बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों दुबई में अपने हसबैंड क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ है। जहां विराट आईपीएल 2020 (IPL 2020) में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं वहीं अनुष्का उनकी हौसला अफजाई कर रही हैं। इस बीच विराट कोहली ने दुबई से जुड़ी अपनी एक तस्वीर साझा की है, जो सोशल मीडिया पर फैंस का खूब दिल जीत रही है। इस फोटो में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा समुद्र में रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।
क्रिकेटर एबी डिविलियर्स द्वारा खींची सनसेट की इस फोटो में विराट और अनुष्का, अरेबियन गल्फ में रोमांटिक अंदाज में देखे जा सकते हैं। यह तस्वीर दुबई स्थित अटलांटिस, द पाम रिजॉर्ट की है। उनकी इस शानदार फोटो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। सेलेब्स भी उनकी तारीफ कर रहे हैं।














