न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘एक्वामैन’ को मिली औसत शुरूआत, लाइफ टाइम कलेक्शन 55 करोड़, ‘केदारनाथ’ से पिछड़ी

पिछले गुरुवार को पेड प्रीव्यू के जरिये भारत में प्रदर्शित हुई हॉलीवुड फिल्म ‘एक्वामैन (Aquaman)’ ने बॉक्स ऑफिस पर औसत शुरूआत की है

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 17 Dec 2018 1:27:37

‘एक्वामैन’ को मिली औसत शुरूआत, लाइफ टाइम कलेक्शन 55 करोड़, ‘केदारनाथ’ से पिछड़ी

पिछले गुरुवार को पेड प्रीव्यू के जरिये भारत में प्रदर्शित हुई हॉलीवुड फिल्म ‘एक्वामैन (Aquaman)’ ने बॉक्स ऑफिस पर औसत शुरूआत की है। चार दिन में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 28.75 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। कमोबेश इतना ही कारोबार गत 7 दिसम्बर को प्रदर्शित हुई सारा अली खान (Sara Ali Khan) की डेब्यू फिल्म ‘केदारनाथ (Kedarnath)’ ने महज तीन दिन में किया था। ‘केदारनाथ’ ने ओपनिंग वीकेंड में 27.75 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी।

hollywood,aquaman,sara ali khan,kedarnath,aquaman box office report,kedarnath box office report

जेम्स वॉन के निर्देशन में बनी ‘एक्वामैन’ भारतीय बाजार में 14 दिसम्बर से रेगूलर शोज में प्रदर्शित हुई। गुरुवार और शुक्रवार को मिलाकर इसने बॉक्स ऑफिस पर 7.75 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। शनिवार को इस फिल्म ने 8.25 करोड़ और रविवार को 13 करोड़ का कारोबार करते हुए चार दिन में कुल 28.75 करोड़ का कारोबार किया। ‘एक्वामैन’ अंडर वॉटर सुपर हीरो की कहानी है। इस किरदार को दर्शक इससे पहले एवेंजर्स सीरीज की फिल्म ‘जस्टिस लीग’ में देख चुके हैं, मगर ‘एक्वामैन’ में इस सुपर हीरो की पूरी कहानी दिखायी गयी है। ‘एक्वामैन’ का किरदार जेसन मोमोआ ने अभिनीत किया है।

आगामी 21 दिसम्बर को इस फिल्म का प्रदर्शन यूएसए में होने जा रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि वहाँ पर यह फिल्म अपने पहले वीकेंड में चीन की कमाई को पीछे छोडऩे में कामयाब हो जाएगी। ‘एक्वामैन’ चीन में 7 दिसम्बर को प्रदर्शित हो गई थी, जहाँ इसने अपने प्रथम सप्ताहांत में 93.6 मिलियन डॉलर अर्थात् 667 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। चीन में ‘एक्वामैन’ ने आईमैक्स फॉर्मेट से 9.7 मिलियन डॉलर जमा किये थे।

hollywood,aquaman,sara ali khan,kedarnath,aquaman box office report,kedarnath box office report

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का लाइफ टाइम कलेक्शन 55 से 60 करोड़ के मध्य रहने का अनुमान है। इसका कारण यह है कि आगामी सप्ताह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जीरो’ और उसके अगले सप्ताह 28 दिसम्बर को रणवीर सिंह की बहुप्रचारित फिल्म ‘सिम्बा’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। इन दोनों फिल्मों की भारत में बहुत ज्यादा हाइप है, जिसकी वजह से हॉलीवुड फिल्म ‘एक्वामैन’ का कारोबार जबरदस्त प्रभावित होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम