न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'पद्मावती' विवाद : यदि राजपूतों को किसी दृश्य से आपत्ति है तो भंसाली को उसे हटाना चाहिए - शिवसेना

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने फिल्मकार संजय लीला भंसाली से उनकी आगामी फिल्म पद्मावती पर बात की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 21 Nov 2017 1:48:20

'पद्मावती' विवाद : यदि राजपूतों को किसी दृश्य से आपत्ति है तो भंसाली को उसे हटाना चाहिए - शिवसेना

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने फिल्मकार संजय लीला भंसाली से उनकी आगामी फिल्म पद्मावती पर बात की है। यह जानकारी पार्टी के एक शीर्ष पदाधिकारी ने सोमवार को दी।

ठाकरे ने भंसाली से यह बात राजपूत समुदाय के कुछ शीर्ष नेताओं के साथ बैठक के दौरान की। राजपूत नेता इस मामले में उनसे हस्तक्षेप करने का अनुरोध करने आए थे।

शिवसेना सांसद संजय राउत ने बाद में कहा, "हमने स्पष्ट कर दिया है कि कोई सौहाद्र्रपूर्ण समाधान निकाला जाना चाहिए, जिससे समुदाय के हित को नुकसान न हो। यदि राजपूतों को किसी दृश्य से आपत्ति है तो भंसाली को उसे हटाना चाहिए।"

उन्होंने कहा कि राजपूत रानी पद्मावती न सिर्फ राजस्थान के लोगों के लिए गौरव की स्रोत हैं, बल्कि पूरे देश के हिंदुओं के लिए भी।

राउत के अनुसार, राजपूत समुदाय के नेताओं ने ठाकरे को पद्मावती को लेकर देशभर में जारी विवाद के बारे में जानकारी दी और यह सुनिश्चित करने के लिए उनसे हस्तक्षेप का आग्रह किया कि फिल्म के जरिए समुदाय को किसी तरह का नुकसान नहीं होना चाहिए।

यह बैठक फिल्म की सामग्री को लेकर पैदा हुए विवाद के बीच हुई है। फिल्म के कुछ दृश्यों को लेकर राजपूत समुदाय नाराज है, जिसमें रानी पद्मावती पर फिल्माया गया एक नृत्य गीत शामिल है। राजपूत समुदाय इसे गलत और अपमानजनक बताता है।

वही दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फिल्म 'पद्मावती' को लेकर पैदा हुए विवाद की निंदा की। उन्होंने इसे अभिव्यक्ति की आजादी को खत्म करने के लिए 'दुर्भाग्यपूर्ण' और 'सुनियोजित' प्रयास बताया।

ममता ने ट्वीट किया, "'पद्मावती' विवाद न सिर्फ दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि हमारी अभिव्यक्ति की आजादी को खत्म करने के लिए एक राजनीतिक दल की सोची-समझी साजिश है। हम इस सुपर आपातकाल की निंदा करते हैं।"

बता दे, फिल्म की रिलीज़ को 'स्वेछा' से स्थगित कर दिया गया है। फिल्म की निर्माता और वितरक वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के एक प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी। कंपनी के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, 'पद्मावती' की निर्माण कंपनी वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स ने अपनी पूर्वनिर्धारित तारीख 1 दिसंबर, 2017 को फिल्म की रिलीज स्थगित कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

शेयर बाजार पर दबाव बरकरार, सेंसेक्स 829 अंक गिरा और निफ्टी 228 अंक फिसला
शेयर बाजार पर दबाव बरकरार, सेंसेक्स 829 अंक गिरा और निफ्टी 228 अंक फिसला
देश में पेट्रोल-डीजल और गैस की उपलब्धता पूरी, लंबे समय तक सप्लाई सुरक्षित: संसद में सरकार का बयान
देश में पेट्रोल-डीजल और गैस की उपलब्धता पूरी, लंबे समय तक सप्लाई सुरक्षित: संसद में सरकार का बयान
'भूल भुलैया' वाला स्वैग लेकर लौटी अक्षय कुमार की टीम, कॉमेडी का तगड़ा डोज देगी 'भूत बंगला', टीजर में मिली झलक
'भूल भुलैया' वाला स्वैग लेकर लौटी अक्षय कुमार की टीम, कॉमेडी का तगड़ा डोज देगी 'भूत बंगला', टीजर में मिली झलक
रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ का धमाका, एडवांस बुकिंग में देश-विदेश में मचाई धूम
रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ का धमाका, एडवांस बुकिंग में देश-विदेश में मचाई धूम
पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अमित शाह की अगुवाई में बनी उच्चस्तरीय समिति
पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अमित शाह की अगुवाई में बनी उच्चस्तरीय समिति
फरवरी में खुदरा महंगाई 3.21% पर, खाने-पीने की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से बढ़ा दबाव
फरवरी में खुदरा महंगाई 3.21% पर, खाने-पीने की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से बढ़ा दबाव
खाना पकाने के लिए LPG सिलेंडर ही क्यों होता है सबसे ज्यादा इस्तेमाल? दूसरी गैसें क्यों नहीं बन पातीं बेहतर विकल्प
खाना पकाने के लिए LPG सिलेंडर ही क्यों होता है सबसे ज्यादा इस्तेमाल? दूसरी गैसें क्यों नहीं बन पातीं बेहतर विकल्प
सिंगर बादशाह की मुश्किलें बढ़ीं, अपर्णा यादव ने यूपी में सभी शो पर रोक लगाने की मांग, CM योगी को भेजा पत्र
सिंगर बादशाह की मुश्किलें बढ़ीं, अपर्णा यादव ने यूपी में सभी शो पर रोक लगाने की मांग, CM योगी को भेजा पत्र
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
दीदी खुद को करना चाहती थी वायरल लेकिन हो गया कांड, आप भी देखें Video
दीदी खुद को करना चाहती थी वायरल लेकिन हो गया कांड, आप भी देखें Video
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद रोहित पवार का बड़ा दावा, बोले – दो दिन में करूंगा अहम खुलासा
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद रोहित पवार का बड़ा दावा, बोले – दो दिन में करूंगा अहम खुलासा
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बड़ा हादसा टला; बच्ची बाल-बाल बची, Video वायरल
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बड़ा हादसा टला; बच्ची बाल-बाल बची, Video वायरल
मुश्किलों में घिरे हार्दिक पांड्या!, तिरंगा लपेटकर गर्लफ्रेंड के साथ डांस करने पर शिकायत दर्ज
मुश्किलों में घिरे हार्दिक पांड्या!, तिरंगा लपेटकर गर्लफ्रेंड के साथ डांस करने पर शिकायत दर्ज
कौन है वायरल गर्ल मोनालिसा का मुस्लिम पति? जिसके लिए परिवार के खिलाफ जाकर की शादी, 6 महीने में पनपा प्यार
कौन है वायरल गर्ल मोनालिसा का मुस्लिम पति? जिसके लिए परिवार के खिलाफ जाकर की शादी, 6 महीने में पनपा प्यार