न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे अभी भी अच्छा काम मिल रहा है : ऋषि कपूर

यहां चांदनी चौक में अपनी नई फिल्म 'राजमा चावल' की शूटिंग कर रहे दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने इस बारे में बात करने के लिए समय निकाला कि

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 03 Dec 2017 12:50:54

मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे अभी भी अच्छा काम मिल रहा है : ऋषि कपूर

यहां चांदनी चौक में अपनी नई फिल्म 'राजमा चावल' की शूटिंग कर रहे दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने इस बारे में बात करने के लिए समय निकाला कि अभी भी अच्छा काम मिलने के मामले में वह खुद को खुशकिस्मत समझते हैं।

ऋषि (65) ने बताया, "मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे अभी भी अच्छा काम मिल रहा है। मैं सच में अपने काम का आनंद ले रहा हूं।"

उन्होंने कहा, "एक अभिनेता होने के नाते मुझे कोई भी चुनौती, किसी भी भूमिका या किसी भी तरह का काम लेना चाहिए। कभी-कभी फिल्में चलती हैं, कभी-कभी नहीं चलती हैं। मैं इससे चिंतित नहीं होता, लेकिन खुद को मिलने वाले किसी भी प्रकार के किरदार को निभाने को लेकर खुश हूं। यहां तक कि इस उम्र में भी मुझे अच्छी भूमिकाएं मिल रही हैं, जो मेरे लिए अच्छी खबर है। कोई भी भूमिका जो मुझे एक अभिनेता के रूप में चुनौती देती है, मैं उसे निभाने के लिए तैयार हूं।"

जाने-माने दिवंगत अभिनेता-फिल्मकार राजकपूर के बेटे ऋषि ने बॉलीवुड में फिल्म 'बॉबी' (1973) से कदम रखा था। उन्होंने 'अमर अकबर एन्थोनी', 'कर्ज', 'चांदनी', 'अग्निपथ' और 'कपूर एंड संस' जैसी फिल्मों में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के किरदार निभाएं।

अपने सफर के बारे में ऋषि ने कहा, "मैं टाइपकास्ट (बतौर अभिनेता) नहीं हूं। मैं हर चीज के लिए तैयार हूं। मैंने नकारात्मक, सकारात्मक और यहां तक कि हास्य भूमिकाएं की हैं। विविधता लाने के लिए किसी भी कलाकार को यह करने की जरूरत पड़ती है, तभी वह एक अच्छा अभिनेता कहला सकता है, उसे किसी भी तरह के किरदार को बखूबी निभाने में सक्षम होना चाहिए।"

चांदनी चौक में फिल्माई जा रही उनकी नई फिल्म 'राजमा चावल' पिता-पुत्र के रिश्ते पर आधारित है, जो पीढ़ी के अंतर के कारण होने वाले संघर्ष पर प्रकाश डालती है।

फिल्म 'पाच्र्ड' की निर्देशक लीना यादव के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में ऋषि पिता की भूमिका में हैं और नवोदित कलाकार अनिरुद्ध तंवर उनके बेटे की भूमिका में हैं। फिल्म में अभिनेत्री अमायरा दस्तूर भी हैं।

उन्होंने कहा कि वह लीना के साथ काम करना चाहते थे। पूरी फिल्म चांदनी चौक में फिल्माई जा रही है।

उन्होंने बताया कि बचपन में वह जामा मस्जिद जाया करते थे और यहां खूब खाते थे।

अभिनेता ने कहा कि चांदनी चौक के लोग वास्तव में सहयोगात्मक और प्यारे हैं। वे शूटिंग में भी मदद कर रहे हैं।

वह हर रेस्तरां का व्यंजन चख रहे हैं। वह कभी राजमा चावल, तो कभी चाट, समोसा, कभी जलेबी हर दिन कुछ नया ऑर्डर करते हैं।

इस फिल्म के अलावा ऋषि फिल्म '102 नॉट आउट' में महानायक अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर