न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर के गैंगस्टर लॉरेंस विश्वोई ने दी सलमान खान को जान से मारने की धमकी

कुख्यात गैंगस्टर लारेंस विश्नोई ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान को खुलेआम धमकी दी है कि वो उन्हें जोधपुर में ही मारेगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Jan 2018 8:04:58

जोधपुर के गैंगस्टर लॉरेंस विश्वोई ने दी सलमान खान को जान से मारने की धमकी

कुख्यात गैंगस्टर लारेंस विश्नोई ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान को खुलेआम धमकी दी है कि वो उन्हें जोधपुर में ही मारेगा। जोधपुर कोर्ट में पेशी पर आए लॉरेंस ने पुलिस कस्टडी में ही शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में यह धमकी दी। लॉरेंस पर अवैध वसूली, रंगदारी, हत्या और फायरिंग के कई मामले राजस्थान सहित कई राज्यों में चल रहे हैं और इस समय जोधपुर की सेंट्रल जेल में ही बंद है।

लॉरेंस विश्वोई ने सलमान खान को मारने की धमकी तब दी, जब उसे भारी सुरक्षा के बीच जोधपुर कोर्ट में पेश किया जा रहा था। पेशी पर लारेंस से जब वहां मौजूद मीडियाकर्मियों ने सवाल किए तो उसने कुछ ऐसा कहा कि वह सलमान को जोधपुर में ही खुले आम मारेगा। उस समय पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। पुलिस अधिकारियों के सामने ही इस तरह की धमकी देने से पूरे फिल्म जगत और मीडिया में सनसनी फैल गई है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लारेंस की यह सिर्फ धमकी ही है फिर भी जोधपुर में आने पर सलमान की सुरक्षा कड़ी रहेगी।

लारेंस ने यह भी कहा कि वह अभी कही भागने वाला नहीं है। लारेंस का गैंग पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में सक्रिय है। रंगदारी वसूलने और हत्या के कई मामलों में वह और उसके गैंग के कई सदस्य वांछित है। उसका रिकार्ड रहा है कि वह जेल में ज्यादा दिन तक नहीं रहा है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 1998 में फिल्म "हम साथ-साथ है " कि शूटिंग के दौरान जोधपुर के कांकाणी गांव में दो हिरण के शिकार का सलमान पर आरोप है। सलमान के साथ सैफ अली खान, नीलम, तब्बू और सोनाली बेन्द्रे भी आरोपी हैं। हिरण शिकार मामले के बाद से ही सलमान खान विश्नोई समाज के लिए विलेन बने हुए हैं। विश्नोई समाज में वन्य जीवों विशेषकर हिरण को अपने बच्चों की तरह प्यार और दुलार करने की परम्परा है। प्राचीन समय में विश्नोई समाज की महिलाएं हिरण के बच्चों को अपने बच्चों की तरह दूध पिलाती थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर