न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर के नाहरगढ़ किले पर लटका मिला युवक का शव, दीवार पर लिखा 'हम सिर्फ पुतले नहीं लटकाते 'पद्मावती'

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती पर जारी हंगामा अब खूनी हो चुका है। राजस्थान में किले से एक युवक की लाश लटकी मिली।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 24 Nov 2017 1:08:32

जयपुर के नाहरगढ़ किले पर लटका मिला युवक का शव, दीवार पर लिखा 'हम सिर्फ पुतले नहीं लटकाते 'पद्मावती'

पिछले एक माह से हिन्दुस्तान के हर अखबार, टीवी चैनल, गाँव की चौपाल और शहरों में स्थित चाय की थडिय़ों पर एक ही चर्चा-ए-आम हैं कि क्या निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली की ऐतिहासिक फिल्म 'पद्मावती' प्रदर्शित होगी या फिर यह 'किस्सा कुर्सी का' की तरह डिब्बाबंद हो जाएगी। राजस्थान से शुरू हुआ पद्मावती का विरोध धीरे-धीरे पूरे हिन्दुस्तान में फैला और अब यह राजनीतिक मोर्चे पर सतरंगी इन्द्रधनुष की तरह चमक रहा है।

पद्मावती को लेकर भारतीय जनता पाटी के बड़े-बड़े नेता अपना बयान दे रहे हैं। इनमें वे नेता भी शामिल हैं जिन्हें अपने शहर का इतिहास मालूम नहीं लेकिन वे पद्मावती के खिलाफ बोल रहे हैं। हाल ही में भाजपा के एक नेता सूरजपाल सिंह अम्मू ने यहाँ तक कह डाला कि, पद्मावती की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की नाक काटने लाने वाले को 5 करोड और सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड रुपये दिए जाएंगे।

केन्द्र की सत्तारूढ़ भाजपा के शासन में होते हुए हिन्दू नेताओं द्वारा दिए जा रहे इस तरह के सार्वजनिक बयानों ने बॉलीवुड में एक बार फिर असहिष्णुता की बयार बहा दी है।

वही अब संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती पर जारी हंगामा खूनी हो चुका है। राजस्थान में किले से एक युवक की लाश लटकी मिली। किले की दीवार पर एक संदेश भी था। इसमें लिखा है - 'हम सिर्फ पुतले ही नहीं लटकाते पद्मावती।'

बता दे, ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म क्लासिफिकेशन (बीबीएफसी) ने फिल्म को मंजूरी दे दी है। विवादों में घिरी यह फिल्म ब्रिटेन में एक दिसंबर को रिलीज होगी। बीबीएफसी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, 'पद्मावती' को ब्रिटेन में बगैर किसी कट से रिलीज किया जाएगा।

दिल्ली में 'पद्मावती' के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' के खिलाफ यहां शुक्रवार को आजादपुर मेट्रो स्टेशन के बाहर लोगों के राष्ट्रीय चेतना मंच के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने वहां संजय लीला भंसाली का पुतला जलाया।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विजयंता आर्या ने बताया, "फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली का पुतला जलाने के लिए आजाद नगर मेट्रो स्टेशन के बाहर 50 से 60 लोगों के एकत्रित होने की जानकारी फोन पर मिली।"

इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी राजपूत रानी पद्मावती के जीवन पर बनी फिल्म को राज्य में रिलीज नहीं होने देने की घोषणा कर चुके हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म के निर्देशक को राजपूत समुदाय की भावना से खिलवाड़ करने वाला बताया है, वहीं राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने फिल्म से आपत्तिजनक दृश्यों को हटाए जाने की मांग की है।

वही अभिनेता-राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्विट के जरिये अपनी राय व्यक्त करतें हुए फिल्म 'पद्मावती' के विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिग बी की चुप्पी पर निशाना सादा। शत्रुघन ने बुधवार को ट्वीट किया, "चूंकि पद्मावती एक ज्वलंत मुद्दा बन गया है, लोग पूछ रहे हैं कि महान अभिनेता अमिताभ बच्चन, सबसे बहुमुखी अभिनेता आमिर खान और सबसे लोकप्रिय अभिनेता शाहरुख खान की इस पर कोई टिप्पणी क्यों नहीं आई है। और हमारे सूचना प्रसारण मंत्री और हमारे सबसे लोकप्रिय माननीय प्रधानमंत्री इस पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं।"

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन