न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

US आर्मी की चेतावनी - फिल्म 'जोकर' की रिलीज के दिन थियेटर्स में हो सकती है गोलीबारी

टॉड फिलिप्स (Todd Phillips) और जोआक्विन फॉनिक्स की फिल्म 'जोकर (Joker)' यूएई में 3 अक्टूबर को रिलीज़ होने जा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 01 Oct 2019 10:49:50

US आर्मी की चेतावनी - फिल्म 'जोकर' की रिलीज के दिन थियेटर्स में हो सकती है गोलीबारी

टॉड फिलिप्स (Todd Phillips) और जोआक्विन फॉनिक्स की फिल्म 'जोकर (Joker)' यूएई में 3 अक्टूबर को रिलीज़ होने जा रही है। भारत में यह फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। वही इस फिल्म के रिलीज से पहले अमेरिकी सेना ने अपने कमांडर्स को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि फिल्म के रिलीज के दिन हिंसा फैलने का खतरा है। एफबीआई से मिले इनपुट्स के बाद आर्मी ने नोटिस जारी किया है जिसमें कहा गया है कि सोशल मीडिया के कुछ पोस्ट्स का विश्लेषण करने के बाद ये सामने आया है कि फिल्म जोकर की रिलीज़ के दिन इंसेल समुदाय के कुछ लोग थियेटर्स पर गोलीबारी कर सकते हैं। इंसेल एक मॉर्डन टर्म है जो उन लोगों के लिए इस्तेमाल होता है जो अपनी जिंदगी में महिलाओं की नामौजूदगी के चलते काफी फ्रस्ट्रेट रहते हैं।

आर्मी ने अपने सर्विस सदस्यों के लिए जारी किए गए इस नोटिस में ये भी कहा है कि अगर उनका पाला ऐसे किसी सनकी मिजाज शख्स से पड़ता है जो ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगे तो ऐसे में भागना या फिर छिपना और फंस जाने की स्थिति में लड़ना ही सबसे सही उपाय हो सकता है।

लॉस एजेंलेस पुलिस डिपार्टमेंट लोगों को सतर्कता और एहतियात बरतने के लिए कह रही हैं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा है कि सिनेमाप्रेमी इस फिल्म को देखने के लिए जा सकते हैं। एक ऑनलाइन रिसर्च के अनुसार, लॉस एजेंलेस में कई थियेटर्स में ये फिल्म मिडनाइट रिलीज़ के लिए तैयार है।

us army,mass shooting threats,todd phillips,joker movie,hollywood,hollywood movie joker,entertainment,hollywood news in hindi

इसलिए विवादों में घिरी जोकर

इस फिल्म की आलोचना की जा रही है, क्योंकि इसमें एक ऐसे व्यक्ति के प्रति सहानुभूति भरा नजरिए पेश किया गया है, जो अकेलेपन के नाम पर बंदूक से हिंसा फैलाता है। 2012 में द डार्क नाइट फिल्म के प्रदर्शन के दौरान कोलोराडो के अरोरा में एक सिनेमाघर में एक बंदूकधारी ने भीड़ पर गोलिया चलाई थीं। इस घटना में मारे गए लोगों के परिजनों ने वॉर्नर बर्दर्स को खुला खत लिखा है। इस खत में गन वॉइलेंस फैलाने वालों के खिलाफ एक्शन लेने की अपील की गई है।

7 साल पहले हुई थी ऐसी ही घटना

साल 2012 में जब क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'दि डार्क नाइट राइजेज' रिलीज हुई थी तो उस समय कोलोराडो में एक शख्स ने थियेटर में गोलीबारी की थी। जिसमें 12 लोग मारे गए थे और कई घायल हुए थे। ये समुदाय ना केवल उस शख्स को अपना आदर्श मानते हैं बल्कि जोकर के किरदार को भी अपना आदर्श मानते हैं क्योंकि उसे भी समाज से काफी रिजेक्शन झेलना पड़ता है।

हालांकि फिल्म के प्रोड्यूसर्स वॉर्नर ब्रदर्स ने इस विवाद पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि अमेरिका में गन कल्चर बेहद चिंता की बात है लेकिन हमारी कहानी का मकसद ये है कि हम लोगों के बीच मुश्किल मुद्दों को लेकर बातचीत का कल्चर पैदा करना चाहते हैं। हम ये साफ करना चाहते हैं कि ये फिल्म किसी भी स्तर पर रियल लाइफ हिंसा को सपोर्ट नहीं करती है और फिल्ममेकर से लेकर स्टूडियो तक, किसी की भी इस कैरेक्टर को हीरो की तरह प्रस्तुत करने की मंशा नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव