न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस पर ‘एवेंजर्स एंडगेम’ की सुनामी, 3 दिन 157 करोड़, 7 दिन 300 करोड़!

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 53.25 करोड़ का कारोबार करने वाली इस फिल्म ने शनिवार और रविवार को भी करीब-करीब इतना ही कारोबार करते हुए प्रथम तीन दिन में 157 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करके इतिहास बना दिया है

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 30 Apr 2019 1:51:39

बॉक्स ऑफिस पर ‘एवेंजर्स एंडगेम’ की सुनामी, 3 दिन 157 करोड़, 7 दिन 300 करोड़!

हॉलीवुड की सुपरहीरोज फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ ने भारत में अपने प्रदर्शन के साथ ही ऐसी बम्पर कमाई की है, जो इससे पहले किसी हॉलीवुड या बॉलीवुड फिल्म को भी नसीब नहीं हुई है। फिल्म ने पहले दिन ताबड़तोड़ कमाई करके बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड जमींदोज कर दिए। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 53.25 करोड़ का कारोबार करने वाली इस फिल्म ने शनिवार और रविवार को भी करीब-करीब इतना ही कारोबार करते हुए प्रथम तीन दिन में 157 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करके इतिहास बना दिया है। पहले 3 दिन लगातार 50 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने वाली इस फिल्म ने सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। कहा जा रहा है कि यह आने वाले 4 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 120 से ज्यादा का कारोबार करते हुए 7 दिन में 300 करोड़ का कारोबार करने में वाली भारत में पहली हॉलीवुड फिल्म बन जाएगी।

इस फिल्म ने बॉलीवुड फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के पहले दिन के रिकॉर्ड 52.25 करोड़ को पीछे छोडऩे के साथ ही हॉलीवुड और बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म होने का गौरव हासिल किया जिसने तीन दिन में 157.20 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है। यह भारत में किसी भी हॉलीवुड फिल्म का पहले दिन का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। इस सीरीज की पिछली फिल्म ‘एवेंजर्स इनफिनिटी वार’ ने बॉक्स ऑफिस पर 202 करोड़ का कारोबार किया था, जिसने इसने महज 5 दिन में तोड़ दिया है। सोमवार को इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 30 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करते हुए कुल कारोबार 188 करोड़ के लगभग कर लिया है। हालांकि अभी तक सोमवार के आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं।

avengers endgame,avengers endgame box office,avengers endgame box office report,avengers endgame box office news,hollywood,hollywood news in hindi

इससे पहले तरण आदर्श ने वीकेंड की कमाई के आंकड़े साझा किए थे। इसके मुताबिक एंडगेम ने शुक्रवार को 53.10 करोड़, शनिवार को 51.40 करोड़, रविवार को 52.70 करोड़ की कमाई की। इस तरह भारत में अब तक एंडगेम की कमाई 157.20 करोड़ रुपये है। जबकि फिल्म का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 187.14 करोड़ रुपये है। एंडगेम पहली फिल्म है जिसने शुरुआती तीन दिन में रोजाना 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।

‘एंडगेम’ ने तोड़ा ‘इनफिनिटी वॉर’ का रिकॉर्ड


तरण आदर्श के मुताबिक एंडगेम ने इस सीरीज की पिछली फिल्म एवेंजर्स इंफिनिटी वार की कमाई का ओपनिंग वीकेंड रिकॉर्ड तोड़ दिया। 2018 में रिलीज हुई इंफिनिटी वार 2000 से कुछ ज्यादा स्क्रीन्स पर थी। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 94.30 करोड़ की कमाई की थी, जबकि 2019 में रिलीज हुई एंडगेम ने 2845 स्क्रीन्स पर 157.20 करोड़ की कमाई की है। एंडगेम का कलेक्शन इंफिनिटी वार के मुकाबले भारत में 66.70 प्रतिशत ज्यादा है।

एंडगेम को भारत में 2845 स्क्रीन्स पर प्रदर्शित किया गया है। भारत में यह फिल्म हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगू में रिलीज हुई है। फिल्म ने भारत के अलावा दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती कमाई के रिकॉर्ड बना दिए हैं। ‘एंडगेम’ का निर्देशन रूसो ब्रदर्स ने किया है। ‘एंडगेम’ में थैनोस के सुपर हीरोज के साथ मुकाबले को दिखाया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल