न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारतीय फिल्मों पर हावी रही हॉलीवुड फिल्म ‘मेन इन ब्लैक’, वीकेंड में किया बेहतरीन कारोबार

क्रिस हेम्सवर्थ और टेसा थॉम्पसन की इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 14 जून को प्रदर्शित होने के बाद अपने पहले वीकेंड में 11 करोड़ के लगभग का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 18 Jun 2019 7:37:19

भारतीय फिल्मों पर हावी रही हॉलीवुड फिल्म ‘मेन इन ब्लैक’, वीकेंड में किया बेहतरीन कारोबार

सलमान खान के साथ ईद के मौके पर प्रदर्शित हुई हॉलीवुड फिल्म एक्समैन डार्क फीनिक्स को बॉक्स ऑफिस पर उतनी सफलता नहीं मिली थी, जितनी उसके एक सप्ताह बाद प्रदर्शित हुई फिल्म ‘मेन इन ब्लैक इंटरनेशनल’ को मिली है। क्रिस हेम्सवर्थ और टेसा थॉम्पसन की इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 14 जून को प्रदर्शित होने के बाद अपने पहले वीकेंड में 11 करोड़ के लगभग का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। इसके मुकाबले में प्रदर्शित हुई ‘गेम ओवर’ और ‘खामोशी’ पीछे रह गई हैं। हालांकि ‘गेम ओवर’ ने अपने सीमित शोज व सिनेमाघरों के चलते भारत भर में लगभग 5 करोड़ का कारोबार तीन दिन में कर लिया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आर्दश ने इस फिल्म की कमाई के आंकड़े अपने सोशल मीडिया एकाउंट से शेयर किए हैं। तरण के अनुसार फिल्म ने शुक्रवार को 3.40 करोड़, शनिवार को 4.20 करोड़ और रविवार को 3.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म अबतक कुल मिलाकर 10.90 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है।

men in black international,men in black international box office report,hollywood,hollywood movie

रविवार को इंग्लैंड में चल रहे आईसीसी विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के मैच के बावजूद, फिल्म अपने शुरुआती वीकेंड में अच्छी कमाई करने में सफल रही। ‘मेन इन ब्लैक: इंटरनेशनल’ पिछले त्रिकोणीय श्रृंखला के उसी यूनिवर्स की कहानी को आगे बढ़ाती है। एम्मा थॉम्पसन एजेंट ‘ओ’ के रूप में अपने किरदार में वापसी करती हैं, वहीं हेम्सवर्थ और टेसा थॉम्पसन फिल्म में नए एजेंटों की भूमिका निभाते और एलियंस से निपटते नजर आते हैं।

men in black international,men in black international box office report,hollywood,hollywood movie

सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया ने भारत में इस फिल्म को 14 जून को हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगू में प्रदर्शित किया था। फिल्म के हिंदी वर्जन में ‘गली बॉय’ स्टार सिद्धांत चतुर्वेदी ने क्रिस हेम्सवर्थ द्वारा निभाए गए किरदार को आवाज दी है जबकि सान्या ने अभिनेत्री टेसा थॉम्पसन के किरदार को आवाज दी है। गौरतलब है कि इस सीरीज की पहली फिल्म ‘मेन इन ब्लैक’ साल 1997 में आई थी। विल स्मिथ और टॉमी ली जोन्स मुख्य किरदार में थे। इतने सालों में बेहतरीन कहानी, एक्शन, ड्रामा और इमोशन के चलते इस सीरीज की फिल्मों को भरपूर प्यार मिला है। क्रिस हाल ही में प्रदर्शित हुई और विश्व की सर्वाधिक कमाई वाली फिल्मों की सूची में 2रे नम्बर पर आई ‘एवेंजर्स एंडगेम’ में थोर के रूप में नजर आ चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका