न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मुझे अपने लिए कुछ वक्त की जरूरत है और पहले ठीक होने की जरूरत है : कपिल शर्मा

शभर में कॉमेडी आइकन बन चुके कपिल शर्मा का करियर सबसे मुश्किल दौर में है। उनको लेकर तमाम तरह की चर्चाओं और अफवाहों का बाजार गर्म है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 19 Apr 2018 10:18:09

मुझे अपने लिए कुछ वक्त की जरूरत है और पहले ठीक होने की जरूरत है : कपिल शर्मा

देशभर में कॉमेडी आइकन बन चुके कपिल शर्मा का करियर सबसे मुश्किल दौर में है। उनको लेकर तमाम तरह की चर्चाओं और अफवाहों का बाजार गर्म है। कपिल शर्मा की दिमागी हालत दिन पर दिन खराब होती जा रही है। खबरों की मानें तो डिप्रेशन की इस हालत में उन्हें हर दिन 23 गोलियां खानी पड़ रही हैं। बीते एक साल से उनके जीवन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। अपने कमबैक शो से वह उस मानक पर खरे नहीं उतर सके,उनकी पिछली फिल्म फिरंगी लोगों को ज्यादा लुभा नहीं पाई और उनके कास्ट के लोगों से उनके मनमुटाव ने कई कॉन्ट्रोवर्सीज खड़ी कर दीं।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कपिल ने कहा था, वह संभलने के लिए कुछ 'मी टाइम' चाहते हैं। छोटे पर्दे से गायब होने के बारे में उन्होंने कहा था, 'मुझे अपने लिए कुछ वक्त की जरूरत है और पहले ठीक होने की जरूरत है। मैं लंबे वक्त से बहुत मेहनत कर रहा हूं। कई चीजें पाइपलाइन में हैं और कई एक्साइटिंग प्रॉजेक्ट्स हैं जिनके बारे में मैं जल्द ही बात करूंगा।' उन्होंने बताया, 'हकीकत यह है कि मैंने बहुत मेहनत की है और मैं जो करता हूं उससे प्यार है। मुझे बस थोड़ा सा वक्त चाहिए लेकिन मैं आप सबसे वादा करता हूं कि आपको फिर से एंटरटेन करूंगा।'

kapil sharma,comedy king

कपिल शर्मा ने यह भी साफ किया है कि फिलहाल वह आराम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं काम की पूजा करता हूं। मगर लंबे वक्त से मैं काम कर रहा हूं इसलिए अब मुझे फुर्सत के कुछ पल चाहिए ताकि मैं चंगा हो जाऊं।' फिल्म 'फिरंगी' फेम एक्टर ने बताया कि इस ब्रेक के बाद वह जल्द अपने फैन्स के बीच नए अंदाज में हाजिर होंगे। कपिल शर्मा का शो 'फैमिली टाइम विथ कपिल शर्मा' तीन एपिसोड के बाद ही बंद कर दिया गया। अब उनके शो की जगह कृष्णा अभिषेक का शो आएगा। इसकी पुष्टि खुद कृष्णा ने की है। हाल ही में एक इवेंट के दौरान जब कृष्णा से पूछा गया था कि क्या उनका नया शो कपिल के शो को रिप्लेस करेगा? जवाब में कृष्णा ने कहा, 'लास्ट में मैं ड्रामा कंपनी कर रहा था, जो जनवरी में खत्म हुआ है। मेरी और भारती की प्लानिंग दो महीने से चल रही है। मुझे नहीं पता था ऐसा पंगा हो जाएगा, स्लॉट खाली हो जाएगा। मुझे लगा था कि नया स्लॉट मिलेगा।'

आपको बता दें कि विवादित ट्वीट्स और फिर कथित तौर पर जर्नलिस्ट के साथ गाली गलौच का फोन कॉल वायरल होने के बाद से ही कपिल कॉन्ट्रोवर्सी में बने हुए हैं। उन्होंने एक एंटरटेनमेंट मैग्जीन के एडिटर और 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' और 'द कपिल शर्मा शो' की प्रोड्यूसर्स प्रीति सिमोस और नीति सिमोस के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल