न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'Avengers Endgame' - भारत में तकरीबन 2500 से ज्यादा स्क्रीन, 24x7 शो, पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर टूटेंगे कई रिकॉर्ड

‘एवेंजर्स: एंड गेम’ के लिए भारत में दीवानगी अपने चरम पर है। भारत में कल शुक्रवार 26 अप्रैल को हॉलीवुड फिल्म ‘एवेंजर्स: एंड गेम’ का प्रदर्शन होने जा रहा है।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 25 Apr 2019 2:08:36

'Avengers Endgame' - भारत में तकरीबन 2500 से ज्यादा स्क्रीन, 24x7 शो, पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर टूटेंगे कई रिकॉर्ड

‘एवेंजर्स: एंड गेम’ के लिए भारत में दीवानगी अपने चरम पर है। भारत में कल शुक्रवार 26 अप्रैल को हॉलीवुड फिल्म ‘एवेंजर्स: एंड गेम’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। इस फिल्म की हाइप को देखते हुए सरकार ने ए क्लास मेट्रो सिटीज में इसके लिए 24 घंटे सिनेमाघर खोलने की इजाजत दे दी है। कल बॉलीवुड की कोई बड़ी फिल्म इसके सामने प्रदर्शित नहीं हो रही है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में कितना बज है इसका उदाहरण इसकी ऑन लाइन टिकट बुकिंग को लेकर हो रहा है जहाँ इसके एक दिन में 1 मिलियन से ज्यादा के टिकट बेचे गए हैं। पेटीएम और बुक माइ शो ने इसकी बुकिंग की है। जिस तरह से इसकी एडवांस बुकिंग में शुक्रवार से लेकर रविवार देर रात तक के शो फुल हो चुके हैं उसे देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग का नया इतिहास रचेगी। टे्रड विश्लेषक राजेश कुमार भगताणी के अनुसार यह फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 55 से 60 करोड़ के मध्य कारोबार कर सकती है।

पहले दिन कमाई का रिकॉर्ड आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के नाम


भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कमाई का रिकॉर्ड आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के नाम है जिसने प्रदर्शन दिन पर 51 करोड़ का कारोबार किया था। जिस हिसाब से इसकी एडवांस बुकिंग हुई है उसे देखते हुए यह मुमकिन है कि तीन दिन में यह फिल्म 125 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल हो जाए। इस सीरीज की पिछली फिल्म एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था। यह पहली हॉलीवुड फिल्म थी जिसने इस आंकड़े को छुआ था। इससे पहले ‘द जंगल बुक’ ने 188 करोड़ का कारोबार किया था।

avengers endgame,avengers endgame first day collection,avengers endgame box office report,avengers endgame box office,hollywood,hollywood news in hindi

सबसे बड़ी नॉन हॉलीडे ओपनर

बाहुबली 2: द कनक्लूसन को 28 अप्रैल 2017 को रिलीज किया गया था और भारत में ये फिल्म अभी तक की सबसे बड़ी नॉन हॉलीडे ओपनर है। इस फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए कुल 510.59 करोड़ की कमाई की थी। लेकिन अब इस फिल्म को टक्कर देने के लिए अवेंजर्स एंडगेम आ गई है। बता दें कि इस फिल्म के एलान के बाद टिकट बुकिंग काउंटर्स क्रैश हो चुके हैं तो वहीं कई ऐसे फैंस है जिन्हें अभी तक टिकट नहीं मिल पाए हैं। एंडगेम के समय कोई भी छुट्टी या कोई त्योहार नहीं है जिससे ये जाहिर है कि भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हाउसफुल बुकिंग होने वाली है।

स्क्रीन काउंट

एसएस राजामौली ने अपनी फिल्म बाहुबली को कुल 6500 स्क्रीन और सभी भाषाओं में लॉन्च किया था। तो वहीं अवेंजर्स एंडगेम को भी लगभग 3000 स्क्रीन पर बुक किया जा चुका है। इस फिल्म को 24x7 सिनेमा घरों में दिखाया जाएगा। एंडगेम को साउथ में 750 स्क्रीन पर डब कर चलाया जाएगा। भारत में इस फिल्म को अंग्रेजी, हिन्दी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में 2डी, 3डी और आइमैक्स फॉरमेट में प्रदर्शित किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि जिस तरह से इसकी मांग बढ़ती जा रही है उसे देखते हुए इसके सिनेमाघरों में वृद्धि की जाएगी। 26 अप्रैल को बॉलीवुड की कोई हिन्दी फिल्म प्रदर्शित नहीं हो रही है, ऐसे में इसके सिनेमाघरों में बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है।

avengers endgame,avengers endgame first day collection,avengers endgame box office report,avengers endgame box office,hollywood,hollywood news in hindi

टिकट की कीमत

दर्शकों की इस फिल्म के प्रति दीवानगी को देखते हुए सिनेमाघरों में इसकी टिकट दरों में जबरदस्त इजाफा किया गया है। भारत में किसी फिल्म के टिकट इतने महंगे कभी नहीं बिके, जितनी कीमत पर ‘एवेंजर्स एंड गेम’ के टिकट बेचे जा रहे हैं। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार, देश के बड़े शहरों में फिल्म का एक टिकट 2400 रुपये तक बिक रहा है, जो सबसे महंगा है। दावा यह भी किया जा रहा है कि शुक्रवार को प्रदर्शन के दिन सुबह के सारे शोज हाउसफुल हो चुके हैं। हालांकि मुंबई में आईमैक्स में एक टिकट की कीमत 1700 के आस-पास है। मुंबई के मलाड इलाके में स्थित आइनॉक्स में दोपहर 1:30 बजे से रात 9 बजे के शो की टिकटें 1200 रुपये तक में बेची जा रही हैं। अंधेरी के पीवीआर में एक टिकट का दाम 200 से 1000 रुपये तक रखा गया है।

हाउसफुल

ओपनिंग डे के दिन अवेंजर्स एंडगेम का टिकट बुक करना सबसे मुश्किल भरा काम था। क्योंकि सिर्फ 24 घंटों के भीतर ही उस दिन कई लाख टिकट बुक हो गए थे। तो वहीं कई बुकिंग वेबसाइट क्रैश हो गई। एंडगेम को मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है। 2008 में आई आयरनमैन इसकी पहली फिल्म थी। इसके बाद हल्क, थॉर, कैप्टन अमेरिका, गार्जियन ऑफ गैलक्सी, ऐंट मैन, स्पाइडरमैन, ब्लैक पैंथर, कैप्टन मार्वल, डॉक्टर स्ट्रैंज आदि के विभिन्न पार्ट्स आए। एंडगेम मार्वल की 22वीं फिल्म है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल