटल में निधन हो गया। तुलसी रामसे के निधन के साथ ही हिन्दी सिनेमा में हॉरर फिल्मों के एक युग का अन्त हो गया है।

गौरतलब है कि भारतीय सिनेमा के हिन्दी सिनेमा में हॉरर श्रेणी की फिल्मों में सबसे लम्बे समय तक रामसे ब्रदर्स का दबदबा था। रामसे ब्रदर्स की हॉरर फिल्मों को देखने वाला एक सीमित दर्शक वर्ग था। इसके बावजूद उनकी फिल्मों को कभी भी असफलता हाथ नहीं लगी थी। वे कम लागत में, नए सितारों के साथ इस तरह की फिल्में बनाते थे, जो अपनी लागत आसानी से निकालने के बाद उन्हें कुछ मुनाफा भी दे जाती थी।

tulsi ramsay,ramsay brothers,veerana,purana mandir,purani haveli

रामसे ब्रदर्स ने 30 से ज्यादा हॉरर फिल्मों का निर्माण व निर्देशन किया था। 1971 में बनाई उनकी पहली डरावनी फिल्म ‘दो गज जमीं के नीचे’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता प्राप्त की थी। इस फिल्म का रेडियो पर 10 बजे बाद प्रचार किया जाता था, जिसका नतीजा यह निकला कि सिनेमाघरों के बाहर ‘हाउसफुल’ के बोर्ड लगने लगे थे। सत्तर के दशक में जहाँ आमतौर पर एक फिल्म को बनाने में एक-डेढ वर्ष और लगभग 50 लाख की लागत आती थी, तब रामसे ब्रदर्स ने अपनी पहली फिल्म ‘दो गज जमीं के नीचे’ को मात्र 40 दिनों की शूटिंग और 3.50 रुपये के बजट में बना कर प्रदर्शित कर दिया था। इस फिल्म के निर्माण उनके पूरे परिवार में किया था। इसकी शूटिंग के उन्होंने किसी स्टूडियो को नहीं बल्कि महाबलेश्वर में 12 कमरों के एक गेस्ट हाउस को किराये पर लिया था। प्रदर्शन के पहले सप्ताह में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर विराट कामयाबी प्राप्त की थी। कुल 3.50 लाख रुपये में बनाई गई इस फिल्म ने 45 लाख की कमाई की थी। वैसे रामसे ब्रदर्स की फिल्मों में मूल से सैक्स और सुपरनैचुरल पावर का कथानक शामिल रहता था।

तुलसीरामसे ने टीवी की दुनिया में भी कदम रखा था। उन्होंने जीटीवी के लिए ‘जी हॉरर शो’ का निर्माण किया था। इस शो को भी देर रात को प्रसारित किया जाता था। लगातार एक जैसे विषय पर बनने वाली उनकी हॉरर फिल्मों को बाद में असफलता का सामना करना पड़ा था। उनकी फिल्मों की असफलता का एक मुख्य कारण इन फिल्मों का गीत संगीत भी होता था। लेकिन उनके द्वारा बनाई गई ‘पुराना मंदिर’ और ‘होटल’ ऐसी फिल्में रहीं जिनके गीत संगीत ने जबरदस्त सफलता प्राप्त की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल