न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपनी जवानी बरक़रार रखने के लिए एलिज़ाबेथ ने की थी 600 से ज्यादा लडकियों की हत्या, जाने पूरा सच

अगर आप इतिहास के पन्नों को पलट कर देखे तो आपको उस महिला का पता लगेगा, जो इतिहास की खतरनाक औरत तो है ही साथ ही सीरियल किलर भी है। आइये जानते हैं आखिर वो महिला कौन है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 27 Nov 2017 12:31:24

अपनी जवानी बरक़रार रखने के लिए एलिज़ाबेथ ने की थी 600 से ज्यादा लडकियों की हत्या, जाने पूरा सच

जवानी को ताउम्र बरकरार रखने के लिए लोग पता नहीं क्या-क्या नुस्खे अपनाते हैं। कुछ लोग सिर्फ हर्बल फॉरमूलों पर विश्वास करते हैं तो कुछ मांस-मछली खाते हैं। और कुछ ऐसे भी रहे हैं जो मानव रक्त को ही अपनी जवानी का राज़ मानते थे। कभी आपने सोचा है कि वह महिला कितनी क्रूर और वहशी होती है, जो सैकड़ों लड़कियों के खून की नदियां बहाकर उसमें स्नान करती है। जी हां, आज हम ऐसी ही औरत की बात कर रहें। यह बात सुनकर तो थोड़ी अजीब तो लगती है लेकिन दरअसल असलियत यहीं है। कहा जाता है कि एक औरत ही दूसरी औरत का दुख समझ सकती है, लेकिन ये औरत बाकि औरतों के लिए मौत बनीं। अगर आप इतिहास के पन्नों को पलट कर देखे तो आपको उस महिला का पता लगेगा, जो इतिहास की खतरनाक औरत तो है ही साथ ही सीरियल किलर भी है। आइये जानते हैं आखिर वो महिला कौन है।

elizabeth bathory,weird story,blood

* एलिजाबेथ बाथरी : एलिजाबेथ बाथरी को इतिहास की सबसे खतरनाक और वहशी महिला सीरियल किलर के तौर पर जाना जाता है। जिसने साल 1585 से 1610 के समय में, अपनी जवानी को बरकरार रखने के लिए अपने महल में 600 से ज्यादा लड़कियों की हत्या कर उनके खून से स्नान किया। इतिहास की सबसे भयानक महिला सीरियल किलर माने जानी वाली एलिजाबेथ अपनी जवानी को बरकरार रखने के लिए अविवाहित लड़कियों के खून से नहाती थी। बाथरी पढ़ी-लिखी और चार भाषाओं की जानकार थी।

* वह गांव की गरीब लड़कियों को अपने महल में काम करने के लिए पैसों का लालच देकर बुला लेती। लेकिन महल में आते ही लड़कियों के बुरे दिन शुरू हो जाते थे। वहां पर उन्हें मौत से पहले बुरी तरह प्रताड़ित किया जाता था। रॉड से उनकी पिटाई की जाती थी, उनके हाथों को जला या काट दिया जाता था। कई बार वह लड़कियों के चेहरे या शरीर के दूसरे अंगों का मांस दांतों से काटकर निकाल लेती थी। और अंत में उनकी हत्या कर उनका खून एक टब में इकठ्ठा कर लिया जाता जिसमे एलिजाबेथ बाथरी स्नान करती। उसका वो महल लोवानिया के चास्चिस में स्थित था।

* एलिजाबेथ के आतंक के करीब 25 सालों के बाद उसे 1610 में हंगरी के राजा ने गिरप्तार कर लिया और 21 अगस्त 1614 को कैद में उसकी मौत हो गई थी। एलिजाबेथ को जब गिरफ्तार किया गया था तो महल में से कई लड़कियों की विकृत लाशें और कुछ बेडिय़ों से जकड़ी जिंदा लड़कियां बरामद की गई थीं। आज एलिजाबेथ बाथरी की मौत के 400 साल पूरे हो चुके हैं। बाथरी के जीवन पर कई किताबें लिखी जा चुकी हैं और कुछ फिल्में भी बन चुकी हैं। माना जाता है कि आयरलैंड के उपन्यासकार ब्राम स्टोकर ने बाथरी के विषय से ही प्रेरित होकर 1897 में ड्रैकुला उपन्यास लिखा था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'बंगाल का मुख्यमंत्री बंगाली ही होगा, फर्क बस इतना कि वह BJP का होगा', पहले चरण के बाद कोलकाता से अमित शाह के बड़े राजनीतिक दावे
'बंगाल का मुख्यमंत्री बंगाली ही होगा, फर्क बस इतना कि वह BJP का होगा', पहले चरण के बाद कोलकाता से अमित शाह के बड़े राजनीतिक दावे
बिहार विधानसभा सत्र शुरू, सम्राट चौधरी साबित करेंगे बहुमत
बिहार विधानसभा सत्र शुरू, सम्राट चौधरी साबित करेंगे बहुमत
बिहार फ्लोर टेस्ट में सम्राट चौधरी से ज्यादा तेजस्वी यादव पर क्यों टिकी निगाहें, कहीं साथ तो नहीं छोड़ देंगे RJD विधायक?
बिहार फ्लोर टेस्ट में सम्राट चौधरी से ज्यादा तेजस्वी यादव पर क्यों टिकी निगाहें, कहीं साथ तो नहीं छोड़ देंगे RJD विधायक?
दिल्ली मर्डर केस : IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का आरोपी राहुल मीणा रिमांड पर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले चौंकाने वाले राज
दिल्ली मर्डर केस : IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का आरोपी राहुल मीणा रिमांड पर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले चौंकाने वाले राज
अजित पवार की मौत से जुड़ा ‘काला जादू’? अघोरी पूजा और बकरी बलि के आरोपों से मचा सियासी बवाल
अजित पवार की मौत से जुड़ा ‘काला जादू’? अघोरी पूजा और बकरी बलि के आरोपों से मचा सियासी बवाल
कानपुर कोर्ट में दर्दनाक घटना: 24 वर्षीय वकील ने पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान, व्हाट्सऐप स्टेटस पर छोड़ा भावुक सुसाइड नोट
कानपुर कोर्ट में दर्दनाक घटना: 24 वर्षीय वकील ने पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान, व्हाट्सऐप स्टेटस पर छोड़ा भावुक सुसाइड नोट
उत्तराखंड: चंबा-कोटी रोड पर भीषण हादसा, खाई में गिरी बस; 8 लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड: चंबा-कोटी रोड पर भीषण हादसा, खाई में गिरी बस; 8 लोगों की दर्दनाक मौत
बंगाल चुनाव: 'दीदी का जाना तय, बीजेपी की सरकार बनना निश्चित', अमित शाह का बड़ा दावा, भाजपा को पहले चरण में भारी बढ़त
बंगाल चुनाव: 'दीदी का जाना तय, बीजेपी की सरकार बनना निश्चित', अमित शाह का बड़ा दावा, भाजपा को पहले चरण में भारी बढ़त
कुछ सेकंड की अहमियत क्या होती है, ये वीडियो देखकर समझ आएगा—अंत कर देगा हैरान
कुछ सेकंड की अहमियत क्या होती है, ये वीडियो देखकर समझ आएगा—अंत कर देगा हैरान
IPL Points Table: CSK की दमदार जीत से बदला समीकरण, टॉप-4 में मची हलचल, 3 टीमों की रैंकिंग गिरी
IPL Points Table: CSK की दमदार जीत से बदला समीकरण, टॉप-4 में मची हलचल, 3 टीमों की रैंकिंग गिरी
‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: सातवें दिन गिरावट, फिर भी बनी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, ‘ओ रोमियो’ को पछाड़ा
‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: सातवें दिन गिरावट, फिर भी बनी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, ‘ओ रोमियो’ को पछाड़ा
टेक इंडस्ट्री में छंटनी:  Meta और Microsoft के फैसलों से 23,000 नौकरियों पर मंडराया संकट
टेक इंडस्ट्री में छंटनी: Meta और Microsoft के फैसलों से 23,000 नौकरियों पर मंडराया संकट
IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के स्क्वाड में बड़ा बदलाव, इंग्लिश लेग स्पिनर रेहान अहमद की एंट्री से गेंदबाजी हुई और मजबूत
IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के स्क्वाड में बड़ा बदलाव, इंग्लिश लेग स्पिनर रेहान अहमद की एंट्री से गेंदबाजी हुई और मजबूत
यामी गौतम ने ‘हक’ के लिए किया गहन अध्ययन, कुरान और इस्लामिक कानून की बारीकियों को समझा, डायरेक्टर सुपन वर्मा ने साझा की दिलचस्प बातें
यामी गौतम ने ‘हक’ के लिए किया गहन अध्ययन, कुरान और इस्लामिक कानून की बारीकियों को समझा, डायरेक्टर सुपन वर्मा ने साझा की दिलचस्प बातें