न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रणधीर कपूर ने किया कंफर्म बिक गया आर.के. स्टूडियो, गोदरेज ने खरीदा

गोदरेज समूह ने जानकारी दी है कि स्टूडियो की 33000 स्क्वेवर फीट जमीन का इस्तेमाल लग्जरी फ्लैट बनाने में किया जाएगा।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 03 May 2019 11:30:26

रणधीर कपूर ने किया कंफर्म बिक गया आर.के. स्टूडियो, गोदरेज ने खरीदा

वर्ष 1948 में अपनी फिल्म ‘आग’ के निर्माण के दौरान राजकपूर ने मुम्बई के चैंबूर में आर.के. स्टूडियो की स्थापना की थी। इस फिल्म स्टूडियो में जहाँ राजकपूर ने स्वयं की कई फिल्मों की शूटिंग की वहीं बॉलीवुड अन्य कई निर्माता निर्देशकों ने इस स्टूडियो पर अपनी फिल्मों के दृश्यों को फिल्मांकित किया। आज मुम्बई की यह गौरवशाली जगह गोदरेज समूह ने खरीद ली है। इस बात की जानकारी रणधीर कपूर ने स्वयं दी है। हिंदी सिनेमा में कपूर खानदान और उनके आरके फिल्म स्टूडियो का बड़ा योगदान रहा है। 2 साल पहले जब आरके स्टूडियो में अचानक आग लगी, उसके बाद कपूर खानदान ने यह तय कर लिया कि वह इस ऐतासिहिक धरोहर को बेच देंगे। 2 साल पहले यानी 2017 में लगी आग में स्टूडियो का बड़ा हिस्सा जल गया था। इसके बाद कपूर परिवार ने इसे बेचने की घोषणा कर दी थी। मशहूर दिवंगत अभिनेता राज कपूर ने 1948 में आरके स्टूडियो की नींव रखी थी। इस स्टूडियो में उन्होंने कई ऐसी फिल्मों का निर्माण किया जो बेहद सफल रही हैं। आखिरी बार कपूर खानदान ने गणेश चतुर्थी का उत्सव इस स्टूडियो में मनाया था।

पिछले एक साल से वह किसी ऐसे खरीददार की तलाश कर रहे थे, जो स्टूडियो की अच्छी कीमत दे सके। अब जाकर कपूर खानदान के आरके स्टूडियो को खरीददार मिल गया है। आरके स्टूडियो को गोदरेज समूह की फर्म गोदरेज प्रॉपर्टीज ने खरीद लिया है। स्टूडियो को खरीदने की जानकारी गोदरेज कंपनी ने जरूर दी है, लेकिन उन्होने डील की वैल्यू के बारें में कोई खुलासा नहीं किया है। गोदरेज प्रॉपर्टीज के अनुसार आर के स्टूडियो का इस्तेमाल लग्जरी फ्लैट बनाने और रिटेल स्पेस के लिए किया जाएगा।

गोदरेज समूह ने जानकारी दी है कि स्टूडियो की 33000 स्क्वेवर फीट जमीन का इस्तेमाल लग्जरी फ्लैट बनाने में किया जाएगा। कंपनी के कार्यकारी चेयरमैन फिरोजशाह गोदरेज ने बताया कि चेंबूर के इस ऐतिसाहिक धरोहर को कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो में शामिल किया है। वहीं इस डील पर रणधीर कपूर ने कहा, ‘चेंबूर में यह हमारे परिवार के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण धरोहर रही है। अब इस प्रॉपर्टी पर नई कहानी गढऩे के लिए हमने गोदरेज को चुना है।’

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम