न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विराट से लेकर अंगूरी भाभी तक सबने इस तरह दिया खेल मंत्री राज्‍यवर्द्धन सिंह राठौड़ के #FitnessChallenge का जवाब

युवा और खेल मामलों के मंत्री व ओलंपिक विजेता राज्‍यवर्द्धन सिंह राठौड़ का शुरू किया गया फिटनेस चैलेंज #HumFitTohIndiaFit इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 24 May 2018 10:38:35

विराट से लेकर अंगूरी भाभी तक सबने इस तरह दिया खेल मंत्री राज्‍यवर्द्धन सिंह राठौड़ के #FitnessChallenge का जवाब

युवा और खेल मामलों के मंत्री व ओलंपिक विजेता राज्‍यवर्द्धन सिंह राठौड़ का शुरू किया गया फिटनेस चैलेंज #HumFitTohIndiaFit इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है। उन्‍होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो बिना ब्रेक लिए पुश-अप कर रहे हैं। इसी के साथ उन्‍होंने सभी से अपना फिटनेस मंत्र बताते हुए वीडियो शेयर करने की अपील की है।

फिर क्‍या था। देखते ही देखते कई ट्विटर यूजर्स ने #FitnessChallenge ज्‍वॉइन कर लिया।

विराट कोहली ने खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के इस चैलेंज को स्वीकार किया। इसके साथ ही विराट ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा "मैंने राज्यवर्धन सर का फिटनेस चैलेंज स्वीकार कर लिया है। अब मैं चाहूंगा कि मेरी पत्नी अनुष्का शर्मा, हमारे पीएम नरेंद्र मोदी जी और धोनी भाई इसे स्वीकार करें।"