न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस पर कल ‘2.0’ से भिड़ेगा ‘एक्वामैन’, थमेगा अजेय रथ

‘एक्वामैन’ 14 दिसम्बर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही है। इस सप्ताह कोई बड़ी हिंदी फिल्म प्रदर्शित नहीं हो रही है

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 13 Dec 2018 4:44:22

बॉक्स ऑफिस पर कल ‘2.0’ से भिड़ेगा ‘एक्वामैन’, थमेगा अजेय रथ

भारतीय सिनेमा की बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 का परचम लहरा रहा है। पिछले दो सप्ताह से इस फिल्म की सफलता का रथ अजेय होकर दौड़ रहा है, लेकिन अब इस रथ को रोकने के लिए हॉलीवुड की फिल्म ‘एक्वामैन’ उसके सामने आ गई है। कल शुक्रवार से भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘एक्वामैन’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। हालांकि भारत के कई शहरों में ‘एक्वामैन’ के पेडप्रीव्यू आज 13 दिसम्बर को ही दिखाने शुरू कर दिए गए हैं।

‘एक्वामैन’ 14 दिसम्बर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही है। इस सप्ताह कोई बड़ी हिंदी फिल्म प्रदर्शित नहीं हो रही है। इसके चलते इस फिल्म का सीधा मुकाबला अक्षय कुमार अभिनीत 2.0 और सारा अली खान सुशांत सिंह राजपूत की ‘केदारनाथ’ से होगा। भारतीय बॉक्स आफिस पर यह दोनों फिल्में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। ‘2.0’ ने जहाँ अब तक हिन्दी वर्जन से 176 करोड़ की कमाई कर ली है, वहीं ‘केदारनाथ’ अपने पहले सप्ताह में 38 करोड़ का कारोबार करने में सफल हो गई है। जबकि ‘केदारनाथ’ के साथ ही पिछले सप्ताह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्म ‘मोर्टल इंजिन’ का प्रदर्शन हुआ था, लेकिन यह फिल्म पूरी तरह असफल हो गई। इसे दर्शकों ने सिरे से नकार दिया।
‘एक्वामैन’ का माहौल दूसरा है

hollywood,aquaman,rajinikanth,2point0,Akshay Kumar

इस फिल्म का वैश्विक स्तर पर इंतजार किया जा रहा है। चीन में यह फिल्म भारत से एक सप्ताह पहले 7 दिसम्बर को प्रदर्शित हो चुकी है और वहाँ इसने अपने ओपनिंग वीकेंड में 670 करोड़ (93.6 मिलियन) का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। इसमें से 9.7 मिलियन का कारोबार उसने 3डी आईमैक्स वर्जन से किया है। भारत में भी इस फिल्म को तीनों फार्मेट 2डी, 3डी और 3डी आईमैक्स में प्रदर्शित किया जाएगा। यह दूसरा मौका होगा जब दर्शक ‘एक्वामैन’ को देखेंगे। इससे पूर्व वे उसे एवेंजर्स सीरीज की फिल्म ‘जस्टिस लीग’ में देख चुके हैं। लेकिन अब इस अंडर वॉटर सुपर हीरो की पूरी कहानी ‘एक्वामैन’ में दिखायी जायेगी।

hollywood,aquaman,rajinikanth,2point0,Akshay Kumar

गौरतलब है कि ‘एक्वामैन’ डीसी कॉमिक्स के फेमस कैरेक्टर एक्वामैन पर आधारित है। फिल्म में अभिनेता जेसन मोमोआ आर्थर कैरी एक्वामैन के किरदार में हैं। ‘एक्वामैन’ जलपरी की ख़ूबियों वाला महामानव है। जेसन मोमोआ की सुपर हीरो के रूप में यह पहली सोलो फिल्म है। जबकि एम्बर हर्ड फीमेल लीड में नजर आएंगी। भारत में भी इस फिल्म का इंतजार बेसब्री से हो रहा है। ‘एक्वामैन’ भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर भारतीय बॉक्स ऑफिस पूरी तरह से संतुष्ट नजर आ रहा है। उसे उम्मीद है कि यह फिल्म में अच्छी ओपनिंग देने के साथ ही बेहतरीन कारोबार करेगी। हालांकि इसी दिन ‘एक्वामैन’ को तमिल और तेलुगु में मलयालम भाषा की फिल्म ‘ओडियन’ से दक्षिण भारत में कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा। कहा जा रहा है कि दक्षिण में ‘एक्वामैन’ को सफलता प्राप्त नहीं होगी। वर्ष 2018 में भारत में अब तक जितनी भी हॉलीवुड फिल्मों—ऐवेेंजर्स इन्फिनिटी वॉर, वंडरवुमैन, मिशन इंपॉसिबल ने बेहतरीन कमाई की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक