न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'पद्मावती' विवाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमिताभ बच्चन की चुप्पी पर शत्रुघ्न सिन्हा ने उठाया सवाल !!

अभिनेता-राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने फिल्म 'पद्मावती' के विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमिताभ बच्चन की चुप्पी पर सवाल उठाया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 22 Nov 2017 2:57:33

'पद्मावती' विवाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमिताभ बच्चन की चुप्पी पर शत्रुघ्न सिन्हा ने उठाया सवाल !!

अभिनेता-राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने फिल्म 'पद्मावती' के विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमिताभ बच्चन की चुप्पी पर सवाल उठाया है। शत्रुघन ने बुधवार को ट्वीट किया, "चूंकि पद्मावती एक ज्वलंत मुद्दा बन गया है, लोग पूछ रहे हैं कि महान अभिनेता अमिताभ बच्चन, सबसे बहुमुखी अभिनेता आमिर खान और सबसे लोकप्रिय अभिनेता शाहरुख खान की इस पर कोई टिप्पणी क्यों नहीं आई है। और हमारे सूचना प्रसारण मंत्री और हमारे सबसे लोकप्रिय माननीय प्रधानमंत्री इस पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं।"

उन्होंने यह भी कहा कि वह फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के हितों और राजपूतों की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए ही इस विवाद के बारे में बात करेंगे। "जहां तक मेरा सवाल है, मुझे महान फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के बोलने के बाद ही पद्मावती के मुद्दे पर बात करनी चाहिए। मैं फिल्मकारों के हितों के साथ ही महान राजपूतों की संवेदनशीलता, वीरता, वफादारी को ध्यान में रखकर ही बोलूंगा।"

बता दे, हरियाणा के भाजपा नेता के खिलाफ मंगलवार को बॉलीवुड फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के सिर काटने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। नेता ने 'पद्मावती' फिल्म के विवाद पर दोनों के सिर काट कर लाने वाले को 10 करोड़ रुपये इनाम की घोषणा की थी। हरियाणा भाजपा के मुख्य मीडिया समन्वयक कुंवर सूरजपाल सिंह अम्मू के खिलाफ गुरुग्राम के सेक्टर 29 पुलिस थाने में भारतीय दंड सहिता की धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह शिकायत दीपिका और भंसाली के एक प्रशंसक ने दर्ज कराई है।

उसके उपरान्त अम्मू ने मंगलवार को हरियाणा पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि वह अपने बयान पर अडिग हैं, चाहे वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में रहे या न रहे। अम्मू ने कहा कि उन्होंने यह बयान बतौर एक राजपूत दिया है न कि पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर।

अम्मू ने कहा कि उन्होंने दीपिका और भंसाली के सिरों पर रकम को दोगुना 10 करोड़ रुपये कर दिया है। अम्मू ने अभिनेता रणवीर सिंह की टांग तोड़ने की धमकी भी जारी की है।

उन्होंने कहा, "हम कानून को अपने हाथ में नहीं लेना चाहते, लेकिन हम राजपूत राजाओं और रानियों की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करने वाले किसी शख्स को माफ नहीं करेंगे।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह