न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 दृश्यों पर 40 करोड़, इतनी रकम में ‘अर्जुन रेड्डी’ का सीक्वल बन जाएगा

बाहुबली के दोनों भागों को 450 करोड़ रुपये में बनाया गया था। राजामौली इन दिनों बाहुबली के बाद एक और फिल्म ‘आरआरआर’ (सम्भावित नाम रघुपति राघव राजाराम) बना रहे हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Sun, 07 Jul 2019 5:31:26

2 दृश्यों पर 40 करोड़, इतनी रकम में ‘अर्जुन रेड्डी’ का सीक्वल बन जाएगा

दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग में इन दिनों भारी-भरकम बजट वाली फिल्मों का दौर चल रहा है। तमिल, तेलुगू और मलयालम के साथ कन्नड़ भाषा में कई ऐसी फिल्मों का निर्माण हो रहा है जिनका बजट 100 से 300 करोड़ तक का रखा जा रहा है। यह सब हुआ है निर्देशक एस.एस. राजामौली (Rajamouli) की ‘बाहुबली (Bahubali)’ की सफलता के बाद। बाहुबली के दोनों भागों को 450 करोड़ रुपये में बनाया गया था। राजामौली इन दिनों बाहुबली के बाद एक और फिल्म ‘आरआरआर (RRR)’ (सम्भावित नाम रघुपति राघव राजाराम) बना रहे हैं। यह भी उनकी मेगा बजट फिल्म है जिसके लिए अनुमानित 350 करोड़ का बजट रखा गया है। हाल ही में यह फिल्म एक बार फिर से महंगे दृश्यों के फिल्मांकन के चलते चर्चा में आई है।

rajamouli,ram charan,n t. rama rao jr,alia bhatt,ajay devgan,arjun reddy

बताया जा रहा है कि राजामौली ने फिल्म के अपने दोनों नायकों की दमदार एंट्री के दृश्यों पर लगभग 40 करोड़ रुपया खर्च कर दिया है। इन दृश्यों की लागत को सुनने के बाद कहा जा रहा है कि इतनी राशि में तेलुगु हिट अर्जुन रेड्डी का सीक्वल बन सकता है। इस फिल्म में रामचरण तेजा और जूनियर एनटीआर काम करते नजर आएंगे। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार, फिल्म में रामचरण का ओपनिंग शॉट शूट हो चुका है। इस सीन को फिल्माने के लिए 15 करोड़ रुपये का बजट रखा गया था। वहीं अगले कुछ दिनों में जूनियर एनटीआर के एंट्री सीन को फिल्माया जाएगा। खबरों की मानें तो जूनियर एनटीआर की एंट्री रामचरण से कहीं ज्यादा महंगी होगी। जूनियर एनटीआर के ओपनिंग शॉट का बजट 25 करोड़ रुपये है। करीब 40 करोड़ रुपये में दोनों हीरो की एंट्री का बजट साउथ की कई छोटी फिल्मों के कुल बजट से कहीं ज्यादा है।

rajamouli,ram charan,n t. rama rao jr,alia bhatt,ajay devgan,arjun reddy

बताते चलें कि आरआरआर में हिन्दी सिनेमा के अजय देवगन (Ajay Devgn) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी नजर आएंगे। आलिया अगले कुछ दिनों में रामचरण के साथ अहमदाबाद और पुणे में शूटिंग करेंगी। आलिया की एंट्री फिल्म का टर्निंग पॉइंट बताई जा रही है, हालांकि उनके रोल को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है। अजय देवगन का किरदार भी फिल्म की कहानी के लिए बेहद अहम बताया जा रहा है। स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीतारामा राजू और कोमाराम भीम के जीवन पर आधारित यह फिल्म अगले साल 30 जुलाई को रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो