न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूट्यूब पर एनीमेशन देखकर की किरदार की तैयारी, हॉलीवुड से पहले भारत में अलिटा: बैटल एंजेल

आगामी 8 फरवरी को हॉलीवुड फिल्म ‘अलिटा: बैटल एंजेल’ का प्रदर्शन भारत में हॉलीवुड से एक सप्ताह पहले हो रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 06 Feb 2019 6:34:17

यूट्यूब पर एनीमेशन देखकर की किरदार की तैयारी, हॉलीवुड से पहले भारत में अलिटा: बैटल एंजेल

आगामी 8 फरवरी को हॉलीवुड फिल्म ‘अलिटा: बैटल एंजेल’ का प्रदर्शन भारत में हॉलीवुड से एक सप्ताह पहले हो रहा है। पिछले तीन वर्षों से हॉलीवुड वाले अपनी फिल्मों का प्रदर्शन भारत में पहले करते हैं। यदि फिल्म भारत में सफल हो जाती है तो उन्हें उम्मीद बंधती है कि उनकी फिल्म हॉलीवुड और विश्व के अन्य पश्चिमी देशों में जरूर सफल होगी।

हॉलीवुड फिल्म ‘टाइटैनिक’ और ‘अवतार’ जैसी शानदार फिल्मों का निर्माण करने वाले फिल्ममेकर जेम्स कैमरून एक बार फिर से बड़े परदे पर धमाल मचाने आ रहे हैं। इन दिनों कैमरून एवं डायरेक्टर-राइटर रॉबर्ट रॉड्रिग्ज की अपकमिंग फिल्म ‘अलिटा बेटल एंजेल’ काफी चर्चा में है। यह फिल्म विदेश से पहले भारत में रिलीज होगी। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। दमदार एक्शन से भरपूर जेम्स कैमरून की यह फिल्म जापानी एनिमिटिड सीरीज ‘युकिटो किशिरो’ का रीमेक है।

hollywood,hollywood news,hollywood movie,alita battle angel

‘अलिटा:बेटल एंजेल’ की कहानी एक ऐसी महिला रोबोट, यानी अलिटा नाम की सायबोर्ग की है, जो कचरे में मिलती है, लेकिन जिसके अंदर इंसानों जैसी समझ-बूझ और भावना होती है। डॉक्टर का किरदार निभा रहे क्रिस्टोफ वॉल्ट्ज उसे अस्तित्व में लाते हैं। जब अलिटा होश में आती है, तो वह अपने अतीत के बारे में भूल चुकी होती है। जिस दुनिया में वह है, उसके बारे में भी वह कुछ नहीं जानती है। डॉक्टर उसे उसके अतीत से बचाने की कोशिश करता है, तो वहीं कुछ लोगों को अलिटा से खतरा है और वह उसे खत्म करने की कोशिश में जुट जाते हैं। अलिटा के रोल में रोजा सालजार के अलावा अन्य भूमिकाओं में जेनिफर कॉनेली, मेहरशला अली, जैकी अर्ले हेले और कीन जॉनसन हैं।

hollywood,hollywood news,hollywood movie,alita battle angel

हाल ही में दिए अपने एक साक्षात्कार में रोजा सालजार ने कहा, मैंने पहली बार साल 2015 के दिसंबर महीने में अपने एजेंट से इसके बारे में सुना था, लेकिन इसके आगे कुछ नहीं था। लेकिन संयोग से मुझे इस फिल्म में शामिल होने के लिए बुलाया गया। मुझे फोन आया कि रॉबर्ट ने मुझे पसंद किया है और वे मुझसे मिलना चाहते हैं। मैं रॉबर्ट के साथ पहली बार मिली, लेकिन घबरा रही थी। फिर मैं रॉबर्ट के साथ दूसरी मुलाकात के लिए आई और दूसरा ऑडिशन दिया, जो वास्तव में शानदार रहा। एक महीने बाद मुझे लीड भूमिका के लिए चुन लिया गया। मुझे यह भी पता नहीं था कि अलिटा क्या होगी। जब मुझे भूमिका मिली, तब मैंने यूट्यूब पर एनीमेशन देखा।

भारतीय बॉक्स ऑफिस को उम्मीद है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग लेने के साथ ही करोड़ों का कारोबार करने में सफल होगी। गत वर्ष दिसम्बर में प्रदर्शित हुई हॉलीवुड फिल्म ‘एक्वामैन’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। हालांकि गत सप्ताह प्रदर्शित ‘एस्केप’ को असफलता हासिल हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम