न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

टाइगर के एक्शन पर फिदा हॉलीवुड, उम्मीद बनाएगा एक्शन फिल्म

कहा जा रहा है कि वर्ष 2018 में बागी-2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) को लेकर हॉलीवुड वाले एक एक्शन फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 27 Dec 2018 2:35:10

टाइगर के एक्शन पर फिदा हॉलीवुड, उम्मीद बनाएगा एक्शन फिल्म

भारतीय सिनेमा अब विश्व सिनेमा में अपनी जबरदस्त उपस्थिति दर्ज करवा रहा है। विदेशों में बढत कारोबार और प्रशंसकों ने हॉलीवुड को भी मजबूर कर दिया है वह बॉलीवुड सितारों को अपने यहाँ काम दे। प्रियंका चोपडा और दीपिका पादुकोण से एक बार फिर यह सिलसिला शुरू हुआ है। हाल में एक ऐसा समाचार सुनने में आया है जिससे उम्मीद जगी है कि अब भारतीय सिनेमा का नायक हॉलीवुड फिल्मों में बतौर नायक प्रस्तुत होगा।

कहा जा रहा है कि वर्ष 2018 में बागी-2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) को लेकर हॉलीवुड वाले एक एक्शन फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। ‘मोर्टल कॉम्बेट’ सीरीज के निर्माताओं से टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की बात चल रही है। बताया जाता है कि टाइगर स्वयं भी इस फिल्म में रुचि ले रहे हैं। इस फिल्म के बजट के बारे में कहा जा रहा है कि यह 500 करोड से ज्यादा के बजट में बनेगी। यदि सब कुछ ठीक रहा टाइगर और निर्माताओं के बीच काम को लेकर सहमति बनती है तो यह पहला मौका होगा जब किसी बॉलीवुड सितारे को लेकर हॉलीवुड वाले किसी एक्शन फिल्म का निर्माण करेंगे। हॉलीवुड का कहना है कि टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) का एक्शन हॉलीवुड सितारों को पीछे छोडने में कामयाब है।

गौरतलब है कि वर्ष 2018 में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बागी-2’ देने वाले टाइगर श्रॉफ ने इस सीरीज की अगली फिल्म के दो पोस्टर जारी करते हुए वर्ष 2020 की पहली 200 करोड़ी फिल्म आने का ऐलान कर दिया है। इस वर्ष साजिद नाडियाडवाला निर्मित और अहमद खान द्वारा निर्देशित ‘बागी-2’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 25.10 करोड़ की ओपनिंग लेते हुए लाइफ टाइम 168 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। निर्माताओं ने इस फिल्म के प्रदर्शन से पूर्व ही इसके तीसरे भाग की घोषणा कर दी थी। इसके साथ ही यह भी कहा गया था कि बागी-3 में पहले से भी ज्यादा जबरदस्त एक्शन दृश्य दर्शकों को देखने को मिलेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल