न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Flashback 2018: बॉलीवुड पर हावी रहा हॉलीवुड, इन फिल्मों ने मचाई धूम

पिछले कुछ सालों से हॉलीवुड फिल्में लगातार भारत में भारतीय फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर कडी टक्कर दे रही हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 27 Dec 2018 3:04:44

Flashback 2018: बॉलीवुड पर हावी रहा हॉलीवुड, इन फिल्मों ने मचाई धूम

पिछले कुछ सालों से हॉलीवुड फिल्में लगातार भारत में भारतीय फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर कडी टक्कर दे रही हैं। दौर ऐसा है कि हॉलीवुड की फिल्मों को भारतीय दर्शक ज्यादा पसन्द कर रहा है। उन्हें घर में बनी बेहतरीन फिल्मों से ज्यादा हॉलीवुड की तकनीकी फिल्में प्रभावित कर रही हैं।

flashback 2018,hollywood movies,hollywood

इस वर्ष भी ऐसा ही कुछ हुआ जिसके चलते हॉलीवुड की दो फिल्मों—एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर और जुरासिक वल्र्ड — ने बॉक्स ऑफिस पर क्रमश: 222.69 करोड और 152 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की। अफसोस की बात यह है कि इन फिल्मों के प्रदर्शन के दौरान कोई बॉलीवुड फिल्म प्रदर्शित नहीं हुई। ऐसे में दर्शकों ने इन्हें सिरमाथे बिठाया। अपवाद के तौर पर यदि कोई फिल्म प्रदर्शित भी हुई तो उसे असफलता का सामना करना पडा। 2018 इस बात के लिए भी याद रखा जाएगा कि इस साल हॉलीवुड फिल्मों के लिए देश में 200 करोड क्लब की शुरूआत हुई।

flashback 2018,hollywood movies,hollywood

16 फरवरी को ‘अय्यारी’ के साथ ‘ब्लैक पैंथर’ रिलीज हुई थी। ‘अय्यारी’ 17 करोड ही जमा कर सकी और फ्लॉप रही, जबकि ‘ब्लैक पैंथर’ 38.10 करोड का कलेक्शन किया था और फायदे में रही थी।

13 अप्रैल को ‘रैम्पेज’ रिलीज हुई। इसके साथ हिंदी फिल्म ‘अक्टूबर’ आयी। ‘रैम्पेज’ 26.50 करोड़ का कलेक्शन करके फायदे में रही, वहीं ‘अक्टूबर’ 45.36 करोड जमा करके औसत रही। 2018 में हॉलीवुड फिल्मों की कामयाबी के एक नये अध्याय की शुरुआत हुई, जब ‘एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर’ ने 200 करोड क्लब की शुरूआत की। 27 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 222.69 करोड का कलेक्शन किया, जो किसी भी हॉलीवुड फिल्म के लिए एक रिकॉर्ड है।
18 मई को रिलीज हुई ‘डेडपूल 2’ ने 54 करोड रुपए बटोरे थे, इसके साथ कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं आयी थी। ‘डेडपूल 2’ फायदे में रही।

flashback 2018,hollywood movies,hollywood

7 जून को आई हॉलीवुड फिल्म ‘जुरासिक वल्र्ड फॉलन किंगडम’ ने देश में 152 करोड का बिजनेस कर लिया है। खास बात यह है कि इस फिल्म के साथ कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं आयी।

सलमान खान की ‘रेस 3’ ईद के मौके पर 15 जून को प्रदर्शित हुई थी। ईद पर सलमान खान की फिल्मों की कामयाबी के इतिहास को देखते हुए 22 जून को कोई बडी हिंदी फिल्म रिलीज नहीं हुई, लेकिन हॉलीवुड ने अपनी एनीमेशन फिल्म ‘द इनक्रेडिबल्स 2’ ही सिनेमाघरों में उतारी, जिसने ओपनिंग वीकेंड में 17.85 करोड रुपए नेट जमा किये थे। पहले वीकेंड में ‘इनक्रेडिबल्स 2’, सलमान की ‘रेस 3’ पर भारी पडी थी, जिसने दूसरे वीकेंड में सिर्फ 15.30 करोड रुपए जमा किये।
‘द एंटमैन एंड द वास्प’ 13 जुलाई को रिलीज हुई। फिल्म ने 5.50 करोड की ओपनिंग ली, जबकि इसके साथ आयी ‘सूरमा’ को पहले दिन 3.25 करोड ही मिले। ‘एंटमैन’ 30.60 करोड का कलेक्शन करके फायदे का सौदा रही, जबकि ‘सूरमा’ 30.11 करोड का कलेक्शन करके औसत रही।

27 जुलाई को टॉम क्रूज ‘मिशन इम्पॉसिबिल’ सीरीज का छठा भाग ‘फॉलआउट’ लेकर आये, जिसने 77 करोड का कारोबार करके हिट का दर्जा पाया। मगर इसके साथ आयी संजय दत्त की ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर्स 3’, 7.50 करोड़ का कलेक्शन करके फ्लॉप रही। ‘मिशन इम्पॉसिबिल फॉलआउट’ के लिए दर्शकों में क्रेज के चलते 27 जुलाई को ज्यादा फिल्में रिलीज नहीं हुई थीं।
7 सितम्बर को रिलीज हुई ‘द नन’ ने 8 करोड की ओपनिंग लेते हुए कुल 42 करोड का कारोबार किया, जबकि इसके साथ प्रदर्शित हुई बॉलीवुड फिल्मों —पलटन, गली गुलियां और लैला मजनूं—असफल रहीं। ‘पलटन’ को सिर्फ 1.25 करोड की ओपनिंग मिली थी और 7 करोड लाइफ टाइम कलेक्शन रहा, वहीं मनोज बाजपेयी की ‘गली गुलियां’ सिर्फ 50 लाख बटोर सकी, जबकि ‘लैला मजनूं’ 2.50 करोड ही जमा कर सकी।

flashback 2018,hollywood movies,hollywood

5 अक्टूबर को ‘वेनम’ प्रदर्शित हुई थी, जिसे 4.08 करोड की ओपनिंग मिली थी। इस फिल्म ने 28 करोड का लाइफ टाइम कारोबार किया था। इसके बावजूद यह फायदे का सौदा रही। जबकि इसके साथ प्रदर्शित हुई बॉलीवुड फिल्म ‘लवयात्री’ को सिर्फ 2.80 करोड की ओपनिंग मिली थी, जबकि ‘अंधाधुन’ को 2.70 करोड मिले थे। हालांकि बाद में ‘अंधाधुन’ अच्छी चली और 75 करोड जमा करके हिट रही। वहीं, ‘लवयात्री’ 10 करोड जमा करके फ्लॉप रही थी।

flashback 2018,hollywood movies,hollywood

साल 2018 की अन्तिम प्रदर्शित हॉलीवुड फिल्म ‘एक्वामैन’ रही, जो 14 दिसम्बर को प्रदर्शित हुई। ‘एक्वामैन’ देश में अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में 3 डी, आईमैक्स और 2 डी फॉर्मेट्स में रिलीज की गयी। ओपनिंग वीकेंड में 28.75 करोड का कारोबार करने वाली एक्वामैन का लाइफ टाइम कलेक्शन 70 करोड रहा। ‘एक्वामैन’ के साथ कोई बॉलीवुड फिल्म रिलीज नहीं हुई थी।

flashback 2018,hollywood movies,hollywood

हॉलीवुड फ्लॉप रहीं यह फिल्में

बॉलीवुड की तरह ही हॉलीवुड की कुछ फिल्मों को भारत में सफलता नहीं मिली। जिन हॉलीवुड फिल्मोंं का कारोबार सबसे खराब रहा, उनमें निम्न फिल्में हैं—

‘फैंटास्टिक बीट्स- द क्राइम ऑफ ग्रिंडलवॉल्ड’ 16.50 करोड ही जमा कर सकी। वहीं, ‘स्कायस्क्रैपर’ को 8 करोड मिले। जबकि साल की शुरुआत में आयी ‘द पोस्ट’ 4.17 करोड इक_ा करके भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।

पिछले कुछ सालों में भारत में प्रदर्शित हुई हॉलीवुड की उन फिल्मों पर एक नजर जिन्होंने बेहतरीन कारोबार किया—

1. एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर- 222.69 करोड
2. जंगल बुक- 188 करोड
3. फास्ट एण्ड फ्यूरियस 7- 172 करोड
4. जुरासिक वल्र्ड- 152 करोड
5. अवतार- 145 करोड
6. एवेंजर्स:एज ऑफ अल्ट्रॉन- 111 करोड
7. 2012- 102 करोड
8. स्पायडरमैन 3- 100 करोड
9. द अमेजिंग स्पायडरमैन- 96 करोड
10. लाइफ ऑफ पाई—88 करोड

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल