न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मीडिया 'मीटू' मूवमेंट से जुड़ी एकतरफा खबरें चलाने से बचे : सुशांत सिंह

अभिनेता और 'द सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन' (सिंटा) के जनरल सेक्रेटरी सुशांत सिंह ने मीडिया से अपील की है कि वे 'मीटू' मूवमेंट से जुड़ी एकतरफा नहीं दिखाएं क्योंकि कई झूठे मामले भी सोशल मीडिया के सहारे हाइलाइट किए जा रहे हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 18 Oct 2018 4:12:43

मीडिया 'मीटू' मूवमेंट से जुड़ी एकतरफा खबरें चलाने से बचे : सुशांत सिंह

अभिनेता और 'द सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन' (CINTAA) के जनरल सेक्रेटरी सुशांत सिंह ने मीडिया से अपील की है कि वे 'मीटू' मूवमेंट से जुड़ी एकतरफा नहीं दिखाएं क्योंकि कई झूठे मामले भी सोशल मीडिया के सहारे हाइलाइट किए जा रहे हैं। सुशांत सिंह बुधवार को सिंटा द्वारा आयोजित एक प्रेस सम्मेलन में मीडिया के साथ बातचीत कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान इस अभियान को लेकर अपना पक्ष रखा।

सुशांत ने कहा, "मुझे लगता है कि फिल्म उद्योग को अलग-थलग किया जा चुका है लेकिन यदि आप देखेंगे तो यह समस्या अन्य सेक्टर्स में भी है फिर चाहे वह कॉरपोरेट हो या राजनीति। आपको अपने बॉस को खुश करना पड़ेगा, यह लाइन फिल्मों में कई बार इस्तेमाल होती है। इसलिए हां, हम जानते हैं कि यह समस्या हमारी इंडस्ट्री में है लेकिन हम इसे नजरअंदाजर करते आए हैं।"

सुशांत ने 'म टू' मूवमेंट का स्वागत किया है क्योंकि यह पीड़ितों को अपनी पीड़ा साझा करने का प्रोत्साहन देता है।

सुशांत ने मीडिया से एक तरफा 'मीटू' खबरे नहीं चलाने की अपील करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि इस अभियान के झंडाबरदारों को बहुत सावधान होने की जरूरत है क्योंकि कुछ लोग इस अभियान को हाइजैक करना चाहते हैं।"

metoo,sushant singh cintaa

CINTAA ने बनाई कमेटी, स्वरा भास्कर, रविना टंडन, रेणुका शहाणे बनी मेंबर

CINTAA ने यौन उत्पीड़न का शिकार हुईं महिलाओं की शिकायत सुनने के लिए एक कमेटी बनाई है। ये टीम मीटू की शिकार महिलाओं की शिकायत सुनेगी और ऐसे मामलों को देखेगी। सुशांत सिंह ने इस मुद्दे पर बातचीत शुरू कर दी है और सभी को पीड़ित महिला को शर्म महसूस करने और उस पर सवाल न उठाने की अपील की है।

सुशांत ने इस कमेटी के बारे में कहा, 'हमने एक कमेटी बनाई है जिसका नाम है पॉश, प्रिवेनशन ऑफ सेक्शुयल हैरेसमेंट, और इसके तहत हम पैंपलेट्स के जरिए ये समझाने की कोशिश करेंगे कि कामकाजी जगह पर सेक्शुयल हैरेसमेंट क्या होता है। इसके अलावा हमारे पास एक आउटरीच प्रोग्राम भी है जहां हम हमारे सदस्यों को विभिन्न क्षेत्रों में तैनात करेंगे कि जो ये देखेगा कि यदि कहीं कोई शिकायत दर्ज की जा रही है, तो हम सीधे कार्रवाई में घुसे और पीड़ित को खराब स्थिति से बाहर निकालें। यदि जरुरी हुआ तो हम अपने स्वयंसेवकों को भी स्थिति कंट्रोल में करने के लिए भेजेंगे'।

सुशांत ने बताया, 'स्वर भास्कर ने हमसे संपर्क किया (विचार के साथ), वह हमारी सदस्य है। संयोग से वह स्वतंत्र रूप से और बहुत ही विधिवत तरीके से इस मुद्दे पर काम कर रही थी। जब हम उनसे मिले, तो हमें एहसास हुआ कि हम एक ही लक्ष्य के साथ हैं। पॉश एक उप-समिति होगी जो यौन उत्पीड़न जागरूकता पर ध्यान देगी। इसमें स्वरा के अलावा वकील वृंदा ग्रोवर भी शामिल हैं जो उद्योग के लिए एक सेशन भी लेंगी। पॉश के तहत काउसलिंग के अलावा जागरूकता की मुहिम भी चलाई जाएगी।'

सुशांत ने बताया कि इस मुहिम में उनके साथ एक्ट्रेस स्वरा भास्कर, रविना टंडन, रेणुका शहाणे, पत्रकार भारती दुबे और फिल्ममेकर अमोल गुप्ता जैसी दिग्गज हस्तियां है। इसके अलावा पॉश के पास वकील और साइकलॉजिस्ट भी है। साथ ही ये कमेटी विशाखा गाइडलाइन्स पर बनी है और इसके तहत 50 प्रतिशत महिलाएं कमेटी का हिस्सा होंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल