न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रत्यूषा की मौत के दो साल बाद अब राहुल को लेकर आई चौकाने वाली खबर

प्रत्यूषा की मौत के दो साल बाद अब राहुल को लेकर एक बड़ी खबर आई है। खबरों की मानें तो राहुल को सलोनी शर्मा के रूप में एक नया हमसफर मिल चुका है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 01 Jun 2018 8:55:07

प्रत्यूषा की मौत के दो साल बाद अब राहुल को लेकर आई चौकाने वाली खबर

टीवी सीरियल 'बालिका वधु' से फेमस हुई एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी ने साल 2016 में खुदकुशी कर ली थी। प्रत्यूषा के पैरेंट्स ने बेटी की मौत का जिम्मेदार उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह को ठहराया था। प्रत्यूषा की मौत के बाद राहुल मीडिया के सामने रोते नजर आए थे।

प्रत्यूषा की मौत के दो साल बाद अब राहुल को लेकर एक बड़ी खबर आई है। खबरों की मानें तो राहुल को सलोनी शर्मा के रूप में एक नया हमसफर मिल चुका है और अब वह उनसे शादी की तैयारी में लग गए हैं। हाल ही में अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर चुके राहुल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने और सलोनी के रिश्तों के बारे में जानकारी दी है।

उन्होंने लिखा, 'यह काफी लंबा साल रहा मेरे लिए...जिसमें काफी उतार-चढ़ाव आए...काफी ऊंचाई थी तो उतनी ही गहराई भी थी...लेकिन जैसा कि उन्होंने कहा...ये चीजें तुम्हें सिर्फ मजबूत बना सकती हैं...आज मेरे बर्थडे पर मैं उन सबको विश करना चाहूंगा जो मेरे पास आए, मुझे विश किया, जिसमें मुझे कॉल किया, जिसने मेसेज किया और उन्हें भी जिसने मेरे लिए कुछ नहीं किया। बहुत बहुत धन्यवाद। और हैं, मुझे जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां। यह मेरा साल है और मैं पॉजिटिविटी और उम्मीद है कि सफलता के साथ सामने आउंगा। मेरी प्यारी सलोनी को खास शुक्रिया, जो कि जल्द ही मेरी वाइफ और लाइफ पार्टनर बनने वाली है...तुम मेरे साथ तब भी थी जब कोई नहीं था। सारी सरप्राइज़ मुझे बहुत पसंद आई। शानदार विडियो के लिए थैंक यू बापी मां। मुझे जन्म देने के लिए मेरी प्यारी फैमिली को शुक्रिया कि आज में अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर सकता हूं। आधी रात विजिट के लिए थैंक यू राज और तान्या। तुम्हारी क्रिऐटिविटी के लिए थैंक यू राहुल द्विवेदी । वहां स्माइल करने और डांस के लिए थैंक यू बबलू और धर्मेंन्द्र। थैंक यू।'

pratyusha banerjee,rahul raj singh,saloni sharma,marriage

- सलोनी ने राहुल के लिए बर्थडे केक अरेंज किया था। जिस पर उन्होंने "हैप्पी बर्थडे पति" लिखवाया था। सलोनी, राहुल की Ex-गर्लफ्रेंड ही नहीं बल्कि पुरानी बिजनेस पार्टनर भी हैं।
- खबरों की मानें तो राहुल ने संयुक्ता मुखर्जी नाम की लड़की से शादी की थी, लेकिन उनका जल्द तलाक हो गया था।
- प्रत्यूषा के निधन के बाद राहुल, सलोनी के करीब आए थे। लेकिन बाद में दोनों के बीच अनबन की खबरें आनी शुरू हो गई थीं।
- दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर काफी कुछ कहा था। इसके बाद खबर आई कि राहुल साउथ एक्ट्रेस सीता नारायण को डेट कर रहे हैं। लेकिन अब वो फिर सलोनी के साथ हैं और उनसे शादी करने जा रहे हैं।
- राहुल राज पेशे से एक्टर हैं। वे 'माता की चौकी', 'अम्बर धारा' समेत कई सीरियल्स में काम कर चुके हैं। राहुल इवेंट मैनेजमेंट और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी 'युवा टाइगर एंटरटेनमेंट एंड मैग्नस ओपस फिल्म्स' के ओनर भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल