न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘महर्षि’ के लिए वामसी ने तीन साल इंतजार किया: महेश बाबू

दक्षिण भारत के सुपर सितारे महेश बाबू की अगली फिल्म ‘महर्षि’ आगामी 9 मई को प्रदर्शित होने जा रही है।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 03 May 2019 00:57:57

‘महर्षि’ के लिए वामसी ने तीन साल इंतजार किया: महेश बाबू

दक्षिण भारत के सुपर सितारे महेश बाबू की अगली फिल्म ‘महर्षि’ आगामी 9 मई को प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म के प्रदर्शन से पूर्व आयोजित किए गए एक समारोह में महेश बाबू ने फिल्म के निर्देशक वामसी की भूरि-भूरि प्रशंसा की जिसमें उन्होंने बताया कि वामसी ने ‘महर्षि’ के लिए मेरा दो साल तक इंतजार किया। इस फिल्म को पूरा करने में मुझे एक वर्ष का समय लगा। महेश बाबू की तेलुगू भाषा में बनी यह फिल्म एक्शन ड्रामा है, जिसमें एक्शन का नया अंदाज देखने को मिलेगा। इसका निर्देशन वामसी पेडिपल्ली ने किया है।

रिलीज से पहले हुई एक समारोह में महेश ने पूरे दिल से वामसी को धन्यवाद दिया क्योंकि वामसी ने उन पर अपना पूरा विश्वास रखा। महेश ने कहा, ‘जब वामसी पहली बार स्क्रिप्ट सुनाने के लिए आए थे, मैने सोचा कि मैं दस मिनट के लिए इसे सुनूंगा और इस ऑफर को मना कर दूंगा क्योंकि मेरे पास दो अन्य काम थे। इसे 20 मिनट सुनने के बाद, मैं इस फिल्म को करना चाहता था, लेकिन वामसी से कहा कि जब तक मैं अपनी अगली परियोजनाओं को पूरा नहीं कर लेता तब तक उन्हें इंतजार करना पड़ सकता है। वामसी ने कहा कि वह इंतजार करेंगे क्योंकि इस कहानी में वह किसी और को सोच नहीं सकते हैं।’

अपने बाकी बचे हुए कामों को पूरा करने में महेश को दो साल का वक्त लगा और ‘महर्षि’ की शूटिंग को पूरा करने के लिए एक और साल का समय लगा। महेश कहते हैं, ‘वामसी ने दो साल और एक साल और इस फिल्म को शुरू और खत्म करने के लिए धर्यपूर्वक इंतजार किया। एक निर्देशक के लिए एक अच्छे स्क्रिप्ट के साथ इतने लंबे समय तक इंतजार करना वाकई में दुर्लभ है। आमतौर पर, वे दो महीने तक इंतजार करते हैं और इसके बाद प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए किसी दूसरे हीरो को ढूंढ़ लेते हैं। मेरा इंतजार करने के लिए मैं हमेशा वामसी का ऋणी रहूंगा।’

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'निर्दयी और शर्मनाक हमला...', काबुल एयरस्ट्राइक में 400 की मौत; भारत ने पाकिस्तान पर साधा निशाना
'निर्दयी और शर्मनाक हमला...', काबुल एयरस्ट्राइक में 400 की मौत; भारत ने पाकिस्तान पर साधा निशाना
टीएमसी ने 291 उम्मीदवारों का किया ऐलान, ममता बनर्जी नंदीग्राम से बाहर, सहयोगी दल के लिए छोड़ीं 3 सीटें
टीएमसी ने 291 उम्मीदवारों का किया ऐलान, ममता बनर्जी नंदीग्राम से बाहर, सहयोगी दल के लिए छोड़ीं 3 सीटें
अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष पर चीन का रुख स्पष्ट, इन देशों को देगा मानवीय मदद
अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष पर चीन का रुख स्पष्ट, इन देशों को देगा मानवीय मदद
चांदी में 6000 रुपये का उछाल, सोने की कीमतों में भी बढ़ोतरी – जानें आज का ताजा भाव
चांदी में 6000 रुपये का उछाल, सोने की कीमतों में भी बढ़ोतरी – जानें आज का ताजा भाव
होंठों की डेड स्किन हटाने का आसान घरेलू उपाय,चीनी और शहद से पाएं मुलायम होंठ
होंठों की डेड स्किन हटाने का आसान घरेलू उपाय,चीनी और शहद से पाएं मुलायम होंठ
CBSE 10वीं रिजल्ट कब होगा जारी? जानें कैसे और कहां करें चेक
CBSE 10वीं रिजल्ट कब होगा जारी? जानें कैसे और कहां करें चेक
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ की रफ्तार हुई धीमी, 18वें दिन कमाए इतने करोड़
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ की रफ्तार हुई धीमी, 18वें दिन कमाए इतने करोड़
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
तेज रफ्तार का कहर, करोड़ों की Defender कार हादसे में तबाह, 24 साल के युवक की मौत
तेज रफ्तार का कहर, करोड़ों की Defender कार हादसे में तबाह, 24 साल के युवक की मौत
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी फेंकने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार
गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी फेंकने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार
डेस्क जॉब वालों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज, पेट की चर्बी होगी तेजी से कम
डेस्क जॉब वालों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज, पेट की चर्बी होगी तेजी से कम
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन