न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'कोरोना' का खतरा समझना है तो देखे ये फिल्में, हिल जाएगा दिमाग

लॉकडाउन के बावजूद कई लोग सड़कों पर निकल रहे हैं और लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। दरअसल, कई लोगों को अब भी इस बीमारी की गंभीरता का पता नहीं है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 23 Mar 2020 2:56:03

'कोरोना' का खतरा समझना है तो देखे ये फिल्में, हिल जाएगा दिमाग

कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से 35 देशों में लॉकडाउन की स्थिति है। दुनिया की लगभग एक अरब से ज्यादा आबादी लॉक डाउन जैसी स्थिति में रहने को मजबूर हो गई है। दुनियाभर में कोरोना के 3,43,000 से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं जबकि इस वायरस से मरने वालों की संख्या 15 हजार के करीब पहुंच गई है। भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 428 हो गई है। कोरोना की चपेट में आकर अब तक 8 लोग जान गंवा चुके हैं। अकेले 24 घंटे में 50 से अधिक नए मरीज आए हैं और तीन मौतें हुई हैं। दिल्ली, राजस्थान, बिहार, पंजाब, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस की वजह से 31 मार्च तक लॉकडाउन है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के 16 जिलों को भी 25 मार्च तक लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन के बावजूद कई लोग सड़कों पर निकल रहे हैं और लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। दरअसल, कई लोगों को अब भी इस बीमारी की गंभीरता का पता नहीं है। अगर आप भी इन लोगों में से एक हैं, जो इस खतरों को भांप नहीं पा रहे तो आपको बात दें कि एक नहीं बल्कि कई फिल्‍में ऐसी हैं, जिन्‍हें देखकर आप समझ सकते हैं कि कोरोना जैसे वायरस का खतरा पूरे मानव समुदाय के लिए कितना घातक है। आप भी जानें कौनसी हैं ऐसी फिल्‍में...

coronavirus,coronavirus movie,contagion,outbreak,the crazies,the hot zone,flu,12 monkeys,the thaw,entertainment

कॉन्टेजन (Contagion)

स्‍टीवन सोडरबर्ग का ये मेडिकल थ्रिलर ड्रामा 2011 में रिलीज हुआ था। वर्तमान के कोरोना वायरस के खतरे और इसके भयानक स्‍वरूप को समझने के लिए ये सीरीज इन दिनों सोशल मीडिया चर्चा का विषय बनी हुई और कई प्‍लेटफॉर्म पर जमकर सर्च की जा रही है। लोग इसे स्ट्रीमिंग साइट अमेजन प्राइम पर तो देख ही रहे हैं, पैसे देकर पेड साइटस पर भी देख रहे हैं।

स्टीवेन सोडरबर्ग निर्देशित फिल्म 'कॉन्टेजन' की शुरुआत में हम रूबरू होते हैं मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री ग्वेनिथ पाल्ट्रो से जो इस फिल्म में बेथ एमहॉफ नाम की बिजनेस वुमन का किरदार निभा रही हैं। बेथ हॉन्गकॉन्ग की एक बिजनेस मीटिंग से लौट रही हैं। एयरपोर्ट लॉबी में एक बार टेबल काउंटर पर रखी शराब पीते हुए वह किसी से फोन पर बात कर रही हैं। बात खत्म करने के बाद वह पेमेंट के लिये अपना क्रेडिट कार्ड काउंटर पर खड़ी रिसेप्शनिस्ट को देती है। इस दृश्य को फिल्माते हुए कैमरा कभी टेबल काउंटर, कभी शराब के गिलास तो कभी क्रेडिट कार्ड पर जूम होता है, कुछ पल ठहरता है… बात समझ में आती है कि जिस वायरस की बात फिल्म कर रही है, वह इन चीजों की सतह के संपर्क में आ चुका है। यानी अब जोभी इन्हें छुएगा, उसे संक्रमण होना तय है।

इस ड्रामा में भी एक वायरस के बारे में दिखाया गया है जो पूरी दुनिया में रातों-रात फैलता जा रहा है। इस वायरस का मुकाबला करने के लिए दुनियाभर के वैज्ञानिक वैकसीन खोजने में लगे हैं। ये भले ही एक सीरीज है लेकिन कई मायनों में आज की हकीकत सिनेमा पर दिखाने में कामयाब हुई है। ये सीरीज इन दिनों अमेजन प्राइम पर स्‍ट्रीम हो रही है।

coronavirus,coronavirus movie,contagion,outbreak,the crazies,the hot zone,flu,12 monkeys,the thaw,entertainment

आउटब्रेक (Outbreak)

वुल्फगैंग पीटरसन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बंदरों से फैले वायरस की कहानी दिखाई गई थी। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे अफ्रीकन रेन फॉरेस्ट से लाए गए बंदरों की वजह से फैले वायरस से बचाव के लिए वैज्ञानिक मेहनत करते हैं। फिल्म में केविन स्पेसी, मॉर्गन फ्रीमैन, डस्टिन हॉफमैन जैसे स्टार्स ने अभिनय किया है। ये सीरीज नेटफ्लिक्‍स पर उपलब्‍ध है।

coronavirus,coronavirus movie,contagion,outbreak,the crazies,the hot zone,flu,12 monkeys,the thaw,entertainment

द क्रेजीज (The Crazies)

जॉर्ज ऐ रोमेरो की ये फिल्‍म लोगों के बीच संक्रमति होती बीमारियों को दिखाने वाली एक और फिल्‍म है। एक मिलट्री का प्‍लेन, जो बिना टेस्‍ट किए हुए बायो-हथियारों को लेकर जा रहा है, अमेरिका के एक शहर के पास दुर्घटनाग्रस्‍त हो जाता है। इससे वहां के इलाके की पानी की सप्‍लाई दूषित हो जाती है और लोग मरने लगते हैं। सरकार इस बीमारी के खतरे से बचने के लिए लोगों को देखते ही गोली मारने का ऑर्डर निकाल देती है।

coronavirus,coronavirus movie,contagion,outbreak,the crazies,the hot zone,flu,12 monkeys,the thaw,entertainment

द हॉट जोन (The Hot Zone)

'द हॉट जोन' नाम की टीवी सीरीज पिछले साल ही रिलीज हुई थी। 6 एपिसोड की ये सीरीज एक केनेडियन मेडिकल ड्रामा है जो एक वैज्ञानिक के ईबोला जैसे वायरस से लड़ने की कहानी है। इस सीरीज में बताया गया है कि कैसे कई एजेंसियां अपने-अपने काम के करने के तरीके के चलते झगड़ती हैं और उनका ये झगड़ा इस बीमारी को फैलाने में और भी कारगर साबित होता है।

coronavirus,coronavirus movie,contagion,outbreak,the crazies,the hot zone,flu,12 monkeys,the thaw,entertainment

फ़्लू (Flu)

यह दक्षिण कोरियाई फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक ऐसी महामारी के बारे में बताया है जो H5N1 के घातक तनाव के कारण होती है और 36 घंटे के भीतर अपने पीड़ितों को मार देती है।

coronavirus,coronavirus movie,contagion,outbreak,the crazies,the hot zone,flu,12 monkeys,the thaw,entertainment

12 मंकीज (12 Monkeys)

1995 की साइंस फिक्शन फिल्म '12 मंकीज' 1996 में होने वाली एक घातक वायरस की कहानी है जो लगभग पूरी मानवता को मिटा देता है। बारह बंदरों की सेना के रूप में जाना जाने वाला एक समूह वायरस छोड़ता है, तब ब्रैड पिट इन घटनाओं का पता लगाने के लिए जाते हैं।

coronavirus,coronavirus movie,contagion,outbreak,the crazies,the hot zone,flu,12 monkeys,the thaw,entertainment

द थॉ (The Thaw)

2009 में रिलीज ही इस फिल्म में चार इकोलॉजी रिसर्च छात्रों की कहानी दिखाई गई है। इस रिसर्च के दौरान छात्रों को पता लगता है कि ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण पिघलती हुई बर्फ में पैरासाइट भी जमा हुआ है, जो दुनिया में महामारी फैला सकता है। फिल्म में वेल किल्मर ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
हाई बीपी में राहत दे सकता है शीतली प्राणायाम, जानें जीभ से सांस लेने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
हाई बीपी में राहत दे सकता है शीतली प्राणायाम, जानें जीभ से सांस लेने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन