न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘मिस टीन वल्र्ड मुंडियाल’ का ताज पहनने वाली पहली भारतीय विजेता बनी सुष्मिता सिंह

सुष्मिता सिंह को पिछले साल यह प्रतियोगिता जीतने वाली डोमेनिकन रिपब्लिक की मिस एंगिवेटे टोरिबियो ने यह ताज पहनाया।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 28 May 2019 12:55:20

‘मिस टीन वल्र्ड मुंडियाल’ का ताज पहनने वाली पहली भारतीय विजेता बनी सुष्मिता सिंह

भारत की सुष्मिता सिंह ने अल सल्वाडोर में हुए मिस टीन वल्र्ड (मुंडियाल) प्रतियोगिता का ताज जीत लिया। शो के अन्तर्राष्ट्रीय निर्देशक फ्रांसिस्को कोर्टेज की ओर से सुष्मिाता को विजेता घोषित किया गया, जबकि ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लेने वाली डोमेनिकन रिपब्लिक और पनामा की सुंदरियों को क्रमश: रनरअप के खिताब से सम्मानित किया गया। सुष्मिता सिंह को पिछले साल यह प्रतियोगिता जीतने वाली डोमेनिकन रिपब्लिक की मिस एंगिवेटे टोरिबियो ने यह ताज पहनाया। इस प्रतियोगिता में जजों ने प्रतियोगियों को उनके व्यवहार, बुद्धिमत्ता, बातचीत करने के तरीके, फैशन, फिटनेस और ग्लैमर की कसौटी पर आंका। यह पूरी प्रक्रिया 8 दिन की अवधि में की गई। यहाँ सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सुंदरियों ने कई गतिविधियों में भाग लिया, जिसमें फैशन परेड, मेयर के यहाँ विजिट, दर्शनीय स्थल देखने, फोटो सेशन, स्पॉन्सर गतिविधियाँ और चैरिटेबल इवेंट्स शामिल थे।

18 वर्ष की मास मीडिया की छात्रा सुष्मिता एक चित्रकार, खिलाड़ी, वक्ता और ‘परंपरागत सीमाओं को तोडऩे’ वाली युवती हैं। उनसे जब यह सवाल पूछा गया कि अगर वह प्रतियोगिता जीतती हैं तो किस तरह विश्व की सेवा करना चाहेंगी तो उनके उत्तर ने प्रतियोगिता में मौजूद दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने कहा, ‘मुझे बताया गया था कि मैं खूबसूरत नहीं हूं, पर मैंने कड़ी मेहनत की और आज मैं इस मुकाम पर हूं। मैं उन सभी लड़कियों के लिए प्रेरणा बनना चाहती हूं, जो अपने सपनों को पूरा करना चाहती हैं।’

उन्होंने कहा कि उन्होंने वह ताज पहना है, जो इंग्लैंड के किंग एनरीक फोर्थ के ताज से प्रेरणा लेकर निर्मित किया गया है और वह विश्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सुष्मिता के माता-पिता सत्यभामा और नवीन सिंह ने कहा, ‘हम दोनों आज बहुत खुश हैं। हमारा हमेशा से अपने दिलों में यह विश्वास था कि हमारी बेटी ही विजेता बनेगी, मगर जब हम प्रतियोगिता में गए तो हमने वहां सभी लड़कियों को बेहद संगठित तरीके से और अनुशासन में रहकर कड़ी मेहनत करते देखा। अब पूरी दुनिया के लोगों से हमारी दोस्ती हो गई है। हमारा उद्देश्य सभी लड़कियों का प्रतिनिधित्व करना है क्योंकि सभी लड़कियां अपने-अपने क्षेत्र में विजेता हैं।’ इस इंटरनेशनल इवेंट में भाग लेने की योग्यता और दावेदारी सुष्मिता को नोएडा में हुई सौंदर्य प्रतियोगिता को जीतकर प्राप्त हुई, जहां 2019 की नेशनल डायरेक्टर जसमीत कौर ने उन्हें यह ताज पहनाया था। जसमीत कौर ने कहा, ‘मैं बेहद गर्व महसूस कर रही हूं कि सुष्मिता ने सौंदर्य प्रतियोगिता में भारत को जीत दिलाई।’

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
मुंबई में चौंकाने वाली घटना, ऑटो रिक्शा में फंदे से लटका मिला 35 वर्षीय युवक; पत्नी से पहले ही जताई थी आत्महत्या की बात
मुंबई में चौंकाने वाली घटना, ऑटो रिक्शा में फंदे से लटका मिला 35 वर्षीय युवक; पत्नी से पहले ही जताई थी आत्महत्या की बात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो