न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सैफ अली खान के बाद अब करिश्‍मा भी रखने जा रही हैं डिजिटल दुनिया में कदम, अल्‍ट बालाजी के साथ फाइनल हुई डील

करिश्‍मा ने एकता कपूर के अल्‍ट बालाजी के साथ एक डील साइन की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 09 Aug 2018 10:20:15

सैफ अली खान के बाद अब करिश्‍मा भी रखने जा रही हैं डिजिटल दुनिया में कदम, अल्‍ट बालाजी के साथ फाइनल हुई डील

डिजिटल प्‍लेटफॉर्म को लेकर यूथ में बढ़ती दीवानगी को देखते हुए बॉलीवुड के कई बड़े सितारे और डायरेक्टर इसकी तरफ रुख कर रहे है। करण जौहर, अनुराग कश्‍यप, इम्‍तियाज अली जैसे निर्देशक और राधिका आप्‍टे, सैफ अली खान, कियारा आडवाणी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, विक्‍की कौशल जैसे कई दिग्‍गज एक्‍टर्स अब फिल्‍मों के साथ ही डिजिटल स्‍पेस का रुख कर चुके हैं। ऐसे में अब खबर है कि करिश्‍मा कपूर भी अब डिजिटल दुनिया में कदम रखने जा रही हैं।

करिश्‍मा कपूर की छोटी बहन करीना के पति सैफ अली खान ने हाल ही में 'सेक्रेड गेम्‍स' वेब सीरीज से डिजिटल दुनिया में एंट्री मारी है। हमारे सहयोगी अखबार डीएनए ने सूत्र के हवाले से खबर दी है कि करिश्‍मा ने एकता कपूर के अल्‍ट बालाजी के साथ एक डील साइन की है। करिश्‍मा उनके लिए एक वेब सीरीज करने जा रही हैं। इस प्रोजेक्‍ट्स के लिए स्क्रिप्‍ट और करिश्‍मा की डेट्स फाइनल हो चुकी है लेकिन इस प्रोजेक्‍ट की आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है।
कुछ समय पहले तक करिश्‍मा कपूर का कहना था कि वह मां बनकर काफी खुश हैं। हालांकि उन्‍होंने एक्टिंग नहीं छोड़ी है, लेकिन जब तक कोई बहुत मजेदार किरदार उनके पास नहीं आएगा, वह फिल्‍मों का रुख नहीं करेंगी। लेकिन लगता है कि अब करिश्‍मा को उनके मन वाला प्रोजेक्‍ट मिल गया है।

बता दें कि करिश्‍मा कपूर आखिरी बार साल 2012 में फिल्‍म 'डेंजरस इश्‍क' में नजर आई थीं। लेकिन करिश्‍मा का यह कमबैक पूरी तरह फ्लॉप रहा था। इसके बाद वह किसी प्रोजेक्‍ट का हिस्‍सा नहीं बनीं। हालांकि करिश्‍मा की तरफ से इसपर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। वहीं खबर है कि एकता को अपने इस प्रोजेक्‍ट के लिए करिश्‍मा को बनाने में ज्‍यादा समय नहीं लगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल