न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिंगर के बाद कई महिलाओं ने लगाए पाकिस्तानी एक्टर अली जफर पर आरोप, कहा - करते थे अश्लील टिप्पणियां

मीशा शफी का समर्थन करते हुए कई महिलाओं ने अली पर आरोप लगाते हुए कहा कि सिर्फ वही नहीं बल्कि अली ने कई महिलाओं के साथ ऐसा ही किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 21 Apr 2018 7:42:17

सिंगर के बाद कई महिलाओं ने लगाए पाकिस्तानी एक्टर अली जफर पर आरोप, कहा - करते थे अश्लील टिप्पणियां

पाकिस्तान के फेमस एक्टर अली जफर पर सेक्शुअल हैरेसमेंट के गंभीर आरोप लगे हैं। उन पर पाकिस्तान की महिला सिंगर मीशा शफी ने यौन शोषण का आरोप लगाया है और अब कुछ और महिलाओं ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मीशा शफी का समर्थन करते हुए कई महिलाओं ने अली पर आरोप लगाते हुए कहा कि सिर्फ वही नहीं बल्कि अली ने कई महिलाओं के साथ ऐसा ही किया है।

# जर्नलिस्ट महाम जावेद ने ट्विटर पर खुलासा किया है कि अली ने एक बार उनकी कजिन को जबर्दस्ती Kiss कर लिया था। इतना ही नहीं, वे उसे रेस्टरूम में भी खींच ले गए थे। महाम ने कहा कि किस्मत से कजिन के फ्रेंड्स भी वहीं थे, जिन्होंने अली को वहां से धक्का देकर हटाया।

महिलाएं अली जफर के खिलाफ बोलने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रही हैं और यौन उत्पीड़न जैसी घटनाओं के लिए मशहूर हुए हैशटैग #MeToo का इस्तेमाल कर रही हैं।

# पाकिस्तान की वेबसाइट डॉन के मुताबिक एक मेकअप आर्टिस्ट ने अली पर आरोप लगाने वाली मीशा का शुक्रिया अदा किया है। मेकअप आर्टिस्ट लीना चानी की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। उन्होंने ने ट्वीट कर बताया कि वे मीशा की हिम्मत की तारीफ करती हैं कि उन्होंने बिना किसी डर के अली के चेहरे से नकाब हटा दिया।" आर्टिस्ट ने आगे कहा कि वो अली जफर के साथ काफी सालों से काम कर रही हैं और अली अपने दोस्तों के साथ दुर्व्यवहार की सभी हदें पार कर देते हैं। उन्होंने आगे बताया कि मीशा इस मामले में अकेली नहीं है बल्कि अली की अश्लील टिप्पणियां मुझे भी याद हैं।

# ब्लॉगर हुमैमा रजा ने भी इस मामले में अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि एक पब्लिक इवेंट के दौरान अली ने उन्हें गलत ढंग से छुआ था।

# एक ट्विटर यूजर सोफी ने लिखा है कि जब अली एसके फंडराइजर के लिए वाशिंगटन डीसी गए थे, तब उन्होंने एक स्टूडेंट वालंटियर को मोलेस्ट किया था। वह वालंटियर सोफी को बाथरूम में रोती मिली थी। सोफी ने एक अन्य ट्वीट में यह लिखा है कि इस दौरान अली ने एक टीनेजर को जबर्दस्ती Kiss करने की कोशिश की थी, जो उनसे सॉन्ग की लिस्ट शेयर करने गई थी।

ali zafar,sexual harassment,metoo

बता दें कि गुरुवार को सिंगर मीशा शफी ने ट्वीट कर अली जफर के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया था। मीशा ने ट्वीट में लिखा था कि इसे साझा कर रही हूं क्योंकि मेरा मानना है कि यौन उत्पीड़न के अपने अनुभव के बारे में बात करके मैं अपने समाज की चुप्पी की संस्कृति को तोड़ दूंगी। यह बात करना आसान नहीं है।। लेकिन चुप रहना मुश्किल है। मेरा विवेक अब इसे और अनुमति नहीं देगा।

मीशा ने ट्वीट के जरिये बताया था कि उनका यौन शोषण उस वक्त हुआ जब वो अपने पैरों पर खड़ी हो चुकी थीं और अपनी एक पहचान बन चुकी थीं। उन्होंने कहा कि वे अली जफर को बहुत अच्छे से जानती हैं और कई बार उनके साथ काम कर चुकी हैं। मीशा ने आरोप लगाया कि अली जफर ने कई बार उनका यौन शोषण किया।

वहीं अली जफर ने अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों से इनकार किया और कोर्ट में निपटने की बात कही। अली जफर ने मॉडल के आरोपों को खारिज करते हुए अपने ट्वीट में लिखा कि मैं इन्हें कोर्ट में चुनौती दूंगा। मैं सत्य पर हमेशा भरोसा रहा है। अली पर लगे आरोपों के बाद पाकिस्तान की फिल्म इंडस्ट्री चुप्पी साधे हुए है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक