न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नुसरत जहां की दुर्गा पूजा पर छिड़ा विवाद, जारी हुआ फतवा

उलेमा ने नुसरत जहां (Nusrat Jahan) को अपना नाम बदलने की नसीहत दी है। इसके साथ ही उलेमा का कहना है कि नुसरत जहां मुसलमानों और इस्लाम को बदनाम कर रही हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 07 Oct 2019 4:51:03

नुसरत जहां की दुर्गा पूजा पर छिड़ा विवाद, जारी हुआ फतवा

बांग्ला एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद (TMC MP Nusrat Jahan) नुसरत जहां ने दुर्गा पूजा (Durga Puja) के अवसर पर कोलकाता के पंडाल में अपने पति निखिल जैन (Husband Nikhil Jain) के साथ पूजा अर्चना की। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वही नुसरत जहां के दुर्गा पूजा में शामिल होने पर बयानबाजी हो रही है, पहले देवबंद उलेमा ने इसे गैर इस्लामिक बताया तो अब विश्व हिंदू परिषद का बयान भी सामने आया है। VHP का कहना है कि भारत में जो भी मुसलमान हैं, उनके पूर्वज हिंदू ही थे।

उलेमा ने नुसरत जहां (Nusrat Jahan) को अपना नाम बदलने की नसीहत दी है। इसके साथ ही उलेमा का कहना है कि नुसरत जहां मुसलमानों और इस्लाम को बदनाम कर रही हैं। नुसरत जहां से नाराज देवबंदी उलेमा ने कहा कि वह क्यों गैर मजहबी काम कर रही हैं? इस्लाम में अल्लाह के सिवा किसी और की इबादत करना हराम है। अगर नुसरत जहां को गैर मजहबी काम करने हैं, तो क्यों नहीं अपना नाम बदल लेती हैं। इस तरह के काम करके नुसरत जहां इस्लाम और मुसलमानों की क्यों तौहीन कर रही हैं।

fatwa,tmc mp nusrat jahan,nusrat jahan,fatwa mui,fatwa pujangga,islam fatwa,the fatwa,fatwa meaning,online fatwa,mufti,nusrat jahan jain,nusrat jahan nikhil jain,nusrat jahan tmc,nusrat jahan rafi,nusrat jahan photo,mp nusrat jahan,nusrat jahan husband,nusrat jahan movie,nusrat jahan instagram,nusrat jahan age,actress nusrat jahan,nusrat jahan wedding,nusrat jahan pic,nusrat jahan song,nusrat jahan news,news,entertainment

इत्तेहाद उलेमा ए हिंद के उपाध्यक्ष मुफ्ती असद कासमी ने कहा, 'नुसरत जहां ने इस तरह कोई पहली बार पूजा नहीं की है, इससे पहले भी वो पूजा करती रही हैं। इसी अमल को दोहराते हुए उन्होंने इस बार भी नव दुर्गा की पूजा की है। मैं समझता हूं कि इस तरह का अमल इस्लाम के अंदर बिल्कुल जायज नहीं है। इस्लाम इस चीज की इजाजत नहीं देता है कि अल्लाह के सिवा किसी और की इबादत की जाए किसी और की पूजा की जाए। यह इस्लाम के अंदर हराम है।'

मुफ्ती असद कासमी ने कहा, 'देखिए मैं तो उनको यही मशवरा देता हूं कि जब वह इस्लाम को नहीं मानती हैं। इस्लाम के ऊपर अमल नहीं कर रही हैं। सारे काम गैरमजहबी कर रही हैं, उन्होंने शादी भी की तो गैर मजहब में। मैं उनको मशवरा देता हूं कि वह अपना नाम भी बदल लें, क्यों इस्लाम को बदनाम करती हैं। इस तरीके के नाम रखकर मुसलमानों की और इस्लाम की तौहीन क्यों कर रही हैं।'

fatwa,tmc mp nusrat jahan,nusrat jahan,fatwa mui,fatwa pujangga,islam fatwa,the fatwa,fatwa meaning,online fatwa,mufti,nusrat jahan jain,nusrat jahan nikhil jain,nusrat jahan tmc,nusrat jahan rafi,nusrat jahan photo,mp nusrat jahan,nusrat jahan husband,nusrat jahan movie,nusrat jahan instagram,nusrat jahan age,actress nusrat jahan,nusrat jahan wedding,nusrat jahan pic,nusrat jahan song,nusrat jahan news,news,entertainment

VHP का बयान- भारतीय मुसलमानों के पूर्वज हिंदू ही थे

वही विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार का कहना है कि ये जो गंगा-जमुना तहजीब की बात करते हैं और हमें सहिष्णुता का पाठ पढ़ाते हैं, वह पता चलता है। उन्होंने कहा कि आज सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई मुस्लिम देशों में रामलीला होती है। आलोक कुमार ने कहा कि हम मानकर चलते हैं कि भारत में जो भी मुसलमान हैं उनके पूर्वज हिंदू थे। उन्होंने कहा कि अगर कोई मुसलमान दुर्गा पंडाल में जाकर नचाता हैं तो इसमें कुछ गलत नहीं है। वहीं अगर अगर कोई हिंदू रमज़ान के महीने में इफ़्तार देता है तो इसका ये मतलब नहीं है कि उसने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है। VHP के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि मुझे लगता है कि अगर कोई मुसलमान दुर्गा पंडाल में नाचता है तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है।

इससे पहले नुसरत जहां ने चतुर्थी के दिन एक तस्वीर शेयर की थी। नुसरत ने इस दौरान पिंक और ऑरेंज कलर का अटायर कैरी किया। सेल्फी पोस्ट करते हुए नुसरत ने कैप्शन में लिखा- 'चतुर्थी लुक, आज ब्राइट कलर।' नुसरत ने एक अन्य तस्वीर पति के साथ शेयर की। पंचमी के दिन शेयर की गई तस्वीर के साथ नुसरत ने लिखा- 'मेरा पूजा प्यार, शुभ पंचमी।' नुसरत ने निखिल के साथ 19 जून को शादी की थी। नुसरत और निखिल ने हिंदू रीति के साथ-साथ क्रिश्चियन वेडिंग भी की। नुसरत और निखिल की शादी तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव