न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘एवेंजर्स एंडगेम’: 5 दिन में कमाई 120 करोड़ डॉलर

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) की फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ बॉक्स ऑफिस पर कारोबार के तमाम रिकॉर्ड अपने नाम करती जा रही है।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 30 Apr 2019 3:22:41

‘एवेंजर्स एंडगेम’: 5 दिन में कमाई 120 करोड़ डॉलर

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) की फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ बॉक्स ऑफिस पर कारोबार के तमाम रिकॉर्ड अपने नाम करती जा रही है। यह सबसे तेजी से 100 करोड़ डालर (करीब 7 हजार करोड़ रुपये) कमाई वाली फिल्म बन गई है। एवेंजर्स एंडगेम ने सिर्फ 5 दिनों में 120 करोड़ डॉलर (8.37 हजार करोड़ रुपये) का कारोबार किया है। इस फिल्म ने इस सीरीज की पिछली फिल्म ‘इनफिनिटी वॉर’ का रिकॉर्ड तोड़ा है। 2018 में प्रदर्शित हुई इनफिनिटी वॉर ने 11 दिनों में 100 करोड़ डॉलर का आंकड़ा पार किया था। एंडगेम मार्वल स्टूडियो की 22वीं सुपर हीरो फिल्म है। एवेंजर्स सीरीज की शुरूआत 2008 में ‘आयरन मैन’ के प्रदर्शन के साथ हुई थी। मार्वल स्टूडियो 2009 से डिज्नी की सहायक कम्पनी है।

3डी की बनस्पित 2डी से हुई ज्यादा कमाई

बिजनैस मैग्जीन फोब्र्स के अनुसार एवेंजर्स एंडगेम ने 46.12 प्रतिशत (3.86 हजार करोड़) कारोबार सामान्य 2डी स्क्रीन से किया है। वहीं 45 प्रतिशत कमाई 3डी (3.77 हजार करोड़) से हुई है। 7.62 प्रतिशत कमाई (0.64 हजार करोड़) आईमैक्स स्क्रीन से और 1.25 प्रतिशत (0.10 हजार करोड़ रुपए) कमाई 4डीएक्स स्क्रीन से हुई है।

avengers endgame,avengers endgame box office collection,avengers endgame box office report,avengers endgame report,hollywood,hollywood news in hindi

एशिया पैसिफिक से सबसे ज्यादा कमाई

एशिया पैसिफिक में फिल्म ने सबसे ज्यादा 54.5 करोड़ डॉलर की कमाई है। अमेरिका में 35 करोड़ डॉलर, यूरोप और मध्य-पूर्व में 21.4 करोड़ डॉलर, लैटिन अमेरिका में 100 करोड़ डॉलर और जापान में 13 करोड़ डॉलर की कमाई की है। भारत में फिल्म ने तीन दिन में 157.20 करोड़ रुपये की कमाई की है। चाइना में इस फिल्म को 608 स्क्रीन्स पर प्रदर्शित किया गया, जहाँ इसने पहले दिन 334 करोड़ का कारोबार किया। 5 दिन में इस फिल्म ने चाइना में 216 मिलियन डॉलर यानि लगभग 1500 करोड़ की कमाई करने में सफलता प्राप्त की है।

अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म विश्लेषकों का कहना है कि मार्वल इससे पहले 21 सुपर हीरो फिल्म बना चुकी है। एंडगेम के हर पात्र को दर्शक पहले से जानते हैं और वे हर आयु वर्ग के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। फिल्म के सफल होने में इस फैक्टर ने बड़ी भूमिका निभाई है। साथ ही एंडगेम एक भव्य फिल्म और दर्शकों को किसी भी पहलू से निराश नहीं करती है। फिल्म रेटिंग वेबसाइट पर एवेंजर्स को 96 प्रतिशत अप्रूवल मिला है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम