न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

FlashBack 2018 : वर्ष 2018 में इन 5 वेब सीरीज का रहा दबदबा, दर्शकों में बढा क्रेज

साल 2018 वेब सीरीज से भरा हुआ रहा है। इस साल डिजिटल प्लेटफार्म को दर्शकों ने बहुत ज्यादा पसन्द किया।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 21 Dec 2018 4:02:52

FlashBack 2018 : वर्ष 2018 में इन 5 वेब सीरीज का रहा दबदबा, दर्शकों में बढा क्रेज

साल 2018 वेब सीरीज से भरा हुआ रहा है। इस साल डिजिटल प्लेटफार्म को दर्शकों ने बहुत ज्यादा पसन्द किया। इस पर आई फिल्मों को काफी पसन्द किया गया। हिन्दी सिनेमा के कई बड़े सितारों ने इस वर्ष स्वयं को इस प्लेटफार्म पर उतारा। वेबसीरीजों को फिल्मों और धारावाहिकों से ज्यादा दर्शक और अटेंनशन मिला। आइए डालते हैं इस वर्ष की सर्वाधिक पसन्द की गई वेबसीरीजों पर—

flashback 2018,web series,2018 web series,breathe,ghoul horror web series,sacred games,karanjeet kaur the untold story,inside edge

सेक्रेड गेम्स — वेब सीरीज की सूची में सर्वाधिक पसन्द आने वालों में सबसे पहला नाम आता है सेक्रेड गेम्स का। इस फिल्म से बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान ने स्वयं को परिचित कराया। यह एक ऐसी सीरीज थी जिसके हर एक किरदार ने अपने अभिनय और प्रस्तुतीकरण के बूते दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे की चर्चित वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ नेटफ्लिक्स पर प्रदर्शित की गई थी। भारत के साथ-साथ इसे विदेशों में भी खूब पसन्द किया गया।

flashback 2018,web series,2018 web series,breathe,ghoul horror web series,sacred games,karanjeet kaur the untold story,inside edge

ब्रीद — हिन्दी और दक्षिण भारतीय फिल्मों के सितारे आर.माधवन के करियर में वेबसीरीज ने अहम् भूमिका निभाई है। उनके रुके हुए करियर को इस प्लेटफार्म ने एक अलग मुकाम दिया है। इस वर्ष उनकी सीरीज ‘ब्रीद’ का प्रदर्शन हुआ। यह बेहद उम्दा सीरीज रही। ‘ब्रीद’ एक साइकोलॉजिकल ड्रामा थी जिसमें दिखाया गया है कि कैसे आम आदमी असाधारण परिस्थितियों में फंस जाता है। इस फिल्म में आर. माधवन अपने बच्चे को मौत से बचाते हुए नजर आए थे। माधवन ने इसमें डैनी मैस्करेनहस नाम का किरदार निभाया था। ‘ब्रीद’ का प्रसारण अमेजन प्राइम ओरिजनल पर किया गया था।

flashback 2018,web series,2018 web series,breathe,ghoul horror web series,sacred games,karanjeet kaur the untold story,inside edge

करणजीत कौर:द अनटोल्ड स्टोरी — कनाडा की पोर्न स्टार से बॉलीवुड अभिनेत्री बनी सनी लियोनी ने भी इस बार स्वयं को वेबसीरीज में उतारा। पहले उन्होंने इस फिल्म को बड़े परदे पर प्रदर्शित करने का विचार किया था, लेकिन बाद में अचानक से उन्होंने इसे वेब सीरीज में तबदील किया। ‘करणजीत कौर:द अनटोल्ड स्टोरी’ बीते दिनों स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जी 5 पर प्रदर्शित की गई। सनी लियोनी की इस बायोपिक वेब सीरीज को दर्शकों ने बहुत पसन्द किया। हालांकि इसे ब्रीद और सेक्रेड गेम्स जितने दर्शक नहीं मिल पाए। इसमें सनी की आम लडक़ी से पोर्न स्टार बनने की कहानी को दिखाया गया था।

flashback 2018,web series,2018 web series,breathe,ghoul horror web series,sacred games,karanjeet kaur the untold story,inside edge

इनसाइड एज — बॉलीवुड के ख्यातनाम बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट ने भी स्वयं को वेबसीरीज में उतारा। फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी द्वारा बनाई गई ‘इनसाइड एज’ भारत की पहली मूल वेबसीरीज थी, जिसे लोगों ने बहुत ज्यादा पसन्द किया। ट्वंटी-20 क्रिकेट की दुनिया के आसपास घूमती इस सीरीज में ऋचा चड्ढा ने इसमें एक टीम की मालकिन जरीना मलिक की भूमिका निभाई, जो बेहद मजबूत और महत्वाकांक्षी महिला हैं। इस सीरीज के जरिये बॉलीवुड के विवेक ओबेराय, अंगद बेदी, संजय सूरी, तनुज वीरवानी आदि ने स्वयं को इस प्लेटफार्म पर उतारा। कहा जा रहा है कि वेब सीरीज में उतरे बॉलीवुड के इन तमाम सितारों को नेटफिलक्स और अमेजन प्राइम ओरिजनल अपने द्वारा बनाई जा रही अन्य वेब सीरीज के लिए सम्पर्क कर रहा है।

flashback 2018,web series,2018 web series,breathe,ghoul horror web series,sacred games,karanjeet kaur the untold story,inside edge

घोल — अपनी सीमित फिल्मों में किए गए असाधारण अभिनय से बॉलीवुड में पुख्ता पहचान बना चुकी अभिनेत्री राधिका आप्टे ने भी वेब सीरीज की दुनिया में अपना कदम रखा। राधिका आप्टे की हॉरर कंटेंट से सजी वेब सीरीज ‘घोल’ ने दर्शकों को काफी डराया और लोगों ने इसे काफी पसंद किया। इसकी कहानी पैट्रिक ग्राहम ने लिखी और निर्देशित की गई। फिल्म का निर्माण रिलायंस एंटरटेनमेंट ने फैंटम फिल्म्स, इवानहो और ब्लूमहाउस के साथ किया था।

वेब सीरीज की लोकप्रियता ने बॉलीवुड में काम कर रहे तमाम निर्माता निर्देशकों, अभिनेता अभिनेत्रियों को अपनी ओर खींचा है। बॉलीवुड के गलियारों में इस बात की चर्चाएँ भी हो रही हैं आगामी वर्ष बॉलीवुड के कुछ नामी सितारे इस क्षेत्र में अपने कदम रखने जा रहे हैं। वेब सीरीजों की सफलता में सबसे बड़ा योगदान इसका बिना किसी कट के प्रदर्शित होना है। अभी तक वेबसीरीज के लिए कोई सेंसर बोर्ड नहीं बना है। जिसके चलते कथाकार अपनी कथा को अपने अंदाज में परदे पर उतार रहा है। कहने को यह प्लेटफॉर्म छोटा है लेकिन इसका असर बहुत ज्यादा है। लोकप्रियता के मामले में यह बड़े परदे पर आने वाली फिल्मों से ज्यादा लोकप्रिय है। इसके साथ ही इस प्लेटफार्म पर उन सितारों को भी जगह मिल रही है जिन्हें बॉलीवुड ने अनदेखा कर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम