न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'फिरंगी' की असफलता के बाद कपिल शर्मा ने लिया यह बड़ा फैसला... !!

विवादों और कई तरह के धक्के खाने के बाद हास्य अभिनेता कपिल शर्मा अब वापस आ गए हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Dec 2017 12:35:29

'फिरंगी' की असफलता के बाद कपिल शर्मा ने लिया यह बड़ा फैसला... !!

विवादों और कई तरह के धक्के खाने के बाद हास्य अभिनेता कपिल शर्मा अब वापस आ गए हैं। अपनी फिल्म 'फिरंगी' की रिलीज के बाद अब वह छोटे पर्दे पर लौटने की तैयारी में जुट गए हैं।

'फिरंगी' में वह औपनिवेशिक शासन से जूझ रहे एक भोलेभाले ग्रामीण के किरदार में हैं। कपिल ने एक साक्षात्कार में करियर की योजना और कुछ निजी बातों पर चर्चा की।

कपिल से जब पूछा गया कि 'फिरंगी' में उनका किरदार उनकी पहली फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' और उनकी स्टैंड-अप कॉमिक छवि से एकदम अलग है तो उन्होंने कहा, "आपको पसंद आया? धन्यवाद। मेरे मित्र राजीव ढिंगरा जिन्होंने 'फिरंगी' का निर्देशन किया है, उन्होंने मेरे साथ बैठकर इस बात पर विचार साझा किया कि हम साथ में क्या करेंगे। हमने फैसला किया कि हम निश्चित रूप से एक ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की फिल्म करेंगे। लेकिन, हम हमेशा की तरह 'बुरे उपनिवेशवादी और भोलेभाले किसानों' वाली फिल्म नहीं बनाना चाहते थे। हम नया दिखाना चाहते थे। मुझे लगता है कि हम इसमें सफल हुए हैं।"

यह कहने पर कि राजीव ने न सिर्फ दर्शकों के सामने उनके किरदार में भोलेपन को दर्शाया है, बल्कि उन्हें एक नए अवतार में भी पेश किया है, कपिल ने कहा, "हां, मेरा कैरेक्टर भोलेपन में ही बहुत कुछ कर जाता है। मुझे लगता है कि राजीव मुझे दूसरों के मुकाबले कहीं ज्यादा जानते हैं। हम कई सालों से दोस्त हैं। कई बार ऐसा होता है कि कुछ लोग इतने करीब होते हैं कि वो आपको खुद से बेहतर जानते हैं। राजीव जानते थे कि दर्शक मुझे एक आम शख्स के रूप में देखना चाहते हैं।"

यह पूछे जाने पर कि क्या वह अपनी क्षमता से परे जाना पसंद करते हैं, उन्होंने कहा, "अगर मैं ऐसा नहीं करता हूं तो मेरे लिए और दर्शकों के लिए यह उबाऊ हो जाएगा, इसलिए मैं 'द कपिल शर्मा शो' में बड़ा बदलाव लाने की योजना बना रहा हूं। जहां तक फिल्मों का सवाल है तो मैं हर बार कुछ नया करने की कोशिश करूंगा।"

फिल्म फिरंगी के ज्यादा लंबा होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि आपको जानकर हैरानी होगी कि हमने कितना कुछ छोड़ दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर