न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Flashback 2018: नजर उन फिल्मों पर जिनको लेकर विवाद हुआ, सफलता के साथ मिली असफलता

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ऐसी बहुत सी फिल्मों का प्रदर्शन हुआ जिनको आम जनता से लेकर अपने व्यवसायिक मोर्चे पर खासा विवाद झेलना पडा।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 28 Dec 2018 12:12:20

Flashback 2018: नजर उन फिल्मों पर जिनको लेकर विवाद हुआ, सफलता के साथ मिली असफलता

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ऐसी बहुत सी फिल्मों का प्रदर्शन हुआ जिनको आम जनता से लेकर अपने व्यवसायिक मोर्चे पर खासा विवाद झेलना पडा। कुछ फिल्मों को हिंदू वादी संगठनों का विरोध झेलना पडा और कुछ को अपने ही सहव्यक्तियों से परेशानी के दौर से गुजरना पडा। फिर भी इन फिल्मों का सिनेमाघरों में प्रदर्शन हुआ और ज्यादातर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता भी मिली।

वर्ष 2018 में प्रदर्शित विवादित फिल्मों पर नजर डालें तो इनमें पद्मावत, पैडमैन, वीरे दी वेडिंग, बधाई हो, मनमर्जियां, केदारनाथ, लवरात्रि, सत्यमेव जयते, परमाणु द स्टोरी ऑफ पोखरण, मोहल्ला अस्सी और जीरो समेत कई अन्य फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों में कुछ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की जबकि कुछ फिल्मों के विवादों में फंसने के कारण कमाई पर भी असर पड़ा।

flashback 2018,bollywood,bollywood movies,controversy movies

‘पद्मावत’ — वर्ष 2018 की सबसे विवादित फिल्मों में शुमार ‘पद्मावत’ 25 जनवरी को रिलीज हुई थी। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी पद्मावत में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर लीड रोल में थे। पद्मावत में दीपिका पादुकोण ने रानी पद्मावती के किरदार में मुख्य भूमिका निभाई जबकि रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी और शाहिद कपूर ने राजा रतन सिंह का रोल निभाया।

फिल्म के रिलीज होने से पहले ही उसे काफी विरोध का सामना करना पडा। राजस्थान की करणी सेना के विरोध के चलते इस का प्रदर्शन कुछ राज्यों में नहीं हो पाया था, लेकिन बाद में राजस्थान को छोडकर सभी जगह प्रदर्शन हुआ और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर विराट सफलता प्राप्त करते हुए स्वयं को 300 करोडी क्लब में पहुँचाया। यह इस वर्ष की पहली 300 करोडी फिल्म रही। विवाद की वजह से फिल्म की रिलीज डेट भी टालनी पड़ी और फिल्म का नाम पद्मावती से बदलकर ‘पद्मावत’ करना पड़ा।

flashback 2018,bollywood,bollywood movies,controversy movies

‘पैडमैन’ — पहले 25 जनवरी को प्रदर्शित होने वाली थी लेकिन अचानक से संजय लीला भंसाली के आने जाने के कारण अक्षय कुमार ने इसे दो सप्ताह बाद 9 फरवरी को प्रदर्शित किया। इस फिल्म का निर्देशन आर. बाल्की ने किया था। फिल्म को विवादों का सामना करना पडा। फिल्म में अक्षय कुमार, सोनम कपूर और राधिका आप्टे की मुख्य भूमिका थी। ट्विंकल खन्ना निर्मित यह फिल्म अरुणाचलम मुरुगनथम की वास्तविक जीवन की कहानी से प्रेरित थी, जिन्होंने कम लागत वाले सैनिटरी पैड बनाने की मशीन का आविष्कार किया था। लेखक रिपु दमन जयसवाल ने इस फिल्म पर स्क्रिप्ट चोरी का आरोप लगाया था। रिपु दमन ने अक्षय कुमार के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी, जिसके बाद ‘पैडमैन’ पर भी विवाद का ठप्पा लग गया। हालांकि इन सबके बावजूद ‘पैडमैन’ ने देशभर में अच्छी कमाई की थी। फिल्म ने 80 करोड का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया।

flashback 2018,bollywood,bollywood movies,controversy movies

‘वीरे दी वेडिंग’ — एकता कपूर और रिया कपूर निर्मित ‘वीरे दी वेडिंग’ भी विवादों के घेरे में आ गई। फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ की कहानी चार लड़कियों की दोस्ती पर आधारित है। करीना कपूर, सोनम कपूर और स्वरा भास्कर की फिल्म वीरे दी वेडिंग एक सीन को लेकर विवादों में पड़ गई। चार महिलाओं नायिकाओं की जिंदगी पर बनी यह फिल्म करीना कपूर की शादी के आसपास घूमती है। विवादों के बावजूद फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला था।

flashback 2018,bollywood,bollywood movies,controversy movies

परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण — जॉन अब्राहम की फिल्म ‘परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण’ को भी विवादों का सामना करना पड़ा। निर्माता प्रेरणा अरोड़ा की कंपनी क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट ने जॉन और उनकी कंपनी जेए एंटरटेनमेंट के खिलाफ धोखाधड़ी, बेईमानी, विश्वासघात जैसे कई मामलों में मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी। इन सबके बीच फिल्म रिलीज हुई और अच्छी कमाई करने में कामयाब भी रही।

flashback 2018,bollywood,bollywood movies,controversy movies

सत्यमेव जयते — जॉन अब्राहम की एक और फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ भी प्रदर्शन के पूर्व विवादों में आ गई थी। ‘सत्यमेव जयते’ के ट्रेलर के एक सीन में मुहर्रम का सीन दिखाया गया था, जो विवादों के बीच घिर गया। शिकायतकर्ताओं ने जॉन अब्राहम, निर्देशक मिलाप जावेरी और तीन अन्य निर्माताओं के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी। फिल्म के ट्रेलर में मुहर्रम के जुलूस में मातम के दौरान हत्या का सीन दिखाया गया। शिकायतकर्ता के वकील ने तर्क दिया था कि यह फिल्म भ्रष्टाचार पर आधारित है। इसमें मुहर्रम के जुलूस और मातम के दौरान एक्टर द्वारा हत्या के सीन की जरूरत ही नहीं है। इस फिल्म की सफलता ने सभी को चौंका दिया। इसने बॉक्स ऑफिस पर 88 करोड का कारोबार किया था।

flashback 2018,bollywood,bollywood movies,controversy movies

मोहल्ला अस्सी — सात साल तक विवादों के कारण प्रदर्शित न हो सकी यह फिल्म इस वर्ष प्रदर्शित हुई लेकिन दर्शकों ने इसे सिरे से नकार दिया। वजह यह रही कि फिल्म में इतने कट लगे हुए थे कि समझ में नहीं आ रहा था कि चल क्या रहा है। ‘मोहल्ला अस्सी’ काशी नाथ सिंह की उपन्यास काशी का अस्सी पर आधारित थी। फिल्म के कुछ सीन इंटरनेट पर लीक हो गए और उसके बाद कई हिंदू संगठनों ने इस फिल्म की रिलीज का विरोध किया था।

flashback 2018,bollywood,bollywood movies,controversy movies

बधाई हो — इस वर्ष अपनी कमाई से चौंकाने वाली इस फिल्म को लेकर भी विवाद हुआ था। एक पत्रकार और लेखक पारितोष चक्रवर्ती ने ‘बधाई हो’ पर उनकी कहानी चुराने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि उनकी प्रकाशित विवाद कहानी ‘घर बुनते हुए’ की कहानी चुराकर फिल्म बनाई गई है। उनका आरोप था कि 1998 में आनंद बाजार पत्रिका समूह की पत्रिका सुनंदा और हिन्दी साप्ताहिक पत्रिका कादम्बिनी में ‘जड’ कहानी का बांग्ला अनुवाद छपा था। इस कहानी को बिना इजाजत के फिल्म में हूबहू कॉपी किया गया है। आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा अभिनीत फिल्म ‘बधाई हो’ 18 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। ‘बधाई हो’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म में एक सोशल मैसेज देने की बात कही गई है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 135 करोड से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की।

flashback 2018,bollywood,bollywood movies,controversy movies

अय्यारी — नीरज पांडेय की फिल्म ‘अय्यारी’ प्रदर्शन से ठीक एक सप्ताह पहले मुश्किलों में फंस गई थी। इस फिल्म के प्रदर्शन से पहले रक्षा मंत्रालय के कुछ अधिकारियों ने इस फिल्म को देखा भी। फिल्म देखने के बाद अधिकारियों ने कुछ दृश्य हटाने की मांग की। सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने भी फिल्म को पास करने में काफी देरी की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नकार दी गई।

flashback 2018,bollywood,bollywood movies,controversy movies

लवयात्री — सलमान खान के प्रोडक्शन तले बनी फिल्म ‘लवयात्री’ को भी विवादों का सामना करना पडा। ‘लवयात्री’ फिल्म रिलीज होने से पहले ही अपने नाम को लेकर विवाद में फंस गई थी। पहले ‘लवयात्री’ फिल्म का नाम ‘लवरात्रि’ था जिसे लेकर मुजफ्फरपुर कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। सलमान ने ‘लवयात्री’ फिल्म से अपने जीजा आयुष शर्मा को लांच किया है। इस फिल्म में आयुष के अपोजिट वरीना हुसैन थीं। याचिका में कहा गया था कि फिल्म के नाम से धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। इस याचिका के बाद फिल्म का नाम ‘लवरात्रि’ से बदलकर ‘लवयात्री’ कर दिया गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही।

flashback 2018,bollywood,bollywood movies,controversy movies

मनमर्जियां — तापसी पन्नू, अभिषेक बच्चन और विक्की कौशल की फिल्म ‘मनमर्जियां’ को भी विवादों का सामना करना पड़ा। ‘मनमर्जियां’ फिल्म में आपत्तिजनक सीन को लेकर उत्तराखंड सिख फेडरेशन ने आक्रोश जताया था। यहां तक कि सिनेमाहॉल में फिल्म के पोस्टर्स फाड़े गए थे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया था।

अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए लिखा था कि अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू और विकी कौशल की यह फिल्म तीन लोगों की कहानी है न कि सिख धर्म की कहनी है। हालांकि उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि उनका इरादा समुदाय को ठेस पहुंचाने का नहीं था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही।

flashback 2018,bollywood,bollywood movies,controversy movies

केदारनाथ — सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत और अभिषेक कपूर निर्देशित यह फिल्म भी निर्माण के समय से विवादों में रही। पहले इसका निर्माण एकता कपूर कर रही थीं, जिन्होंने इससे अपना हाथ खींच लिया और बाद में यह लव जिहाद को लेकर विवादों में आई। फिल्म के विषय, नाम और प्रस्तुतिकरण पर कई लोगों को आपत्ति थी। आखिरकार फिल्म रिलीज हुई और इसे बॉक्स ऑफिस पर अपने अब तक के सफर से लगभग 70 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है।

flashback 2018,bollywood,bollywood movies,controversy movies

जीरो — शाहरुख खान की 21 दिसम्बर को प्रदर्शित हुई ‘जीरो ’फिल्म को लेकर भी सिख समुदाय की भावनाएं आहत हुईं। कृपाण के साथ शाहरुख एक पोस्टर पर नजर आए। फिल्म से इस दृश्य को हटाने के बाद ही यह विवाद सुलझा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल