न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस हॉलीवुड डायरेक्टर ने रच दिया इतिहास, एक ही फिल्म से कमा लिए 65 हजार करोड़

तीन बार ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुके फिल्म मेकर स्टीवेन स्पीलबर्ग ने इतिहास रच दिया है। स्टीवेन स्पीलबर्ग ने एक ही फिल्म से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले डायरेक्टर का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 20 Apr 2018 3:24:38

इस हॉलीवुड डायरेक्टर ने रच दिया इतिहास, एक ही फिल्म से कमा लिए 65 हजार करोड़

तीन बार ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुके फिल्म मेकर स्टीवेन स्पीलबर्ग ने इतिहास रच दिया है। स्टीवेन स्पीलबर्ग ने एक ही फिल्म से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले डायरेक्टर का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उनकी फिल्म 'रेडी प्लेयर वन' ने दुनियाभर में 65 हजार करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए स्पीलबर्ग ने कहा, 'वार्नर ब्रदर्स के साथ काम करना और ‘रेडी प्लेयर वन’ को स्क्रीन पर लाना शानदार था। वो जो भी करते हैं जूनून और पेशेवर रवैये के साथ करते हैं।’ उन्होंने कहा,’इस जॉनर की फिल्म में उनका (वार्नर ब्रदर्स) इतिहास अद्भुत है। फिल्म ‘ब्लैकहॉक’ के जरिए उनके साथ दोबारा जुड़कर उत्साहित हूं।'

सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों वाले निर्देशक की लिस्ट में स्टीवेन स्पीलबर्ग के बाद दूसरे नंबर पर पीटर जैकसन (लॉर्ड ऑफ रिंग्स) और तीसरे पर माइकल बे (ट्रांसफॉर्मर्स) का नाम शामिल है। गौरतलब है कि स्टीवेन स्पीलबर्ग बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी के अभिनय के कायल थे। उन्होंने एक्ट्रेस को अपनी फिल्म ‘जुरासिक पार्क’ ऑफर की थी, लेकिन उन्होंने फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था।

स्टीवन स्पीलबर्ग ने ऐलान किया है कि वह पहली बार डीसी कॉमिक्स पर आधारित एक फिल्म को ना सिर्फ डायरेक्ट करने जा रहे हैं बल्की प्रोड्यूज भी करेंगे। इस फिल्म का नाम है 'ब्लैकहॉक'। स्पीलबर्ग की प्रोडक्शन कंपनी एंबलिन एंटरटेनमेंट और वार्नर ब्रदर्स मिल कर इस फिल्म का निर्माण करेंगी। स्पीलबर्ग की 'ब्लैकहॉक' की कहानी दूसरे विश्व युद्ध की पृष्ठभूमि पर लिखी गई है। यह पाइलट्स के एक समूह की कहानी है जिनका नाम ब्लैकहॉक है और जिनका मकसद नाजियों को युद्ध में हराना है। हालांकि, स्पीलबर्ग फिल्म 'ब्लैकहॉक' पर काम कब शुरू करेंगे इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। इससे पहले वह दो फिल्मों- 'इंडियाना जोन्स-5' और 'वेस्ट साइड स्टोरी' पर फोकस करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज

न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'

क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा

अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग

8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात

टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव

'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा

ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके

फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज

सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक