न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रहमान खुद को असफल मानकर करना चाहते थे आत्महत्या, जानें उनके जीवन की अनसुनी बातें

उनके जन्मदिन के ख़ास मौके पर हम आपको उनके जीवन से जुडी कुछ अनसुनी बातें बताने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 03 Jan 2019 1:21:46

रहमान खुद को असफल मानकर करना चाहते थे आत्महत्या, जानें उनके जीवन की अनसुनी बातें

ए आर रहमान को संगीत की दुनिया का दिग्गज माना जाता हैं, जिन्होनें भारतीय फिल्मों के साथ विदेशों में भी अपने संगीत का नाम किया हैं। वर्तमान समय के सफल और बेहतरीन संगीतकार ए आर रहमान के जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए हैं। क्या आप जानते है कि ए आर रहमान के जीवन में एक ऐसा पल भी आया है जब वे रोज आत्महत्या करने की चाह रखते थे। उनके जन्मदिन के ख़ास मौके पर हम आपको उनके जीवन से जुडी कुछ अनसुनी बातें बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते है इनके बारे में...

* रहमान कभी भी फिल्मों में संगीत देना नहीं चाहते थे। वे बैंड और नॉन-फिल्मी म्यूजिक तक सीमित रहना चाहते थे। लेकिन उन्हें फिल्म म्यूजिक चुनना पड़ा। 11 साल की उम्र में वे मलयालम म्यूजिक में बतौर इंस्ट्रूमेंटलिस्ट स्थापित हो गए थे।

* 25 साल की उम्र में रहमान खुद को बेहद असफल मानते थे और रोज आत्महत्या के बारे में सोचते थे।

* रहमान के पिता की मृत्यु के बाद घर खर्च चलाने के लिए उनकी मां, पिता के वाद्य यंत्रों को किराए से देती थीं। दुनियाभर के इन यंत्रों को चलाना सिर्फ रहमान को ही आता था, इसलिए वे यंत्रों के साथ जाते थे।

* रहमान की अरेंज मैरिज हुई थी। अपनी पहली मुलाकात में उन्होंने पत्नी सायरा बानो से कहा था, 'अगर हम डिनर कर रहे होंगे और मुझे कोई धुन सूझेगी, तो हमें डिनर छोड़ना होगा।' इस बारे में उनकी पत्नी कहती हैं कि रहमान ने उन्हें शादी से पहले ही 'ऑटो-ट्यून' कर दिया था।

a r rahman,a r rahman birthday,a r rahman life facts

* रहमान को अपने जन्म के समय के नाम 'दिलीप कुमार' से नफरत है क्योंकि यह उन्हें उनके मुसीबतों भरे कल की याद दिलाता है। उन्हें अपने पुराने नाम पर कितना एतराज है, यह इस बात से भी पता चलता है कि उन्होंने किताब के प्रकाशकों से कहा कि किताब में उनका नाम दिलीप कुमार केवल एक बार ही लिखा जाए। पूरी किताब में रहमान या एआर नाम का ही इस्तेमाल हुआ है।

* रहमान ने अपना पहला रिकॉर्डिंग स्टूडियो 'पंचतान रिकॉर्ड इन' चेन्नई में अपने घर के आंगन में बनाया था। इसी स्टूडियो ने उनकी जिंदगी बदल दी। अब भी वे जब चेन्नई में होते हैं, ज्यादातर इसी स्टूडियो में रिकॉर्डिंग करते हैं। उनके सहयोगियों के मुताबिक रहमान का सबसे अधिक रचनात्मक कार्य यहीं सामने आता है।

* ऑस्कर सेरेमनी में पहनने के लिए फिल्मों में रहमान को मौका देने वाले डायरेक्टर मणि रत्नम विशेष ड्रेस देना चाहते थे। लेकिन रहमान की पत्नी ने मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची से काली शेरवानी तैयार करवाई थी।

* म्यूजिक में पर्फेक्शन लाने के लिए रहमान कोई भी एल्बम रिलीज होने के बीस दिन पहले उसके गानों में लगातार डूबे रहते हैं। वे एक-एक गाने को कई बार सुनते हैं। इस दौरान वे मुश्किल से दिन में एक घंटे सोते हैं।

* किताब रहमान के मजाकिया पहलू को भी सामने लाती है। एक गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान डायरेक्टर इम्तियाज अली ने पूछा कि क्या सिंगर मोहित चौहान को कॉफी दे दें? रहमान ने मना करते हुए कहा, 'नहीं। उन्हें तड़पने दो। दर्द उन्हें बेहतर संगीतकार बनाएगा।'

* रहमान इन दिनों फिल्में बनाने में भी काफी समय दे रहे हैं। जहां वे 99 सॉन्ग्स नाम की हिन्दी म्यूजिकल फिल्म प्रोड्यूस कर रहे हैं वहीं ले मस्क फिल्म का उन्होंने निर्देशन किया है। 'ले मस्क' वर्जुअल रियलिटी आधारित शॉर्ट फिल्म है जिसे रहमान 5डी में रिलीज करेंगे। अपने इस नए पैशन के बारे में रहमान कहते हैं कि वे फिल्म निर्माण में इसलिए आए क्योंकि वे बहुत जल्दी बोर हो जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम