न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जेम्स कैमरून ने पेश की ‘सुपर हीरोइन’, क्या दे पाएगी सुपर हीरोज को मात!

विश्व सिनेमा में कालजयी फिल्में ‘टाइटैनिक’ और ‘अवतार’ देने वाले हॉलीवुड फिल्मकार जेम्स कैमरून (James Cameron) अब हॉलीवुड के लिए एक नई सुपर हीरोइन ‘अलीटा (Alita)’ को लेकर हाजिर हुए हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 06 Feb 2019 3:20:44

जेम्स कैमरून ने पेश की ‘सुपर हीरोइन’, क्या दे पाएगी सुपर हीरोज को मात!

विश्व सिनेमा में कालजयी फिल्में ‘टाइटैनिक’ और ‘अवतार’ देने वाले हॉलीवुड फिल्मकार जेम्स कैमरून (James Cameron) अब हॉलीवुड के लिए एक नई सुपर हीरोइन ‘अलीटा (Alita)’ को लेकर हाजिर हुए हैं। आगामी शुक्रवार को इस फिल्म ‘अलिटा बैटल एंजल (Alita: Battle Angel)’ का हॉलीवुड से पहले भारत में प्रदर्शन होने जा रहा है। यूएसए और अन्य पश्चिमी देशों में इसे अगले सप्ताह 14 फरवरी को प्रदर्शित किया जाएगा।

पिछले कुछ दिनों से इस फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया है। इस सुपर हीरोन की तुलना दर्शक हॉलीवुड के अन्य सुपर हीरोज से कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद जगती है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखायेगी। भारत में तो कम से कम इसके तूफाना कारोबार करने की उम्मीद हैं। इसका कारण यह है कि यहाँ का दर्शक हॉलीवुड की इन सुपर हीरोज फिल्म का दीवाना है।

hollywood,hollywood news,james cameron,alita battle angel

एलिटा: बैटल एंजेल 2019 की अमेरिकी साइबरपंक एक्शन फिल्म है, जो युकीटो किशिरो के मंगा गनमैन पर आधारित है, जिसे बैटल एंजल अलीता के नाम से भी जाना जाता है। जेम्स कैमरून और जॉन लैंडौ द्वारा निर्मित, फिल्म का निर्देशन रॉबर्ट रॉड्रिग्ज ने किया है। इस फिल्म की पटकथा जेम्स कैमरून ने लता कलोग्रिडिस के साथ मिलकर लिखी है। क्रिस्टोफ वाल्ट्ज, जेनिफर कोनली, महेरशला अली, स्केरिन एड, जैकी हेली एर्ले और कीन जॉनसन द्वारा निभाई गई सहायक भूमिकाओं के साथ फिल्म की मुख्य भूमिका में रोसा सलाजार है।

hollywood,hollywood news,james cameron,alita battle angel

जेम्स कैमरून ने पहली बार आधिकारिक तौर पर 2003 में फिल्म के निर्माण और रिलीज की घोषणा की थी। लेकिन इसी बीच जेम्स कैमरून अपनी फिल्म ‘अवतार’ और इसके सीक्वल को लेकर व्यस्त हो गए जिसके चलते उनका यह प्रोजेक्ट 13 साल बाद मूर्त रूप ले सका जब वर्ष 2016 अप्रैल में उन्होंने निर्देशक के तौर पर इस फिल्म के साथ रॉड्रिग्ज को जोड़ा। निर्देशक की घोषणा के बाद इस फिल्म की मुख्य भूमिका के लिए सालजार को साइन किया गया। अक्टूबर 2016 में इसका फिल्मांकन ऑस्टिन, टेक्सास में शुरू किया गया, जो फरवरी 2017 तक चला।

इसके बाद फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू हुआ। जिसमें इसका सम्पादन भी किया गया। बॉक्स ऑफिस को देखते हुए इस फिल्म के कई दृश्यों को सम्पादन की टेबल पर हटा दिया गया। फिल्म का सम्पादन स्टीफन ई रिवकिन ने किया है। अन्तत: अलिटा: बैटल एंजेल को संयुक्त राज्य अमेरिका में 14 फरवरी, 2019 को रियल डी, 3डी, डॉल्बी सिनेमा और आईएमएएक्स 3 डी में 20वीं सेंचुरी फॉक्स स्टूडियो द्वारा प्रदर्शित किया जा रहा है। हॉलीवुड में यह सुपर हीरोज की लोकप्रिय फिल्मों में शामिल की गई है लेकिन इसकी पटकथा को लेकर वहाँ के फिल्म समीक्षकों ने आलोचना की है। अब देखने की बात यह है कि यह बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल दिखाती है। इस फिल्म को 150-200 मिलियन डॉलर के बजट में बनाया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम