न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पीएम नरेन्द्र मोदी बॉयोपिक के बाद बैन हुई ममता बनर्जी की बॉयोपिक ‘बाघिनी’

ममता बनर्जी की बायोपिक फिल्म ‘बाघिनी’ के बारे में चुनाव आयोग का कहना है कि इसने सीबीएफसी से सर्टिफिकेट नहीं लिया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 25 Apr 2019 3:08:38

पीएम नरेन्द्र मोदी बॉयोपिक के बाद बैन हुई ममता बनर्जी की बॉयोपिक ‘बाघिनी’

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक फिल्म ‘पीएम नरेन्द्र मोदी’ को बैन किए जाने के बाद चुनाव आयोग ने अब ममता बनर्जी की बायोपिक फिल्म के ट्रेलर पर रोक लगा दी है। ममता बनर्जी की बायोपिक फिल्म ‘बाघिनी’ के बारे में चुनाव आयोग का कहना है कि इसने सीबीएफसी से सर्टिफिकेट नहीं लिया है। सेंसर बोर्ड ने तीन वेबसाइट्स से फिल्म का ट्रेलर हटाने के लिए कहा है। इसके अलावा चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के सीईओ से रिपोर्ट मांगी है। जहाँ तक बात इस बारे में ममता बनर्जी के बयान की है तो उन्होंने इस बायोपिक के साथ उनका कोई भी संबंध होने की बात को खारिज किया है। ममता बनर्जी ने ट्वीट करके कहा, ‘ये सब क्या बकवास फैलाई जा रही है। मेरी बायोपिक से मेरा कोई भी लेना देना नहीं है। यदि कुछ युवा कोई जानकारी एकत्र करके कुछ फैला रहे हैं तो ये उनका निजी मामला है। हमसे कोई संबंध नहीं है। मैं नरेंद्र मोदी नहीं हूं। कृपया झूठ फैलाकर मुझे मानहानि केस दर्ज करने के लिए मजबूर मत करो।

सीईओ से रिपोर्ट मिलने के बाद चुनाव आयोग बायोपिक को देखगा। चुनाव आयोग ने फिल्म का ट्रेलर दिखा रही तीनों वेबसाइट्स से आयोग के निर्देशों का उल्लंघन करने की बात भी कही है। आयोग ने कहा कि फिल्म को अभी तक सेंसर बोर्ड फॉर फिल्म सर्टिफिकेशन से पास नहीं किया गया है और बावजूद इसके इसका ट्रेलर दिखाया जा रहा था। इस बारे में आयोग को शिकायत मिली थी जिस पर कार्रवाई हुई है।

गौरतलब है कि 10 अप्रैल को जारी किए गए अपने आदेश में चुनाव आयोग ने कहा था कि कोई भी बायोपिक फिल्म जो किसी राजनीतिक दल या राजनेता का गुणगान करती हो उसे बायोग्राफी या हैजियोग्राफी के रूप में रिलीज नहीं किया जाए। चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ को रिलीज के ठीक एक दिन पहले बैन कर दिया था। इसके साथ ही आयोग ने ये निर्देश जारी किए थे। कल ही चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को 20 पेज की रिपोर्ट पेश की है जिसमें कहा गया है कि पीएम नरेन्द्र मोदी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पूजनीय और संत बताया गया है। यह सिर्फ उनका ही गुणगान करती है। इसे देखते हुए इसे 19 मई तक प्रदर्शित नहीं किया जा सकता है क्योंकि इससे लोकसभा चुनाव प्रभावित होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक