न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आमिर से ज्यादा चर्चाओं में मोहनलाल की ‘रंदमूझम’

अभिनेता मोहनलाल की यह फिल्म सिने इतिहास की सबसे महंगी फिल्म बनने जा रही है।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 24 Mar 2018 4:14:28

आमिर से ज्यादा चर्चाओं में मोहनलाल की ‘रंदमूझम’

दक्षिण भारतीय फिल्में अब अपने तकनीकी ज्ञान का लोहा मनवाने लगी हैं। निर्देशक शंकर और एस.एस.राजामौली दो ऐसे नाम हैं जिन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों को न सिर्फ पूरे भारत में बल्कि पश्चिम में भी जबरदस्त पहचान दिलवायी है। इन दोनों निर्देशकों की फिल्में अपने बडे बजट और तकनीकी श्रेष्ठता का उत्कृष्ट नमूना होती हैं। जब से एस.एस. राजामौली की फिल्म बाहुबली का प्रदर्शन हुआ है तभी से दक्षिण में बडे बजट की फिल्मों का सिलसिलेवार निर्माण हो रहा है। निर्देशक शंकर ने रजनीकांत को लेकर साईफाई फिल्म 2.0 को बाहुबली के दोनों भागों जितनी लागत में बनाकर एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया और अब खबर आ रही है कि मलयालम फिल्मों के सुपर सितारे मोहनलाल 1000 करोड़ की लागत से दो भागों में फिल्म ‘महाभारत’ का निर्माण करने जा रहे हैं, जो लेखक वासुदेवन के उपन्यास रंदमूझम पर आधारित है। इसमें भीम के नजरिए से महाभारत को पेश किया जाएगा।

अभिनेता मोहनलाल की यह फिल्म सिने इतिहास की सबसे महंगी फिल्म बनने जा रही है।
जब भी मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की बिग बजट फिल्म ‘महाभारत’ की बात आती है, तो ऐसी बातें सुनने को आती हैं कि इसमें अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन खास किरदारों में दिख सकते हैं। लेकिन हाल में जो खबर इस फिल्म को लेकर सुनने में आ रही है वो यह है कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भीष्म के किरदार को निभाते दिख सकते हैं लेकिन ऐश फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी।

टाइम्स ऑफ इंडिया की गत वर्ष प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के निर्देशक श्रीकुमार का कहना है कि फिल्म ‘महाभारत’ में अमिताभ बच्चन भीष्म का किरदार निभायेंगे। इस कैरेक्टर को गढने के लिए हमने किसी प्रकार के बदलाव नहीं किए हैं, जैसे इस किरदार को किताब में लिखा गया है वैसा ही यह स्क्रीन पर दिखेगा। इस रिपोर्ट के अनुसार श्रीकुमार ने यह भी साफ कर दिया है कि ऐश इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी।

mohanlal randamoozham,aamir khan,mohanlal,randamoozham film,randamoozham movie

जो खबरें मीडिया में आ रही हैं अगर वह सही साबित हुई तो यह अमिताभ बच्चन और मोहनलाल की साथ में तीसरी फिल्म होगी। पहली बार इन दोनों को साल 2010 में फिल्म ‘कांधार’ में देखा गया था, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत बडी हिट नहीं हुई थी लेकिन इसको फिल्म क्रिटिक्स ने काफी पसंद किया था। इसके बाद यह दोनों राम गोपाल वर्मा की ‘आग’ में साथ दिखे थे लेकिन वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ी थी। फिल्म ‘महाभारत’ जाने-माने लेखक एम.टी. वसुदेवन नायर की प्रसिद्ध किताब ‘रंदमूझम’ पर आधारित होगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की पटकथा का काम पूरा हो चुका है और यह दो भागों में बनायी जायेगी। इस फिल्म का बजट पहले 750 करोड़ रखा गया था लेकिन अब जो समाचार प्राप्त हो रहे हैं, उनके अनुसार इसका बजट 1000 करोड़ है, जो कि बाहुबली और 2.0 से 60 प्रतिशत ज्यादा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह