न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉलीवुड के 5 सबसे महंगे तलाक, जिसमे चुकाने पड़े करोड़ों रुपए

इन सितारों ने तलाक लिया और एलिमनी के रूप में बड़ी कीमत भी चुकानी पड़ी। जानें- किस स्टार ने चुकाई कितनी कीमत।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 05 Dec 2017 1:43:04

बॉलीवुड के 5 सबसे महंगे तलाक, जिसमे चुकाने पड़े करोड़ों रुपए

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का लाइफस्टाइल अलग ही होता है , शानो शौकत और चकाचौंध भरी जिंदगी जीने वाले ये सितारे अलग ही दुनिया में जीते है। आपने बॉलीवुड की ग्रैंड शादियों के बारे में सुना होगा जिनमे करोड़ों रूपए खर्च किये जाते है पर क्या आप जानते है बॉलीवुड के तलाक कितने महंगे होते है ? आज हम आपको बॉलीवुड से सबसे बड़े तलाकों के बारे में बताने वाले है जिन्होंने लोगों के दिल तो तोड़े ही साथ में तलाक की एवज में इन सितारों को भारी-भरकम कीमत भी चुकानी पड़ी है। बॉलीवुड में अक्सर रिश्ते टूटने की खबरें आती रहती हैं। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा खान और अरबाज खान अलग हो गए। दोनों स्टार्स की 18 साल की शादी खत्म हो गई है। मुंबई की बांद्रा फैमिली कोर्ट ने दोनों के तलाक को मंजूरी दे दी है। पहले भी कई बॉलीवुड सितारे तलाक लेकर अलग हो चुके हैं। बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं, जिन्होंने अपनी मर्जी से शादी की और फिर कुछ ऐसा हुआ कि उनकी शादी का भी दुखद अंत हो गया। इन सितारों ने तलाक लिया और एलिमनी के रूप में बड़ी कीमत भी चुकानी पड़ी। जानें- किस स्टार ने चुकाई कितनी कीमत।

bollywood,bollywood divorces,bollywood gossips,entertainment

* ऋतिक रोशन और सुजैन खान :
बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर ऋतिक रौशन और उनकी पत्नी सुजैन की तलाक की खबरे काफी दिनों से सुनने को मिल रही थी। लेकिन जब इनका तलाक हुआ तो पूरी इंडस्ट्री हैरान रह गयी। अपने तलाक होने की खबर खुद ऋतिक ने दी थी। दोनों साल 2014 में अलग हो गए थे और सुजैन ने अलग होने के लिए एलीमनी के तौर पर 400 करोड़ रुपए की मांग की थी। खबरों के मुताबिक ऋतिक ने सुजैन को एलीमनी के रूप में 380 करोड़ रुपए दिए थे। लेकिन तलाक के पीछे क्या कारण था इसका पता आज तक नहीं चल पाया है।

bollywood,bollywood divorces,bollywood gossips,entertainment

* आमिर खान और रीना दत्ता :
आमिर खान बॉलीवुड के एक मात्र ऐसे एक्टर है जो अपनी हर फिल्म के लिए जी जान से मेहनत करते है। वैसे तो आमिर खान और रीना दत्ता ने अपने माता पिता की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की थी। लेकिन दोनों के रिश्ते की गाड़ी ज्यादा दिन तक नहीं चल पाई। दोनों की शादी 1986 में हुई थी और 2002 में दोनों ने अलग होने का फैसला भी कर लिया था। रीना को दी गई एलिमनी की कीमत करीबन 50 करोड़ रूपए थी।

bollywood,bollywood divorces,bollywood gossips,entertainment

* सैफ-अमृता :
ये बॉलीवुड का सबसे महंगा तलाक माना जाता है जिसमे छोटे नवाब को अपनी आधी संपत्ति बच्चों के नाम करनी पड़ी थी। लेकिन इस तलाक में कुल कितनी रकम सैफ को भरनी पड़ी इसका कोई स्पष्ट खुलासा नहीं किया गया।

bollywood,bollywood divorces,bollywood gossips,entertainment

* करिश्मा कपूर और संजय कपूर :
बॉलीवुड की खुबसूरत एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी 2003 में हुई थी। दोनों ने जल्दी ही तलाक लेने का निर्णय ले लिया था कहा जाता है कि करिश्मा अपनी शादी शुदा ज़िन्दगी से खुश नहीं थी। करिश्मा ने तलाक के बाद 7 करोड़ रुपए की मांग की थी। संजय कपूर को यह रकम एलीमनी के रूप में करिश्मा को देनी पड़ी।

bollywood,bollywood divorces,bollywood gossips,entertainment

* संजय दत्त – रिया पिल्लै :
संजय बेशक रिया से बेहद प्यार करते थे पर रिया का टेनिस स्टार लिएंडर पेस से अफेयर इन दोनों के तलाक की वजह बना। तलाक के लिए संजय को शानदार बंगला और गाडी तो रिया के नाम करने ही पड़े साथ ही सालों तक रिया के बिल्स भी वो ही चुकाते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल