न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Isha Ambani-Anand Piramal Wedding: ईशा अंबानी की शादी में बेहद खूबसूरत नजर आई जाह्नवी और खुशी कपूर, देखे तस्वीरें

साल की सबसे बड़ी शाही शादी बुधवार को मुंबई स्थित मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के घर 'एंटीलिया' (Antilia) में संपन्न हो गई जिसके गवाह राजनीतिक हस्तियों से लेकर बॉलीवुड सेलेब तक सभी बने

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 13 Dec 2018 1:03:22

Isha Ambani-Anand Piramal Wedding: ईशा अंबानी की शादी में बेहद खूबसूरत नजर आई जाह्नवी और खुशी कपूर, देखे तस्वीरें

साल की सबसे बड़ी शाही शादी बुधवार को मुंबई स्थित मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के घर 'एंटीलिया' (Antilia) में संपन्न हो गई जिसके गवाह राजनीतिक हस्तियों से लेकर बॉलीवुड सेलेब तक सभी बने। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की सुपुत्री ईशा अंबानी की शादी अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल के साथ हुई और इस शादी में प्रणब मुखर्जी, राजनाथ सिंह, सचिन से लेकर अमिताभ बच्चन, प्रियंका-निक, दीपिका रणवीर, करीना -सैफ सभी मौजूद रहे। इस शादी में सबसे खास मेेहमान रहीं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन। सभी की नज़रें इस खास मेहमान पर थीं वही इसके अलावा पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, अभिनेता अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, आमिर खान, सैफ अली खान, अभिषेक, ऐश्वर्या, दीपिका-रणवीर, करीना, करिश्मा, रेखा, प्रियंका-निक, सचिन, आलिया भट्ट, शाहिद-मीरा, अनिल कपूर, सोनम कपूर, हरभजन सिंह, युवराज सिंह इस शाही शादी के मेहमान बनें।

जहां एक ओर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) परिवार समेत ईशा अंबानी की शादी (Isha Ambani Wedding) में पहुंचे, वहीं बोनी कपूर (Boney Kapoor) अपनी दोनों बेटियों के साथ शादी में दिखे। जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और खुशी कपूर (Khushi Kapoor) बेहद सुंदर दिख रही थीं। हाई प्रोफाइल शादी के लिए जहां एक ओर जाह्नवी कपूर ने शानदार लाल और गोल्डन कलर कॉम्बिनेशन का लहंगा पहना था तो वहीं खुशी कपूर ने सिर्फ सुनहरे रंग का लहंगा और लाइट पिंक दुपट्टा लिया। शादी में पहुंचे बोनी कपूर अपनी बेटियों के साथ पापराजी के सामने पोज भी दिए।

मुकेश अंबानी ने बिटिया ईशा अंबानी की शादी बहुत ही धूमधाम के साथ की। मुकेश अंबानी ने बिटिया की सगाई इटली में की थी। संगीत सेरेमनी उदयपुर और अभी शादी का रिसेप्शन 14 दिसंबर को है। ईशा अंबानी (Isha Ambani)और आनंद पीरामल (Anand Piramal) की शादी में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों ने जमकर ठुमके लगाए। शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, रणवीर सिंह, ऐश्वर्या राय बच्चन, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर और सुखबीर जैसे पंजाबी सिंगर ने जमकर धूम मचाई।

isha ambani anand piramal wedding,isha ambani,anand piramal,janhvi kapoor,khushi kapoor,isha ambani wedding isha ambani anand piramal wedding,isha ambani,anand piramal,janhvi kapoor,khushi kapoor,isha ambani wedding isha ambani anand piramal wedding,isha ambani,anand piramal,janhvi kapoor,khushi kapoor,isha ambani wedding isha ambani anand piramal wedding,isha ambani,anand piramal,janhvi kapoor,khushi kapoor,isha ambani wedding

हाथ जोड़कर आनंद पीरामल ने किया दुल्हन ईशा का स्वागत

जब ईशा दुल्हन बनकर शादी के मंडप में दाखिल हुईं तो आनंद ने दोनों हाथ जोड़कर उनका स्वागत किया। ईशा ने भी उनके जुड़े हुए हाथों को अपनी हथेली में थाम लिया।

बता दे, अंबानी और पीरामल परिवार पिछले 40 साल से दोस्त है। भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटिड के चेयरमैन हैं तो वहीं आनंद के पिता अजय पीरामल पीरामल ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन हैं। मई में एक प्राइवेट पार्टी के दौरान आनंद ने ईशा अंबानी को महाबलेश्वर मंदिर में प्रपोज किया था।

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की सगाई कुछ महीने पहले ही हुई है। इससे पहले आकाश और श्लोका मेहता की सगाई हुई थी। ईशा के बाद आकाश अंबानी की शादी होगी। आकाश अंबानी की शादी 2019 में हीरा व्यापारी रसल मेहता की बेटी से होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक