न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पद्मावती विवाद : हरियाणा में भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज, फिर भी दे डाली यह चुनौती !!

नेता ने 'पद्मावती' फिल्म के विवाद पर दोनों के सिर काट कर लाने वाले को 10 करोड़ रुपये इनाम की घोषणा की थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 21 Nov 2017 11:07:04

पद्मावती विवाद : हरियाणा में भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज, फिर भी दे डाली यह चुनौती !!

हरियाणा के एक भाजपा नेता के खिलाफ मंगलवार को बॉलीवुड फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के सिर काटने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। नेता ने 'पद्मावती' फिल्म के विवाद पर दोनों के सिर काट कर लाने वाले को 10 करोड़ रुपये इनाम की घोषणा की थी। हरियाणा भाजपा के मुख्य मीडिया समन्वयक कुंवर सूरजपाल सिंह अम्मू के खिलाफ गुरुग्राम के सेक्टर 29 पुलिस थाने में भारतीय दंड सहिता की धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह शिकायत दीपिका और भंसाली के एक प्रशंसक ने दर्ज कराई है।

गुरुग्राम के चक्करपुर गांव के निवासी शिकायतकर्ता पवन कुमार ने अपनी शिकायत में कहा है कि अम्मू के बयान से उसकी भावना बुरी तरह से आहत हुई है।

कुमार ने अपनी शिकायत में कहा है, "मैंने देखा कि अम्मू फिल्म अभिनेत्री पादुकोण और फिल्म निर्माता भंसाली के सिर काटने वाले को 10 करोड़ रुपये इनाम में देने की घोषणा कर रहे हैं। उन्होंने दोनों को गंभीर दुष्परिणामों के लिए धमकी दी है। पादुकोण और भंसाली की जिंदगी खतरे में है। कृपया अम्मू के खिलाफ कार्रवाई करें।"

वहीं दूसरी तरफ अम्मू ने मंगलवार को हरियाणा पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि वह अपने बयान पर अडिग हैं, चाहे वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में रहे या न रहे। अम्मू ने कहा कि उन्होंने यह बयान बतौर एक राजपूत दिया है न कि पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर।

अम्मू ने कहा कि उन्होंने दीपिका और भंसाली के सिरों पर रकम को दोगुना 10 करोड़ रुपये कर दिया है। अम्मू ने अभिनेता रणवीर सिंह की टांग तोड़ने की धमकी भी जारी की है।

उन्होंने कहा, "हम कानून को अपने हाथ में नहीं लेना चाहते, लेकिन हम राजपूत राजाओं और रानियों की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करने वाले किसी शख्स को माफ नहीं करेंगे।"

उन्होंने कहा, "पादुकोण हमारी बेटी की तरह है और उसे इस तरह के किरदार निभाने से दूर रहना चाहिए जैसे उसने पद्मावती में निभाया है। जो भी हमारी बहनों और बेटियों की तरफ आंख उठाकर भी देखेगा, उसे दंडित किया जाएगा।"

अपने बयान पर भाजपा की तरफ से किसी तरह का कोई नोटिस मिलने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने आईएएनएस को बताया, "अभी तक कोई नोटिस नहीं मिला है। अगर कोई पूछेगा तो मैं जवाब दूंगा। मैं अपने समुदाय की भलाई के लिए कुछ भी करने को तैयार हूं।"

जांच अधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि जांच का हिस्सा बनने के लिए आरोपी को जल्द ही नोटिस भेजा जाएगा।

वही, अभिनेता रणवीर सिंह ने मंगलवार को कहा कि वह फिल्म और निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ खड़े हैं। रणवीर ने कहा कि वह 200 प्रतिशत इस फिल्म और भंसाली के साथ हैं। मीडिया से रणवीर ने कहा, "मेरा 200 प्रतिशत समर्थन इस फिल्म और भंसाली के साथ है। यह समय काफी संजीदा है और इस समय मुझे कुछ भी कहने से मना किया गया है। इस फिल्म से जुड़ा कोई भी आधिकारिक बयान आप इसके निर्माताओं से प्राप्त कर लेंगे।"

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर