न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कुमारस्वामी की वितरकों से अपील, 'इस तरह के माहौल में फिल्म काला रिलीज नहीं करें'

कर्नाटक में फिल्म 'काला' पर लगे बैन को लेकर मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि कर्नाटक के मुखिया के रुप में मैने हाईकोर्ट के निर्देश का पालन किया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 06 Jun 2018 8:06:36

कुमारस्वामी की वितरकों से अपील, 'इस तरह के माहौल में फिल्म काला रिलीज नहीं करें'

कर्नाटक में फिल्म 'काला' पर लगे बैन को लेकर मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि कर्नाटक के मुखिया के रुप में मैने हाईकोर्ट के निर्देश का पालन किया है, यह मेरी जिम्मेदारी है। लेकिन कर्नाटकवासी होने के नाते वितरकों से अपील करते हैं कि 'इस तरह के माहौल में' रजनीकांत की फिल्म 'काला' रिलीज नहीं करें। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, 'राज्य सरकार के रूप में मुझे उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करना होगा और इसका ध्यान रखूंगा। यह मेरी जिम्मेदारी भी है। हमें उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करना होगा।' कुमारस्वामी ने कहा, 'एक मुख्यमंत्री के रूप में नहीं बल्कि एक व्यक्ति के तौर पर एक कर्नाटकवासी के तौर पर मैं इस फिल्म के प्रोड्यूसर और वितरक से इस माहौल में फिल्म रिलीज नहीं करने का आग्रह करता हूं।'

बता दें कि कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (केएफसीसी) की ओर से राज्य के हित में सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'काला' के रिलीज पर बैन लगा दिया गया है। जिस फैसले को गलत बताते हुए फिल्म के सपॉर्ट में विशाल और प्रकाश राज जैसे फिल्म अभिनेता खुलकर बोलते नजर आए हैं।

फिल्म पर बैन को लेकर प्रकाश राज ने एक ट्वीट में कहा कि कावेरी समस्या का फिल्म से क्या लेना-देना है? हमेशा ऐसे मामलों में फिल्मों को क्यों टारगेट किया जाता है? क्या जेडीएस और कांग्रेस लोगों को कानून अपने हाथ में लेने देंगे... जैसा बीजेपी ने पद्मावत के साथ किया या फिर वे आम लोगों को आश्वस्त करेंगे और उन्हें उनका चुनने का अधिकार देंगे।

वहीं रजनीकांत ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि मैं नहीं जानता कि फिल्म को बैन करने के पीछे क्या वजह है। कर्नाटक फिल्म चेंबर ऑफ कॉमर्स साउथ इंडियन फिल्म चेंबर ऑफ कॉमर्स का हिस्सा है और मुझे लगता है कि वे इसमें दखल देंगे और एक बेहतर हल के साथ सामने आएंगे।'

ये है मामला

- बता दें कि कुछ दिन पहले फिल्म अभिनेता रजनीकांत ने कावेरी जल विवाद पर एक बयान दिया था।
- उन्होंने कहा था कि कावेरी नदी से तमिलनाडु को मिलने वाली पानी की मात्रा को कम करने का सुप्रीम कोर्ट का आदेश निराशाजनक है।
- राज्य सरकार को समीक्षा याचिका दायर करनी चाहिए। इसके बाद कर्नाटक फिल्म चेंबर ऑफ कॉमर्स ने राज्य में फिल्म को बैन कर दिया है।
- 10 समूहों ने कन्नड़ फिल्म काउंसिल से फिल्म को बैन करने की मांग की क्योंकि वे कावेरी मामले में रजनीकांत के बयानों से असंतुष्ट थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक